Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के विराट कोहली के पास सबसे तेज 14 हजार रन बनाने का मौका
    खेल

    चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के विराट कोहली के पास सबसे तेज 14 हजार रन बनाने का मौका

    AdminBy AdminFebruary 16, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के विराट कोहली के पास सबसे तेज 14 हजार रन बनाने का मौका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई

     भारतीय टीम के दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में 2 बड़े रिकॉर्ड्स बनाने की दहलीज पर हैं. दोनों ही ख‍िलाड़ी कुछ रन बनाते ही रिकॉर्डबुक में अपनी एंट्री कर लेंगे. खास बात यह है कि ये दोनों ही ख‍िलाड़ी जो रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, वैसा पहली बार होने जा रहा है.

    शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही संपन्न हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम पर भारत की 3-0 से सीरीज जीत में योगदान दिया. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने दो अर्धशतक और एक शतक के साथ  259 रन बनाए थे, जिससे वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे.

    भारत के लिए 50 ODI मैचों में शुभमन गिल ने 60 से भी ज्यादा के एवरेज से 2587 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक (एक दोहरा शतक सहित) और 15 अर्धशतक शाम‍िल हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI मैच के दौरान गिल ने एक रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि हासिल की, 2500 ODI रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए, उन्होंने हाशिम अमला के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 53 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

    ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के दौरान शुभमन गिल के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. 3000 वनडे रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बनने के लिए उनको 413 रन की जरूरत है. अभी ये रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम हैं. जिन्होंने 57 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है.

    गिल को साउथ अफ्रीकी दिग्गज से आगे निकलने के लिए छह पारियां अभी बाकी हैं. अपने मौजूदा फॉर्म को देखते हुए गिल चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के दौरान इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, जहां भारत के कम से कम तीन मैच खेलने की गारंटी है, और अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती हैं, तो फ‍िर पांच मैच खेलने होंगे.

    शुभमन गिल के शानदार वनडे फॉर्म ने उन्हें आईसीसी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया है. उन्हें भारत के वनडे कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का संभावित उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है.

    सबसे तेज 3000 ODI रन बनाने वाले बैटर्स की ल‍िस्ट
    हाशिम अमला- 57 पारी
    शाई होप- 67 पारी
    फखर जमां- 67 पारी
    इमाम-उल-हक- 67 पारी
    बाबर आजम- 68 पारी

    विराट कोहली भी बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड
    विराट कोहली चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के दौरान एक बड़ा वनडे वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं. वो 285 पारियों में 13,963 रन बना चुके हैं. कोहली को 300 पारियों से कम में 14,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए स‍िर्फ 37 रन और चाहिए. उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 15 पारियां बाकी हैं और वे बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के भारत के शुरुआती मैच में यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.

    केवल दो अन्य बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ही वनडे क्रिकेट में 14,000 रन के आंकड़े तक पहुंच पाए हैं. तेंदुलकर ने यह उपलब्धि अपनी 350वीं पारी में हासिल की, जबकि संगकारा ने 378 पारियां लीं. चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के 13 मैचों में 529 रन बनाने वाले विराट कोहली के पास टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर शिखर धवन को पीछे छोड़ने का मौका है. धवन के नाम अभी 10 मैचों में 701 रन हैं, इसका मतलब है कि कोहली को बढ़त लेने के लिए 173 रन बनाने होंगे.

    वहीं विराट कोहली चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में 263 रन बनाते हैं, तो उनके पास टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बन जाएगा. अभी यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने प्रतियोगिता में 791 रन बनाए हैं.

    8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे

    चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है.

    सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी.

    चैम्पियंस ट्रॉफी के ये सभी 15 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे. इसमें 3 वेन्यू पाकिस्तान में होंगे. जबकि एक वेन्यू दुबई रहेगा. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में ही खेलेगी. यदि भारतीय टीम क्वालिफाई करती है, तो फाइनल भी दुबई में होगा. वरना खिताबी मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा.

    सेमीफाइनल मैचों और फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. पहला सेमीफाइनल दुबई में होगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाएगा. एक सेमीफाइनल समेत 10 मुकाबले पाकिस्तान के 3 वेन्यू पर होंगे. यह तीनों वेन्यू लाहौर, कराची और रावलपिंडी हैं.

    चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप

    ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
    ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

    चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल…

    19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
    20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
    21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
    22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
    23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
    24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
    25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
    26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
    27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
    28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
    1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
    2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
    4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई
    5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर
    9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)
    10 मार्च- रिजर्व डे

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    virat
    Admin

    Related Posts

    800 मीटर में इतिहास रच गईं Keely Hodgkinson, पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

    February 20, 2026

    सुपर-8 मुकाबले से पहले अश्विन की चेतावनी: वैभव की तरह खेलो, पर भूल न करो ये गलती

    February 20, 2026

    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    February 20, 2026

    जेल में बंद सुशील कुमार को राहत मिलेगी या नहीं? हाईकोर्ट ने पुलिस को भेजा नोटिस

    February 20, 2026

    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    February 20, 2026

    जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर, कोच ने भारत को दी चेतावनी- मुकाबला होगा कड़ा

    February 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘डेटा कॉलोनी’ पर सियासत तेज: राहुल गांधी ने पीएम के फैसलों पर उठाए सवाल

    February 20, 2026

    ओवरटेक के दौरान बड़ा हादसा: स्कूल बस के पास से निकलते वक्त बाइक नहर में गिरी

    February 20, 2026

    एलजी मनोज सिन्हा बोले: गद्दारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, इतिहास में रहेगी उनकी निंदा

    February 20, 2026

    रोते-बिलखते दिखे पाकिस्तानी सैनिक, BLA के वीडियो ने खोली अंदर की सच्चाई

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.