Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विदेश भागने की फिराक में थे तीन बांग्लादेशी एटीएस ने किया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    विदेश भागने की फिराक में थे तीन बांग्लादेशी एटीएस ने किया गिरफ्तार

    AdminBy AdminFebruary 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विदेश भागने की फिराक में थे तीन बांग्लादेशी एटीएस ने किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     

    एटीएस की गिरफ्त में आए तीनों बांग्लादेशी भाइयों से जब्त किए गए पासपोर्ट फर्जी दस्तावेज के जरिए बनवाने का राजफाश होने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं, क्योंकि पासपोर्ट बनवाने के लिए कई प्रक्रियाओं के दौर से गुजरने के साथ ही संबंधित पुलिस थाने का वेरीफिकेशन होना अनिवार्य है।

    इन तीनों का भी पुलिस वेरीफिकेशन टिकरापारा पुलिस थाने से हुआ था, लेकिन उस समय पुलिस यह फर्जीवाड़ा पकड़ नहीं पाई। बांग्लादेशियों का रायपुर के अलग-अलग मोहल्लों में सालों से रहना और आसानी से फर्जी दस्तावेज बनवाकर दुबई, इराक, सीरिया और पाकिस्तान चले जाना राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।

    सीरिया में रह रहा है युवक
    पिछले साल मुंबई एटीएस ने टिकरापारा क्षेत्र के संजय नगर में छापा मारकर हज यात्रा पर गए बांग्लादेशी युवक के बारे में जानकारी ली थी। वह युवक अब तक यहां वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि वह सीरिया में रह रहा है।

    एटीएस के अधिकारियों ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को पत्र लिखकर बांग्लादेशी भाइयों के पासपोर्ट की पूरी जानकारी मांगी है। दरअसल एटीएस के पास पुख्ता जानकारी है कि कई बांग्लादेशी घुसपैठिए रायपुर के अलग-अलग मोहल्ले में अवैध तरीके से रह रहे हैं।

    पहचान करने में परेशानी आ रही है
    उन्होंने अपनी नई पहचान बनाने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, पेन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवा लिए हैं। इसी फर्जी दस्तावेज के जरिए पासपोर्ट बनवा लिया, इसलिए घुसपैठियों की पहचान करने में परेशानी आ रही है। पूछताछ में बांग्लादेशी इस्माइल शेख ने खुद को रायपुर में ही जन्म लेने का दावा किया है।

    कोर्ट ने भेजा जेल
    पहले तीन दिन, फिर दो दिन का पुलिस रिमांड शनिवार को खत्म होने पर तीनों बांग्लादेशी शेख इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन को एटीएस ने कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद तीनों सगे भाइयों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर फिर से आरोपितों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन पेश किया जाएगा।

    दूसरी पत्नी भी गायब
    शेख अली के साथ ही उसकी दूसरी पत्नी भी गायब है। हालांकि शेख की पहली पत्नी शेख फरीदा दूसरी पत्नी के बारे में कुछ भी जानने से इन्कार किया है। पुलिस को संदेह है कि शेख अली उसे साथ लेकर फरार हुआ है।

    शेख अली के कई रिश्तेदार नागपुर, मुंबई, उत्तर प्रदेश, हावड़ा (कोलकाता) में रहते हैं। लिहाजा एटीएस वहां के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर शेख अली को तलाशने में सहयोग ले रही है।

    25 से अधिक लोगों का दर्ज किया बयान
    एटीएस की टीम ने इस मामले में फर्जी आधार कार्ड, वोटर आइडी, पेन कार्ड, राशन कार्ड, शपथ पत्र, पासपोर्ट आदि बनाने वाले 25 से अधिक लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। इनमें अधिवक्ता, नोटरी, च्वाइस सेंटर, सुविधा केंद्र के संचालक शामिल हैं।

    फर्जी दस्तावेज बनाने में मुख्य भूमिका शेख अली की है। अली ने ही सत्कार कंप्यूटर के संचालक मो. आरिफ से मिलकर आरोपितों के लिए शंकर नगर स्थित हरिशंकर स्कूल की फर्जी अंकसूची स्केन करके बनवाई थी।

    गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश

    एटीएस के पास इस बात के पुख्ता सुबूत हैं कि शेख अली के गिरोह में शामिल मो.आरिफ ने तीनों बांग्लादेशी भाइयों का फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी बनाया था। वहीं ट्रेवल एजेंट इरफान ने पासपोर्ट और इराक जाने के लिए वीजा बनवाया।

    इन लोगों ने कई बांग्लादेशियों का इसी तरह से फर्जी दस्तावेज बनाया है और वे सभी इराक चले गए हैं। शेख अली के साथ इरफान, मो. आरिफ फरार हैं। गिरोह में शामिल सभी की पतासाजी की जा रही है।

    चोरी-छिपे बांग्लादेश से मिलने आते थे स्वजन

    जांच में साफ हुआ है कि बांग्लादेशी भाइयों के दादा का देश विभाजन के पूर्व मुर्शिदाबा में कृषि भूमि थी। विभाजन के बाद इस्माइल के दादा पश्चिमी पाकिस्तान (बांग्लादेश) चले गए। इस्माइल के पिता शमशुद्दीन, मां रशीदा, भाई अजगर, बहन सुरैया, इस्माइल की पत्नी यास्मीन और दो बेटियां बांग्लादेश के खुलना प्रांत के जिला जैसोर के नाभरन में रहते हैं। वे इनसे मिलने चोरी-छिपे रायपुर व नागपुर आते थे।

    फर्जी निकला वोटर आईडी का पता

    शेख अकबर से जब्त 21 अक्टूबर, 2018 को जारी वोटर आईडी में मकान नंबर 193, लक्ष्मीनगर, लालपुर(टिकरापारा) का पता दर्ज है। जांच में मकान नंबर ही फर्जी निकला।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों की घेराबंदी से नक्सली फरार; रायफल और सामग्री बरामद

    March 15, 2026

    संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 15, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: ग्वालियर अस्पताल की लिफ्ट 20 दिन से बंद, कराहते मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ाया जा रहा

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026

    भारत में IAS-IPS-IFS के 2834 पद खाली, SC-ST-OBC के कितने अधिकारी हैं?

    March 16, 2026

    राज्यसभा की तीसरी सीट कांग्रेस के हाथ से जाएगी? हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर पार्टी में बढ़ी चिंता

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.