Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस सरकार की उल्टी गिनती शुरू… ट्रंप ने मोदी के ‘हवाले’ किया , इस्लामी गुटों की बढ़ेगी टेंशन
    विदेश

    बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस सरकार की उल्टी गिनती शुरू… ट्रंप ने मोदी के ‘हवाले’ किया , इस्लामी गुटों की बढ़ेगी टेंशन

    AdminBy AdminFebruary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस सरकार की उल्टी गिनती शुरू… ट्रंप ने मोदी के ‘हवाले’ किया , इस्लामी गुटों की बढ़ेगी टेंशन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका
     भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमेरिका का दौरा किया है। पीएम मोदी के साथ एक सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा कहा है, जिसने ढाका के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। खासतौर से मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार और उनका समर्थन कर रहे दक्षिणपंथी इस्लामी दलों की फिक्र बढ़ी है। ट्रंप ने बांग्लादेश में भारत के कदम का समर्थन करने का संकेत दिया है, जिससे नई दिल्ली के विरोधी यूनुस की टेंशन बढ़ सकती है।

    स्वराज्य मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह बांग्लादेश को प्रधानमंत्री मोदी पर छोड़ेंगे। ट्रंप के बयान से साफ है कि अमेरिका बांग्लादेश में शामिल नहीं होना चाहता और भारत के साथ चलेगा। ट्रंप के इस रुख ने यूनुस सरकार और देश के इस्लामवादियों के गणित को बिगाड़ दिया है, जो भारत विरोधी हैं। ये भारत के पूर्वोत्तर में उग्रवादी समूहों का समर्थन करके दिल्ली के सामने मुसीबत खड़ी करने की कोशिश करते रहे हैं।

    ट्रंप के सत्ता में आने से बिगड़ा यूनुस का खेल

    यूनुस के बारे में माना जाता है कि उनको अमेरिकी डीप स्टेट, पाकिस्तान और तुर्की के कुछ तत्वों ने सत्ता में बिठाया। वह खुद को सत्ता में मजबूत करने के लिए अमेरिका से क्लिंटन फाउंडेशन जैसे अपने संरक्षकों पर भरोसा कर रहे थे। अमेरिका में ट्रंप के सत्ता में आने और अमेरिकी डीप स्टेट के विदेशी प्रभाव को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू करने से यूनुस और बांग्लादेश के इस्लामवादियों की योजनाएं धरी रह गई हैं।

    मोहम्मद यूनुस और इस्लामी पार्टियों के लिए सबसे बुरी खबर यह है कि अमेरिका की ओर से बांग्लादेश को भारत पर छोड़ा जा रहा है। ट्रंप के बयान ने उन्हें एहसास करा दिया है कि भारत के खिलाफ कदम दिल्ली की ओर से कड़ी जवाबी कार्रवाई को आमंत्रित करेगा और अमेरिका से उनको मदद नहीं मिलेगी। ट्रंप के बयान ने मुख्यधारा के लोकतांत्रिक दलों, खासतौर से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) का मनोबल बढ़ाया है। BNP बांग्लादेश में जल्दी चुनाव चाहती है लेकिन यूनुस संसदीय चुनावों को टालने में लगे हैं।

    चुनाव पर जोर देगा भारत

    डोनाल्ड ट्रंप के रुख के बाद नई दिल्ली अब बांग्लादेश में जल्द संसदीय चुनाव कराने पर जोर देगी। स्वराज्य से बात करते हुए एक शीर्ष भारतीय अधिकारी ने कहा कि दिल्ली ने ट्रंप प्रशासन को आश्वस्त किया है कि बांग्लादेश में जल्द चुनाव देश में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि हमने वॉशिंगटन में नए प्रशासन को इस बारे में बताया है और वे हमारे साथ हैं।

    MEA अधिकारी ने कहा कि भारत इस साल के अंत तक यूनुस सरकार को संसदीय चुनाव कराने के लिए मजबूर करने की कोशिश करेगा। ढाका में एक निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने से इस्लामवादियों और दूसरे गुट खुद ही हाशिए पर चले जाएंगे। इससे शेख हसीना की अवामी लीग के लिए भी राजनीतिक क्षेत्र में वापसी का मार्ग प्रशस्त होगा। ये साफतौर पर मोहम्मद यूनुस की फिक्र को बढ़ाएगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Modi
    Admin

    Related Posts

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा पर गर्व करते हुए आगे बढ़ें : मंत्री परमार

    March 10, 2026

    ट्रंप पर भड़का ईरान, दी सीधी चेतावनी: सावधान रहें, अंजाम खुद भुगतना पड़ सकता है

    March 10, 2026

    सावित्रीबाई फुले का सपना नारी बने शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मंत्री भूरिया

    March 10, 2026

    क्या यूपी चुनाव से ही लागू होगा 33% महिला आरक्षण? कानून में बदलाव की तैयारी

    March 10, 2026

    ईरान को लेकर ट्रंप का कन्फ्यूज रुख: शांति की बात भी, जंग की चेतावनी भी; क्या है मैडमैन थ्योरी?

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.