Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»”मेरे पांच महीने के बच्चे के पिता हैं मस्क” इंफ्लुएंसर ने किया दावा
    विदेश

    ”मेरे पांच महीने के बच्चे के पिता हैं मस्क” इंफ्लुएंसर ने किया दावा

    AdminBy AdminFebruary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ”मेरे पांच महीने के बच्चे के पिता हैं  मस्क” इंफ्लुएंसर ने किया दावा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वॉशिंगटन

    एलन मस्क ने इंफ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर के दावों पर चुप्पी तोड़ी है। एश्ले का दावा है कि मस्क उसके पांच महीने के बेटे के पिता हैं। इसके बाद मस्क ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया है। उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा है, ‘होआ’। सेंट क्लेयर ने शुक्रवार को कहा कि एलन मस्क ही उनके बच्चे के पिता हैं। उन्होंने लिखा था कि पांच महीने पहले, मैंने दुनिया में एक नए बच्चे का स्वागत किया। उसके पिता एलन मस्क हैं। उन्होंने कहाकि बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैंने यह बात छुपाई।

    सेंट क्लेयर का दावा है कि अखबार इस खबर को ब्रेक करने की तैयारी में थे। उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि इससे बच्चे की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। उधर मस्क की संक्षिप्त प्रतिक्रिया के बाद सेंट क्लेयर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है कि एलन हम पिछले कई दिनों से आपसे बात करने की कोशिश में हैं, लेकिन आप जवाब नहीं दे रहे हैं। इस तरह पब्लिकली कमेंट करने के बजाए, सीधे हमारी बात का जवाब दीजिए।

    एशले ने क्या कहा?

    एशले ने पोस्ट में कहा, मैंने पांच महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया और एलन मस्क इस बच्चे के पिता हैं. अपने बच्चे को लेकर एशले ने कहा कि वो चाहती है कि उनका बच्चा एक सामान्य और सुरक्षित माहौल में पले-बढ़े. इसी के चलते उन्होंने मीडिया से कहा कि हमारे बच्चे की प्राइवेसी का ख्याल रखे. हालांकि, अभी तक एशले के पोस्ट पर मस्क की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अगर एशले का यह दावा सही है तो यह बच्चा मस्क का 13वां बच्चा होगा.

    एश्ले सेंट क्लेयर की प्रतिनिधि ब्रायन ग्लिकलिच ने बाद में इस बात की पुष्टि की क्लेयर और मस्क बच्चे के पालन-पोषण के लिए एक एग्रीमेंट पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि हम इंतजार कर रहे हैं कि एलन मस्क सार्वजनिक रूप से एश्ले के साथ अपने पैरेंटल रोल को स्वीकार करें। इससे अनचाही अटकलबाजियों पर विराम लग जाएगा। एश्ले को भरोसा है कि बच्चे की सुरक्षा और भलाई के लिए एलन मस्क बहुत जल्द इस समझौते के लिए राजी हो जाएंगे।

    एक अन्य डिलीट की गई पोस्ट में सेंट क्लेयर ने एलन मस्क के ऊपर आरोप लगाया इसके मुताबिक मस्क ने एक एक्स यूजर की पोस्ट पर जवाब दिया था, जिसने क्लेयर की नाबालिग उम्र की गलत फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने दावा किया कि उस अकाउंट को गैर-सहमति वाली फोटो पोस्ट करने के लिए एक्स की सुरक्षा टीम द्वारा अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया था। उन्होंने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, उनमें एक्स के सुरक्षा प्रमुख क्लेयर के दावे की पुष्टि करते दिखाई दे रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Elon Musk
    Admin

    Related Posts

    बीच समंदर बदला रास्ता: रूस का तेल लेकर आ रहा जहाज अब भारत पहुंचेगा, जानें वजह

    March 18, 2026

    इजरायल का बेरूत पर हमला! मिसाइल गिरते ही ढही बहुमंजिला इमारत, 6 की मौत

    March 18, 2026

    नेपाल में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था

    March 18, 2026

    ट्रंप ने पलटी मारी, अमेरिका ने होर्मुज पर ईरानी मिसाइल भंडार पर गिराया भारी बम

    March 18, 2026

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    फिल्मी अंदाज में वारदात: मिर्ची झोंककर 1 करोड़ कैश लूट ले गए बदमाश

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बड़ा झटका! BCCI के निर्णय से Jasprit Bumrah को करोड़ों का नुकसान, अब क्या करेगा बोर्ड?

    March 18, 2026

    विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सभी जिला मुख्यालयों में होंगे सूर्य उपासना के कार्यक्रम

    March 18, 2026

    MP के राज्यपाल की फ्लाइट में खराबी, भोपाल एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

    March 18, 2026

    ICC रैंकिंग अपडेट: Jasprit Bumrah की धमाकेदार एंट्री, पाक-कीवी खिलाड़ियों को मिला जबरदस्त फायदा

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.