Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी करते हुए 70 रन की पारी खेली
    खेल

    भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी करते हुए 70 रन की पारी खेली

    AdminBy AdminFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी करते हुए 70 रन की पारी खेली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलकाता
    भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी करते हुए 70 रन की पारी खेली और कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 88) के साथ 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिससे गत चैंपियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन सोमवार को यहां हरियाणा पर शिकंजा कस दिया। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (58 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई ने हरियाणा को पहली पारी में 301 रन पर आउट करके 14 रन की बढ़त हासिल की।

    पहली पारी में 315 रन बनाने वाले 42 बार के चैंपियन मुंबई तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 67 ओवर में चार विकेट पर 278 रन बनाए हैं और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 292 रन की हो गई है। रहाणे ने हमेशा की तरह धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी की। उन्होंने अभी तक 142 गेंद का सामना करके 10 चौके लगाए हैं। पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे सूर्यकुमार ने 86 गेंद की अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। इन दोनों ने ऐसे समय में शतकीय साझेदारी निभाई जब मुंबई के तीन विकेट 100 रन पर निकल गए थे।

    मुंबई ने सलामी बल्लेबाज आकाश आनंद (10), आयुष म्हात्रे (31) और सिद्धेश लाड (43) के विकेट जल्दी गवा दिए थे। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय रहाणे के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे 30 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले हरियाणा ने अपनी पहली पारी सुबह पांच विकेट पर 263 रन से आगे बढ़ाई और केवल 38 रन के अंदर अपने बाकी बचे पांच विकेट गंवा दिए। मुंबई की तरफ से शार्दुल के अलावा शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने दो-दो विकेट लिए। सभी की निगाहें हालांकि सूर्यकुमार पर टिकी थी जो इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला में केवल 28 रन बना पाए थे।

    उन्होंने सुमित कुमार पर तीन चौके लगाकर अपने इरादे जतलाए और फिर अर्धशतक पूरा करने में देर नहीं लगाई। सूर्य कुमार ने इस तरह से सभी तरह की क्रिकेट में 14 पारियों के बाद अर्धशतक लगाया। इससे पहले पिछली 10 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर 20 रन था। उन्होंने अनुज ठकराल की गेंद को हुक करके मिडऑन पर कैच थमाया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    चुनाव की तारीखों के कारण IPL 2026 का शेड्यूल हो सकता है प्रभावित, BCCI को करना पड़ सकता है बदलाव

    March 16, 2026

    रिटायर हुए सरफराज अहमद, बाबर आजम पर कही खास बात; भारत के खिलाफ उस ऐतिहासिक जीत की यादें ताजा

    March 15, 2026

    प्लेऑफ की जंग के लिए इराक का खास इंतजाम, FIFA World Cup 2026 क्वालीफायर खेलने प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको रवाना

    March 15, 2026

    भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी: अर्शदीप ने धोनी की बराबरी की, रोहित और कोहली टॉप पर

    March 15, 2026

    ICC ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को दी फटकार, खाते में डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

    March 15, 2026

    पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, बाबर आजम और फखर जमां की चोट पर PCB करेगा जांच

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सिंथन टॉप पर बर्फबारी में फंसे 200 से ज्यादा पर्यटकों को सेना और पुलिस ने सफलतापूर्वक बचाया

    March 16, 2026

    यूक्रेन खाड़ी देशों को देगा कोचिंग, ईरान के खतरनाक हथियार के खिलाफ होगी तैयारियां

    March 16, 2026

    CM साय ने कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार है पूरी तरह प्रतिबद्ध

    March 16, 2026

    होर्मुज संकट में ट्रंप को झटका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मना किया, साउथ कोरिया ने दिया असमंजसपूर्ण जवाब

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.