Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा संकट! आधा दर्जन खिलाड़ी हो गए चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, टीम में कई चौंकाने वाले नाम
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा संकट! आधा दर्जन खिलाड़ी हो गए चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, टीम में कई चौंकाने वाले नाम

    AdminBy AdminFebruary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा संकट! आधा दर्जन खिलाड़ी हो गए चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, टीम में कई चौंकाने वाले नाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने निजी कारणों के चलते इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने तीन प्रीमियम गेंदबाजों के बिना भाग लेगी. कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पहले ही टूर्नामेंट से आउट हो गए थे.

    चैम्पियंस ट्रॉफी में स्मिथ होंगे कप्तान, टीम में 5 बदलाव

    पैट कमिंस टखने की समस्या से उबर नहीं पाए थे. कमिंस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान भी इस समस्या से परेशान रहे थे. जबकि हेजलवुड को कूल्हे की समस्या हो गई थी. इसके अलावा मिचेल मार्श इंजरी के चलते पहले ही बाहर हो चुके हैं. जबकि मार्कस स्टोइनिस ने अचानक ही वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में कुल पांच बदलाव करने पड़े हैं.

    अब सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, स्पेंसर जॉनसन, जेक-फ्रेजर मैकगर्क और तनवीर संघा को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है. सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस और स्पेंसर जॉनसन तेज गेंदबाज हैं. वहीं तनवीर संघा भारतीय मूल के लेग स्पिनर हैं. जबकि फ्रेजर-मैकगर्क ओपनर बल्लेबाज हैं. उधर 21 वर्षीय स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर कूपर कोनोली को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में नामित किया गया है. चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे.

    चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की अपडेटेड टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जाम्पा.
    ट्रैवलिंग रिजर्व: कूपर कोनोली.

    बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. इन 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. चैम्पियंस ट्रॉफी के सभी 15 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे. इसमें 3 वेन्यू पाकिस्तान में होंगे. जबकि एक वेन्यू दुबई रहेगा. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी.

    चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल…
    19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
    20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
    21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
    22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
    23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
    24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
    25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
    26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
    27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
    28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
    1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
    2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
    4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई
    5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर
    9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)
    10 मार्च- रिजर्व डे

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Champions Trophy top-news
    Admin

    Related Posts

    भोपाल में बड़ा बदलाव: पुराने सतपुड़ा-विंध्याचल भवन हटेंगे, अरेरा हिल्स पर तैयार होगा आधुनिक परिसर

    March 4, 2026

    उच्च शिक्षा में बढ़ी जेब की मार: डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस तीन गुना

    March 4, 2026

    एम्स में नई सुविधा: QR Code स्कैन करें और सीधे पहुंचें अपनी OPD तक

    March 4, 2026

    आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी: 28 मार्च से शुरुआत, 31 मई को फाइनल

    March 4, 2026

    मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति लागू, शराब दुकानों के विस्तार पर रोक

    March 4, 2026

    इस बार बदलेगा पंचांग का गणित: 12 नहीं, 13 महीनों वाला होगा हिंदू नववर्ष 2026

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    शादीशुदा विवाद: पत्नी का खुलासा – “सुहागरात के लिए कई बार कहा, लेकिन पति नाकाम”

    March 4, 2026

    2025 में AI ऐप्स के सबसे बड़े यूज़र बने भारतीय, फिर भी इस एक चीज़ में रह गए पीछे

    March 4, 2026

    भोपाल में बड़ा बदलाव: पुराने सतपुड़ा-विंध्याचल भवन हटेंगे, अरेरा हिल्स पर तैयार होगा आधुनिक परिसर

    March 4, 2026

    उच्च शिक्षा में बढ़ी जेब की मार: डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस तीन गुना

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.