Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित ब्रिगेड अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतती है, तो वो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी
    खेल

    चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित ब्रिगेड अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतती है, तो वो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी

    AdminBy AdminFebruary 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित ब्रिगेड अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतती है, तो वो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई

    इंग्लैंड टीम को 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अब अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गई है. रोहित शर्मा का कप्तानी वाली भारतीय टीम का अगला मिशन ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 है, जो पाकिस्तान की मेजबानी में होना है.

    चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को अब सिर्फ 6 दिन ही बाकी हैं. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. यह टूर्नामेंट 8 साल बाद लौट रहा है.

    चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐसा करने वाली पहली टीम बनेगी?

    भारतीय टीम का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्‍लादेश के खिलाफ दुबई में होगा. इसके बाद टीम इंडिया को अपना दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को खेलना है. यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा यानी आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.

    यदि रोहित ब्रिगेड अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतती है, तो वो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक भारतीय टीम के ही नाम सबसे ज्यादा 18 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. उनके बाद दूसरा नंबर इंग्लैंड का है, जिसने 14 मैच जीते हैं.

    भारतीय टीम अपने शुरुआती दोनों मैचों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराती है, तो चैम्पियंस ट्रॉफी में वो अपनी 20वीं जीत दर्ज कर लेगी. जो अब तक कोई भी नहीं कर सका है. इस तरह टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी में 20 मैच जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी.

    हालांकि भारतीय टीम को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए टूर्नामेंट में सिर्फ 2 मैच जीतने हैं. ग्रुप स्टेज में उसे 3 मैच खेलने हैं. सेमीफाइनल के लिए इन तीन में से भारतीय टीम को 2 मैच हर हाल में जीतने होंगे. यदि ऐसा होता है तो रिकॉर्ड बनना तय है.

    CT में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें

    टीम वनडे जीते हारे टाई बेनतीजा
    भारत 29 18 8 0 3
    इंग्लैंड 25 14 11 0 0
    श्रीलंका 27 14 11 0 2
    वेस्टइंडीज 24 13 10 1 0
    ऑस्ट्रेलिया 24 12 8 0 4

    चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में होंगे कुल 15 मैच

    चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी.

    इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी.

    4 वेन्यू पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले

    चैम्पियंस ट्रॉफी के ये सभी 15 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे. इसमें 3 वेन्यू पाकिस्तान में होंगे. जबकि एक वेन्यू दुबई रहेगा. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में ही खेलेगी. यदि भारतीय टीम क्वालिफाई करती है, तो फाइनल भी दुबई में होगा. वरना खिताबी मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा.

    सेमीफाइनल मैचों और फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. पहला सेमीफाइनल दुबई में होगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाएगा. एक सेमीफाइनल समेत 10 मुकाबले पाकिस्तान के 3 वेन्यू पर होंगे. यह तीनों वेन्यू लाहौर, कराची और रावलपिंडी हैं.

    चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप

    ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
    ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड.

    चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल…

    19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
    20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
    21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
    22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
    23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
    24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
    25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
    26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
    27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
    28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
    1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
    2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
    4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई
    5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर
    9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)
    10 मार्च- रिजर्व डे

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    india team top-news
    Admin

    Related Posts

    संसद में गूंजा ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद, अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान—गाने पर बैन

    March 18, 2026

    Indian Premier League 2026: Virat Kohli पहुंचे भारत, 28 मार्च को हैदराबाद से RCB की टक्कर

    March 18, 2026

    रोहित-विराट के भविष्य पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गंभीर को नहीं कोई दिक्कत

    March 18, 2026

    ओरलियंस मास्टर्स में भारतीयों का जलवा: हरिहरन-अर्जुन दूसरे दौर में, आकर्षी मेन ड्रॉ में एंट्री

    March 18, 2026

    बड़ा झटका! BCCI के निर्णय से Jasprit Bumrah को करोड़ों का नुकसान, अब क्या करेगा बोर्ड?

    March 18, 2026

    ICC रैंकिंग अपडेट: Jasprit Bumrah की धमाकेदार एंट्री, पाक-कीवी खिलाड़ियों को मिला जबरदस्त फायदा

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    19 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहेगा सावधान

    March 18, 2026

    इजरायल का बड़ा हमला! खुफिया मंत्री खतिब के मारे जाने का दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

    March 18, 2026

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026

    पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का आरोप, विदेश मंत्री ने कूटनीतिज्ञों से कहा– सच उजागर करें

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.