Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के घर ईओडब्ल्यू का छापा, आय से 12 सौ प्रतिशत अधिक मिली संपत्ति
    मध्यप्रदेश

    दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के घर ईओडब्ल्यू का छापा, आय से 12 सौ प्रतिशत अधिक मिली संपत्ति

    AdminBy AdminFebruary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के घर ईओडब्ल्यू का छापा, आय से 12 सौ प्रतिशत अधिक मिली संपत्ति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     मंडला
    आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के दल ने जिले की बिछिया नगर पालिका में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी(दिहाड़ी) शिवप्रसाद झारिया के घर पर शनिवार को छापा मारा। लगभग आठ घंटे तक चली कार्रवाई में झारिया के पास तीन करोड़ पांच लाख रुपये की अनुपातहीन संपत्ति का पता चला है।

    वैधानिक आय से 1200 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने पर ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। बैंक खातों और अचल संपत्तियों की जांच जारी है।

    लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

    मात्र दस हजार रुपये प्रति महीने कमाने वाला आरोपित शिवांशी ग्रीन साल्यूशन, शिवांशी इंडिया निधि और शिवांगी ट्रेवल्स कंपनी में डायरेक्टर भी है। शिवांसी ग्रीन कंपनी प्रदेश भर में सोलर पैनल लगाने का काम करती है।

    शिवांसी इंडिया निधि कंपनी बैंकिंग व्यवसाय का कार्य करती है और शिवांगी ट्रेवल्स में चार इनोवा क्रिस्टा वाहन दर्ज हैं। वाहनों की कीमत एक करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों कंपनियों के चार दफ्तर मंडला में अलग-अलग स्थानों पर हैं। इसके अलावा घरेलू सामान, नकद राशि, गहने सहित कुल 32 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति मिली है।

    लक्जरी वाहन की करता है सवारी

        जांच दल ने पाया कि आरोपित शिवकुमार झारिया 45 लाख रुपये कीमत की एमजी हेक्टर ग्लोस्टर वाहन में सवारी करता है।

        उसके पास एक भवन व चार रहवासी प्लाट भी हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख 57 हजार 858 रुपये आंकी गई है। 29 लाख 72 हजार रुपये की 12 बीमा पालिसियां भी मिली हैं।

        पांच लाख रुपये के दो एफडीआर पाई गईं। दैवेभो शिवांगी ट्रेवल्स का डायरेक्टर है, जिसकी कंपनी दिल्ली में कुल चार इनोवा क्रिस्टा वाहनों का संचालन कर रही है।

        वाहनों की कुल कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपये है। आरोपित की कंपनी व उसके नाम से वाहनों की कुल कीमत एक करोड़ 50 लाख 23 हजार 768 रुपये पाई गईं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    eow
    Admin

    Related Posts

    जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिले 750 करोड़ रुपये, ऑपरेशन हब के रूप में होगा विकास

    February 12, 2026

    सिंहस्थ 2028 के लिए अनुभवी लोगों से चर्चा कर कार्ययोजना बनाने में लें मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    February 12, 2026

    छोटी सी कहासुनी बनी जानलेवा, बीयर बोतल से वार कर युवक की हत्या

    February 12, 2026

    किसानों को मिल रही आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी, बढ़ेगी खेती की उत्पादकता

    February 12, 2026

    पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित….

    February 12, 2026

    मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने वाली हैं, 74 हजार लोकेशन की नई गाइडलाइन जारी

    February 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्व आर्मी चीफ की किताब लीक, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच शुरू

    February 12, 2026

    भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव तय, बुमराह की एंट्री से चौंकाएगा फैसला

    February 12, 2026

    कीमती धातुओं में गिरावट के साथ शेयर बाजार भी धड़ाम, निवेशकों की बढ़ी चिंता

    February 12, 2026

    जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिले 750 करोड़ रुपये, ऑपरेशन हब के रूप में होगा विकास

    February 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.