Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने राशिद खान, ब्रावो से 121 कम मैच खेले
    खेल

    टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने राशिद खान, ब्रावो से 121 कम मैच खेले

    AdminBy AdminFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने राशिद खान,  ब्रावो से 121 कम मैच खेले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    राशिद खान ने 2015 में टी20 में डेब्यू किया था। कुछ ही समय में वह दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन बनकर उभरे। मिस्ट्री गेंदबाज नहीं होने के बाद भी राशिद के खिलाफ रन बनाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता। वह काफी तेज गेंद डालते हैं और इसी वजह से बल्लेबाजों को समय नहीं मिलता। डेब्यू के समय वह 17 साल के थे। अब 26 साल की उम्र में ही राशिद टी20 क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    राशिद ने ब्रावो को पछाड़ा

    राशिद खान ने टी20 करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है। कल रात साउथ अफ्रीकी की लीग एसए20 में राशिद मैदान पर उतरे। उनकी टीम एमआई केपटाउन पहले क्वालीफायर में पार्ल रॉयल्स के सामने थी। इस मैच में राशिद खान ने दो विकेट लिए। इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में उनके 633 विकेट हो गए हैं। संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो के नाम 631 विकेट हैं। वह 2016 से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे।

    टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर
    राशिद खान – 633
    ड्वेन ब्रावो – 631
    सुनील नरेन – 574
    इमरान ताहिर – 531
    शाकिब अल हसन – 492

    राशिद ने ब्रावो से 121 कम मैच खेले

    राशिद खान ने अभी तक 18 टीमों के लिए 461 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनका औसत 18 और इकोनॉमी 6.49 का है। इस दौरान उन्होंने 4 बार पारी में 5 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 6 विकेट है। ब्रावो की बात करें तो उन्होंने 582 मैचों में 631 विकेट झटके हैं। ब्रावो ने 2006 में ही डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2024 में खेला था। राशिद ने ब्रावो से अभी तक 103 कम ओवर डाले हैं।

    फाइनल में पहुंची एमआई की टीम

    MI केप टाउन ने पार्ल रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। केपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199/4 का स्कोर बनाया था। रॉयल्स की टीम 160 रनों पर सिमट गई। इस तरह, केप टाउन ने 39 रन से जीत हासिल की और 8 फरवरी को होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रॉयल्स के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। वे बुधवार को एलिमिनेटर और गुरुवार को क्वालीफायर मुकाबला खेलेंगे। क्वालीफायर में उनका सामना सनराइजर्स ईस्टर्न केप या जोबर्ग सुपर किंग्स से होगा।

    इन टीमों के लिए खेल चुके राशिद
    एडिलेड स्ट्राइकर्स
    अफगानिस्तान
    बैंड-ए-अमीर ड्रेगन
    बारबाडोस ट्राइडेंट्स
    कोमिला विक्टोरियंस
    डरबन हीट
    गुजरात टाइटन्स
    गुयाना अमेजन वॉरियर्स
    आईसीसी वर्ल्ड इलेवन
    काबुल जवानान
    लाहौर कलंदर्स
    एमआई केप टाउन
    एमआई न्यूयॉर्क
    स्पीन घर टाइगर्स
    सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स
    सनराइजर्स हैदराबाद
    ससेक्स
    ट्रेंट रॉकेट्स

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Rashid Khan
    Admin

    Related Posts

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    February 16, 2026

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    February 16, 2026

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    February 16, 2026

    ईशान किशन बने चौथे सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, पाकिस्तान के खिलाफ दिखाया दम

    February 16, 2026

    मैदान पर नहीं होगी स्लेजिंग! सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को दी चेतावनी, BCCI वीडियो में बड़ा खुलासा

    February 16, 2026

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 17 फरवरी: इन राशियों के लिए शुभ संकेत, किस्मत देगी साथ

    February 16, 2026

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.