Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»ड्यूटी से नदारद रहना महिला बाल विकास अधिकारी को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने थमाया नोटिस
    मध्यप्रदेश

    ड्यूटी से नदारद रहना महिला बाल विकास अधिकारी को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

    AdminBy AdminFebruary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ड्यूटी से नदारद रहना महिला बाल विकास अधिकारी को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने थमाया नोटिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मैहर
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे यात्रियों को जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए अब मध्यप्रदेश सरकार भी चिंता में है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिले भर के आलाधिकारी भी सड़क पर उतर गए हैं। लेकिन मैहर के कुछ अधिकारी ऐसे काम में भी लापरवाही करते नजर आए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने मैहर जिला महिला बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बागरे को नोटिस जारी किया है। इनसे तीन दिन में जवाब-तलब करने के लिए कहा गया है अन्यथा कार्रवाई करने की बात कलेक्टर ने कही है।

    आपको बता दें कि तीर्थ स्थल की ओर जा रहे श्रद्धालुओं की देखरेख और उनकी उचित व्यवस्था के लिए इनकी ड्यूटी हाइवे पर लगाई गई थी। लेकिन लापरवाही कुछ ऐसी दिखी के महिला बाल विकास अधिकारी अनुपस्थित रहे। बताते चलें कि मैहर कलेक्टर ने प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान ड्यूटी से नदारद रहने वाले राजेंद्र बागरे को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। यह कार्रवाई रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लगे भीषण जाम के बाद की गई है।

    जिले के सभी कर्मचारियों की है तैनाती
    प्रयागराज को जोड़ने वाली नेशनल हाइवे-30 में अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और सभी को मौजूद रहने के सख्त चेतावनी दी गई है। ऐसे में लापरवाही का मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है। सीएम मोहन यादव के आदेश के बाद अलग-अलग बैरिकेडिंग में जिला प्रशासन के द्वरा खाने-पीने जैसे तमान बुनियादी इंतजाम करने के लिए कहा गया है, जिसके लिए नागरिक और जिला प्रशासन कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

     महाकुंभ :  ड्यूटी से गायब चार अधिकारियों को नोटिस, रोकी गई वेतनवृद्धि

    प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी से गायब रहने वाले चार अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही वेतनवृद्धि भी रोक दी गई है। यह सभी अधिकारी रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लगे भीषण जाम में ड्यूटी से गायब मिले। जिसके बाद कार्रवाई की गई।

    दरअसल, 8 और 9 फरवरी को रीवा के रायपुर कर्चुलियान, मनगवां से लेकर झिरिया टोल प्लाजा, जोगनिहाई टोल प्लाजा और सोहागी पहाड़ वाले यूपी बॉर्डर तक भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी। हजारों गाड़ियां लंबी लाइन में खड़ी थी। जाम की स्थिति बनने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
    कलेक्टर और एसपी लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह ने देर रात पहुंचकर यूपी और एमपी बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसके बाद अधिकारियों को नोटिस थमा दिया गया। इन अधिकारियों में जिला पंजीयक संध्या सिंह, जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी विनय वर्मा और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी राजीव शुक्ला शामिल हैं।
    ड्यूटी स्थल में गायब होने पर हुई कार्रवाई

    जांच में सामने आया कि चारों अधिकारी ड्यूटी स्थल में अनुपस्थित थे, साथ ही उनके मोबाइल फोन भी बंद मिले। इन अधिकारियों की वेतनवृद्धि भी रोक दी गई थी। अब इन अधिकारियों को कलेक्टर के सामने जवाब प्रस्तुत करना होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Collector
    Admin

    Related Posts

    मिडनाइट मैसेज के बाद IAS ट्रांसफर में बड़ा फेरबदल, मनीष सिंह और वर्णवाल की बढ़ी शक्ति, CM गंभीर

    February 14, 2026

    स्वस्थ बचपन की ओर बड़ा कदम, बाल संदर्भ योजना व ‘वजन त्यौहार’ से कुपोषण उन्मूलन को गति

    February 14, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली

    February 14, 2026

    सीएम विष्णु देव साय ने किया नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत

    February 14, 2026

    एमपी ट्रांस्को मुरैना सब स्टेशन में आयोजित हुआ जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण शिविर

    February 14, 2026

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल से प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की सौजन्य भेंट

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मिडनाइट मैसेज के बाद IAS ट्रांसफर में बड़ा फेरबदल, मनीष सिंह और वर्णवाल की बढ़ी शक्ति, CM गंभीर

    February 14, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली

    February 14, 2026

    स्वस्थ बचपन की ओर बड़ा कदम, बाल संदर्भ योजना व ‘वजन त्यौहार’ से कुपोषण उन्मूलन को गति

    February 14, 2026

    इतिहास रचा प्रमोद भगत ने, पैरा बैडमिंटन में छठी बार बने वर्ल्ड चैंपियन

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.