Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें: श्री विष्णुदत्त शर्मा
    मध्यप्रदेश

    संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें: श्री विष्णुदत्त शर्मा

    AdminBy AdminFebruary 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा बुधवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर राजनगर में संत रविदास मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता का अभियान चला रही है, संत रविदास जी ने यह काम शताब्दियों पहले किया था। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से देश और समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। आज उनकी जयंती पर हम सभी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
    समाज को जगाने वाले बिरले संत थे रविदास जी
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज संत रविदास जयंती के अवसर पर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, इसलिए आज का दिन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का नारा दिया है, संत रविदास जी ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से यह करके दिखाया था कि किस तरह हर समाज को साथ लेकर चला जा सकता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को जगाने और दिशा देने का काम किया। हमारे देश पर जब आततायियों ने हमले किए, जब हमारे धर्म और संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया गया, तब संत रविदास जी ने संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट रख उस आक्रमण को विफल कर दिया। आज हम लोगों के लिए यह कल्पना करना मुश्किल है कि अगर उस समय संत रविदास जी नहीं हुए होते, तो क्या होता? उन्होंने सामाजिक समरसता के लिए अपना पूरा जीवन खपा दिया, वे समरसता के अखंड पुरोधा थे।
    प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संतों को सम्मान दे रही भाजपा सरकार
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार संत रविदास जी जैसे उन संतों को सम्मान देने का काम कर रही है, जिन्होंने अपना जीवन देश और समाज की भलाई के लिये लगा दिया। सरकार उन संतों के संदेश को समाज तक पहुंचाने के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सागर में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास जी का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। आज नगर परिषद अध्यक्ष जी ने यहां संत रविदास जी के नाम पर पॉर्क के निर्माण की घोषणा की है। आपका सांसद होने के नाते मैं भी 24 घंटे आपके साथ हूं।
    प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत करें
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर जिले के गढ़ा ग्राम स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बागेश्वर धाम के दर्शन करने के साथ पीठाधीश्वर के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के बागेश्वर धाम आगमन को लेकर तैयारी को लेकर चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी एक बार फिर खजुराहो आ रहे हैं और उनके साथ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी भी आ रही हैं। हम सब उनका स्वागत करेंगे तथा खजुराहो और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। हम सभी को प्रधानमंत्री जी एवं राष्ट्रपति जी का ऐतिहासिक स्वागत करना है।
    बुंदेलखंड से सूखे का कलंक मिटाने वाले प्रधानमंत्री जी का ऐतिहासिक अगुवानी करें
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बागेश्वर धाम, ग्राम गढ़ा में संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भवन का भूमि-पूजन कर दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल वितरित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक सूखे का कलंक झेलने वाले बुंदेलखंड को हरा-भरा बनाने के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात देने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी  फिर खजुराहो और बागेश्वर धाम आ रहे हैं। बुंदेलखंड से सूखे का कलंक मिटाने वाले प्रधानमंत्री जी का क्षेत्र की जनता ऐतिहासिक स्वागत करें। प्रधानमंत्री जी ने समूचे बुंदेलखंड का दिशा और दशा बदलने वाली सौगात दी है। केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री जा आभार जताने के लिए अभूतपूर्व स्वागत किया जाए।
    इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री व विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम, विधायक श्री अरविंद पटैरिया, छतरपुर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री जीतू वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Shri Vishnudutt Sharma
    Admin

    Related Posts

    कचरा मुक्त होगा आदमपुर खंती! 55 करोड़ की योजना पर जल्द लगेगी मुहर

    March 18, 2026

    31 मार्च तक हर जिले को दिया गया सभी आईडी बनाने का लक्ष्य

    March 18, 2026

    यूपी को बड़ी सौगात: 28 तारीख को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, पीएम मोदी रहेंगे मुख्य अतिथि

    March 18, 2026

    बड़ी कार्रवाई: कार से 21 किलो चांदी बरामद, वैध दस्तावेज न होने पर जब्ती

    March 18, 2026

    पुलिस ने हत्या के आरोपियो को किया गिरफतार

    March 18, 2026

    यात्रियों को बड़ी राहत: मध्य प्रदेश से बिहार-महाराष्ट्र के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें शुरू

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    कचरा मुक्त होगा आदमपुर खंती! 55 करोड़ की योजना पर जल्द लगेगी मुहर

    March 18, 2026

    वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी

    March 18, 2026

    31 मार्च तक हर जिले को दिया गया सभी आईडी बनाने का लक्ष्य

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.