Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»WPL में सबसे बड़े चेज से लेकर छक्कों की बरसात तक, RCB और GG के मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
    खेल

    WPL में सबसे बड़े चेज से लेकर छक्कों की बरसात तक, RCB और GG के मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

    AdminBy AdminFebruary 15, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WPL में सबसे बड़े चेज से लेकर छक्कों की बरसात तक, RCB और GG के मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वडोदरा

    महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच सुपरह‍िट रहा. 14 फरवरी (शुक्रवार) को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में RCB ने GG को छह विकेट से हराया.

    RCB की यह जीत कई मायनों में रिकॉर्डतोड़ रही. उसको जीत के ल‍िए  लिए 202 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. डब्ल्यूपीएल हिस्ट्री में पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस टारगेट को चेज किया. वहीं इस मुकाबले में कई ऐसे रिकॉर्ड बने, जो WPL इत‍िहास में पहली बार थे, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं. लेकिन पहले मैच र‍िपोर्ट पढ़ लीज‍िए.

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने गदर काट दिया. ऋचा ने 27 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने चार छक्के और सात चौके जड़े. वहीं एलिसा पैरी ने 34 बॉल पर 57 रनों की पारी खेली. पैरी ने चार चौके और दो छक्के लगाए. कनिका आहूजा 30 रनों पर नाबाद रहीं. . कनिका और ऋचा घोष ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 93 रन नॉट आउट जोड़े.

    ऋचा और कन‍िका से पूर्व एलिसा पैरी और राघवी बिष्ट ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप की. राघवी ने तीन चौके की मदद से 27 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली. इससे पहले बेंगलुरु के दो विकेट स्मृत‍ि मंधाना (9) और डैनी वायट-हॉज (4) महज 14 रनों के अंदर आउट होकर पवेल‍ियन लौट गए. वहीं गुजरात जायंट्स की ओर से एश्ले गार्डनर ने दो विकेट चटकाए. वहीं डिएंड्रा डॉटिन और सयाली सतघरे को एक-एक सफलता हाथ लगी.

    सबसे बड़ा रनचेज

    वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड टूट गया है। मुंबई इंडियंस ने 2024 में गुजरात के खिलाफ ही 191 रन बनाकर मैच जीता था। अब आरसीबी 200 से ज्यादा का टारगेट चेज करने वाली महिला आईपीएल की पहली टीम बन गई है।

    एक मैच में सबसे ज्यादा रन

    ग के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 403 रन बनाए। इससे पहले भी रिकॉर्ड इन्हीं दोनों टीमों के नाम था। 2023 में ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर गुजरात और आरसीबी के मैच में 391 रन बने थे।
    बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के

    गुजरात जायंट्स के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर का बल्ला भी जमकर बोला। उन्होंने 37 गेंदों पर 79 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया की इस ऑलराउंडर ने 8 छक्के मारे। इसके साथ ही उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में सोफी डिवाइन की बराबरी कर ली।

    लीग की चौथी सबसे तेज फिफ्टी

    रिचा घोष ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कमाल की बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। यह महिला प्रीमियर लीग इतिहास की चौथी सबसे तेज फिफ्टी है। वह 27 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। रिचा ने छक्का मारकर मैच फिनिश किया।

    सबसे तेज 50+ की साझेदारी

    गुजरात के लिए गार्डनर और डॉटिन ने चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी बनाई। इस दौरान दोनों ने मिलकर सिर्फ 31 गेंदों का सामना किया। इस दौरान टीम का रन रेट 12.96 का रहा। यह गुजरात के लिए लीग की सबसे तेज 50+ रनों की साझेदारी है।

    अब जान लीजिए WPL 2025 के इस मुकाबले में क्या-क्या रिकॉर्ड बने, आइए इस बारे में भी नजर डाल लेते हैं.

    WPL में सबसे सफलतम रनचेज
    202- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs बनाम गुजरात जायंट्स, वडोदरा, 2025
    191- मुबंई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, दिल्ली, 2024
    189- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023
    179- यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023
    172- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु, 2024

    WPL में 50+ रन की साझेदारी में उच्चतम रन रेट
    16.8 (25 में 70)- सोफी एक्लेस्टोन & ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023
    15.08 (37 में 93*)- कनिका आहूजा & ऋचा घोष (आरसीबी) vs गुजरात जायंट्स, 2025
    14.93 (43 में 107)- मेग लैनिंग & शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023
    14.68 (38 में 93)- हरमनप्रीत कौर & एमेलिया केर (मुंबई इंडियंस) vs गुजरात जायंट्स, 2024

    WPL मैच सर्वाधिक रन
    403- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा, 2025
    391- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ब्रेबोर्न, 2023
    386- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न, 2023
    381- गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2024
    380- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल, 2023

    WPL में हाईएस्ट इनिंग्स टोटल
    223/2- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023
    211/4- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, 2023
    207/5- मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, 2023
    201/7- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023
    201/5-  गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025

    एक पारी में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के (WPL)
    11- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024
    10- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025
    9- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल, 2023
    9- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023

    WPL में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)
    18- सोफिया डंकले (गुजरात जायंट्स) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023
    19- शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023
    23- ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) vs गुजरात जायंट्स, 205
    25- हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस) vs गुजरात जायंट्स, 2023
    25- ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023
    25- किरण नवगिरे (यूपी वॉरियर्स) vs मुंबई इंडियंस, 2023
    25- एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स ) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025

    एक पारी में सर्वाधिक छक्के (WPL)
    8 – सोफी डिवाइन vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023
    8 – एश्ले गार्डनर vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा, 2025

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी वायट-हॉज, एलिसा पैरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, प्रेमा रावत, वीजे जोशिथा, रेणुका ठाकुर सिंह.

    गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोलवार्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    WPL
    Admin

    Related Posts

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में सजेगा स्क्वैश का महासंग्राम, 18-22 मार्च तक इंडियन ओपन

    March 4, 2026

    FIH वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर: इंग्लैंड महिला हॉकी टीम का हैदराबाद में भव्य स्वागत

    March 4, 2026

    आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी: 28 मार्च से शुरुआत, 31 मई को फाइनल

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.