Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»म.प्र. में दूध की दुकानें खुलेंगी, शराब की बंद होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    म.प्र. में दूध की दुकानें खुलेंगी, शराब की बंद होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    AdminBy AdminFebruary 5, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    म.प्र. में दूध की दुकानें खुलेंगी, शराब की बंद होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नर्मदापुरम को भोपाल एवं इंदौर की तरह विकसित शहर बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    म.प्र. में दूध की दुकानें खुलेंगी, शराब की बंद होगी
    मुख्यमंत्री ने 104.72 करोड़ के कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
    नर्मदापुरम में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज
    दीपदान और प्रकाश सज्जा से रोशन हुआ नर्मदापुरम का नर्मदा तट
    नर्मदा जयंती पर माँ नर्मदा की आस्था और श्रद्धा में लीन हुआ नर्मदांचल
    मुख्यमंत्री नर्मदापुरम में नर्मदा प्रकटोत्सव एवं नर्मदापुरम गौरव दिवस में हुए शामिल

    भोपाल
    माँ नर्मदा की पावन भूमि पर आने के लिए देवता भी तरसते हैं। समूचा अंचल इंद्र की सभा की तरह लग रहा है। ऐसा आनंद देवलोक में ही संभव है। माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्रदेश के साथ है। म.प्र. नदियों का मायका है। यहां से माँ नर्मदा एवं अन्य पवित्र नदियां निकलती हैं। मनुष्य एवं देवता भी यहां समय बिताने को अपना सौभाग्य समझते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में नर्मदा प्रकटोत्सव और नर्मदापुरम गौरव दिवस समारोह में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नर्मदापुरम जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। नर्मदापुरम को इंदौर-भोपाल की तरह ही शहर बनाया जायेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में दूध की दुकानें खोली जाएगी एवं शराब की दुकानें बंद होगी। नर्मदापुरम जिले में इंजीनियरिंग कालेज खोला जाएगा। उन्होंने सेठानी घाट में बनाए जल मंच से माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कन्या पूजन कर नर्मदा प्रकटोत्सव का शुभारंभ किया। आचार्य सोमेश परसाई, गोपाल प्रसाद खडडर एवं पं विनोद दुबे नें विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। मुख्यमंत्री ने 104.72 करोड़ रुपये के 30 विकास कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें 29.96 करोड़ के 24 कार्यों का भूमि-पूजन एवं 74.76 करोड़ के 6 कार्यो का लोकार्पण शामिल है। नर्मदा प्रकटोत्सव पर नर्मदापुरम के सेठानी घाट में आटे से बने 1 लाख 25 हजार दीपक से दीपदान किया गया। नर्मदा तट आकर्षक रोशनी से भव्य आभा बिखेर रहा था।

    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि माँ नर्मदा नदी ही एक ऐसी नदी है, जिनकी परिक्रमा कर लोग धन्य होते है। नर्मदा के जल से मालवा-निमाड़ एवं समूचे नर्मदांचल क्षेत्र के 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि नर्मदा मैया की कृपा से समृद्धि के नये द्वार खुले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने सभी नदियों को जोड़ने का सपना देखा था। 20 साल बाद उस सपने को साकार किया जा रहा है। केन-बेतवा नदी को जोडने से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 01 लाख करोड़ की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदापुरम जिले में हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बारे में बताया कि इससे नर्मदापुरम संभाग में 31 हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम के लोग पलायन न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह औद्योगीकरण आने वाली पीढ़ी के लिए है। हमने सभी संभाग में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि बुधवार 5 फरवरी को वे मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण कर रहे हैं तथा आने वाले समय में विद्यार्थियों को लैपटॉप भी दिये जाऐंगे। सनातन संस्कृति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत की संस्कृति धर्म से जुड़ी हुई है। मध्यप्रदेश सरकार भगवान राम एवं भगवान श्रीकृष्ण की स्थली को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी।

    नरसिंहपुर होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि हम माँ नर्मदा की सेवा करने का कार्य करें। मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही हमें नर्मदा लोक की सौगात दी है। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें दी है। नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि नर्मदा लोक के प्रथम चरण के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने दूसरे चरण के लिए 30 करोड की राशि देने एवं इंजिनियरिंग कॉलेज की सौगात देने की माँग की। इसके पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव ने कहा कि नर्मदा प्रकटोत्सव कार्यक्रम समूचे विश्व में मनाया जाने वाला कार्यक्रम है। इस अवसर पर सिवनी-मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, श्रीमती प्रीती पवन शुक्ला सहित जन-प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री जल मार्ग से जल मंच पर पहुंचे

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदा प्रकटोत्सव की संध्या पर सर्किट हाउस घाट से जलपरी में बैठ कर मुख्य कार्यक्रम स्थल सेठानी घाट में बनाये गये जल मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जैसे ही जल मंच पर पहुंचे वैसे ही उपस्थित लोगो की भीड ने हर-हर नर्मदे, नर्मदे हर के जयकारे के साथ आकाश गुंजायमान कर दिया।

    विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा तट पर बनाये गये आकर्षक जल मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य माँ नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ नर्मदा का जल अभिषेक कर माँ नर्मदा की महाआरती की।

    नर्मदा तट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छाई छटा

    नर्मदा प्रकटोत्सव एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस के अवसर पर मंगलवार को लोकप्रिय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसके अंतर्गत सेठानी घाट पर मीशा शर्मा एवं उनके साथी गणों द्वारा निमाड़ी लोक गायन की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। देर रात्री उज्जेन की कशिश शीतलानी एवं उनके सा थीगणों द्वारा कथा नर्मदा की नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुती दी गई। जिसका दर्शको नें खूब आनंद उठाया। इसके पश्चात भोपाल से आये विकास सिरमोलिया एवं उनके साथियों की भक्ति गायन की भाव-विभोर करने वाली प्रस्तुती हुई।

    प्रमुख स्थानों और चौराहों का सौंदर्यीकरण, घरों में जले दीप

    नर्मदा प्रकटोत्सव के अवसर पर शहर में पिछले अनेक दिनों से स्वच्छता अभियान चलाया गया था। सभी घाटों पर एवं अनेक चौराहों व स्थानों पर विशेष सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। घाट एवं जगह जगह पर लाइटिंग की गई थी। शहरवासियों ने अपने घरों में दीपक जलाकर नर्मदा प्रकटोत्सव का उल्लास मनाया।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured mohna
    Admin

    Related Posts

    त्योहार पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला: मुंबई से बिहार और पूर्वांचल के लिए 30 अतिरिक्त ट्रेनें

    February 19, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: MYH अस्पताल की HIV यूनिट तक पहुंचीं बिल्लियां

    February 19, 2026

    अपराधियों तक पहुंची देवास पुलिस, साहस और सूझबूझ की अद्भुत कहानी

    February 19, 2026

    ‘जनहित भूल चुकी है सरकार’— शिवपाल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

    February 19, 2026

    7 पद्मश्री एवं 6 संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी नृत्य कलाकारों के साथ ही उदीयमान कलाकारों की प्रस्तुतियाँ

    February 19, 2026

    एजुकेशन मैनेजमेंट सिस्टम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, परिणाम और अंक सूची होगी तैयार

    February 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 20 फरवरी: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल

    February 19, 2026

    मां कामाख्या के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, असम दौरे की शुरुआत पूजा से

    February 19, 2026

    India AI Summit पर लूला हुए प्रभावित, बोले- टेक्नोलॉजी से बदल रही दुनिया की दिशा

    February 19, 2026

    भारत का AI भविष्य उज्ज्वल: सैम ऑल्टमैन बोले– प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का मजबूत संगम

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.