Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»5G के बाद सरकार 6G टेक्नोलॉजी को दे रही बढ़ावा, ज्योतिरादित्य सिंधिया का ऐलान
    देश

    5G के बाद सरकार 6G टेक्नोलॉजी को दे रही बढ़ावा, ज्योतिरादित्य सिंधिया का ऐलान

    AdminBy AdminFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    5G के बाद सरकार 6G टेक्नोलॉजी को दे रही बढ़ावा, ज्योतिरादित्य सिंधिया का ऐलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारत ने 6G के डेवलपमेंट की तरफ कदम बढ़ा दिया है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मानें तो भारत, जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर साल 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ऐसे में देश को डिजिटली काफी मजूबत और एडवांस्ड होने की जरूरत है। देश ने इस मामले में तेजी से कदम बढ़ा दिया है।

    22 माह में 5G रोलआउट
    यही वजह है कि भारत ने रेकॉर्ड 22 माह में 5G रोलआउट किया है, जोकि पूरी दुनिया में सबसे फास्ट है। मंत्री ने दावा किया कि देश के करीब 99 फीसदी एरिया तक 5जी कनेक्टिविटी पहुंच गई है। उन्‍होंने कहा कि सरकार 6G टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि यूजर को 6G टेक्नोलॉजी की मदद से 100Mbps डेटा स्पीड मिल सकती है, जो मौजूदा वक्त में करीब 20Mbps है। ऐसे में इंटरनेट स्पीड में 5 गुना की बढ़ोतरी होगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया की मानें, तो आज से करीब 10 साल पहले तक भारत में इंटरनेट स्पीड 1.5 Mbps हुआ करती थी। सिंधिया ने कहा कि साल 2028 तक देश 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को हासिल कर लेगा और साल 2030 तक करीब 6 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

    भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मार्केट
    ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन मार्केट है। ओवरऑल यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। भारत की डिजिटल तरक्‍की देश में कई संभावनाओं के दरवाजे खोल रही है।

    भारत में तेजी से बढ़ा डिजिटल पेमेंट
    मौजूदा वक्त में भारत में 46 फीसदी से ज्यादा लेनदेन डिजिटल तरीके से हो रहे हैं। इनकी संख्या करीब 170 लाख करोड़ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि देश को सर्विस नेशन नहीं, बल्कि प्रोडक्ट नेशन के तौर पर जाना जाए। यही वजह है कि स्वदेशी प्रोडक्ट पर जोर दिया जा रहा है। बीएसएनएल की तरफ से स्वदेशी 4G सर्विस को विकसित किया जा रहा है।

    18 माह में बनकर तैयार होगा स्‍वदेशी 4G Stack
    सरकारी कंपनी C-DoT प्राइवेट सेक्टर की एक कंपनी तेजस नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रही है। C-DOT का काम कोर डेवलप करना है, जबकि Tejas, रेडियो एक्सेस नेटवर्क को डेवलप करती है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगले 18 महीनों में भारत अपना खुद का 4G stack बना लेगा। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    खरगे का तंज—प्यार हमसे, शादी मोदी से, PM मोदी भी हंसे, संसद में छाया मजेदार पल

    March 18, 2026

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    बजट सत्र के बीच गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    March 18, 2026

    साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नई अध्यक्ष

    March 18, 2026

    पसंदीदा सीट के लिए अब नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क, एयरलाइंस ने बदला नियम

    March 18, 2026

    चाय के रेट बढ़ाए गए, अब LPG संकट से दूध की कीमत भी बढ़ने की आशंका

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन, फार्म से फैशन तक एक ही प्लेटफॉर्म पर उद्योग

    March 18, 2026

    खरगे का तंज—प्यार हमसे, शादी मोदी से, PM मोदी भी हंसे, संसद में छाया मजेदार पल

    March 18, 2026

    जयंती के सशक्त नेतृत्व से बदली गांव की तस्वीर

    March 18, 2026

    हॉस्पिटल हादसा: तीन सफाई कर्मियों की मौत पर भूपेश बघेल का सख्त रुख, जिम्मेदारों को सजा देने की मांग

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.