Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए राफेल-M जेट खरीदे जाएंगे, डिजाइन रिव्यू फेज में TEDBF का विकास जारी
    देश

    भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए राफेल-M जेट खरीदे जाएंगे, डिजाइन रिव्यू फेज में TEDBF का विकास जारी

    AdminBy AdminFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए राफेल-M जेट खरीदे जाएंगे, डिजाइन रिव्यू फेज में TEDBF का विकास जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु
     भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेट करने के लिए फ्रांस से राफेल-M जेट लिए जाने हैं। साथ ही देश में भी ट्विन इंजन फाइटर जेट पर काम हो रहा है। DRDO डबल इंजन डेक बेस्ड फाइटर (TEDBF) पर काम कर रहा है। इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमिताभ सराफ का कहना है कि TEDBF फ्रांस के राफेल-M से ज्यादा क्षमता वाला होगा।

    प्राथमिक डिजाइन रिव्यू फेज में

    अमिताभ सराफ ने बताया कि जब एयरक्राफ्ट बनाए जाते हैं तो उससे पहले पूरी डिटेल ली जाती है कि उसमें क्या-क्या चाहिए। 2022 में पहली बार इस पर बात हुई, तब नौसेना की जरूरत भी जानी गई और TEDBF का प्लान तैयार किया गया। यह फाइटर 26 टन का होगा और एयरक्राफ्ट कैरियर से आसानी से उड़ान भर सकेगा और लैंड कर सकेगा। इसका प्राथमिक डिजाइन रिव्यू फेज में है, जिसमें सारे सिस्टम को बनाकर इंटीग्रेट करते हैं। अभी एयरफ्रेम डिजाइन पर काम कर रहे हैं। जून तक इसका प्राथमिक डिजाइन पूरा होने की उम्मीद है। फिर क्रिटिकल डिजाइन पर काम हगा। 2028 तक इसे तैयार करने की योजना है और यह इस पर भी निर्भर होगा कि इसे कब कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी का अप्रूवल मिलेगा।

    ब्रह्मोस समेत कई मिसाइलें लग सकेंगी

    अमिताभ सराफ ने बताया कि इसकी टिप पर मिसाइल, शॉर्ट रेंज मिसाइल, बियॉन्ड विजुवल रेंज मिसाइल लग सकती है। साथ ही लेजर गाइडेड बॉम्ब के साथ ही यह ब्रह्मोस भी कैरी कर सकेगा। इसमें अडवांस सेंसर लगे होंगे और रेडार की खूबी ये होगी कि ये टिल्ट हो सकेंगे जिससे इसकी रेंज बढ़ेगी। यह कई तरह के बॉम्ब कैरी कर सकेगा। उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट कैरियर में स्टोरेज की जगह बहुत कम होती है इसलिए इसके विंग फोल्ड हो सकेंगे। एक TEDBF से दूसरे TEDBF को मिड एयर ही रीफ्यूल भी किया जा सकेगा। राफेल-M से यह कितना अलग होगा, इस पर अमिताभ सराफ ने कहा कि इसकी वजन ढोने की क्षमता ज्यादा होगी। यह ज्यादा हथियार ले जा सकेगा और इसमें ज्यादा फ्यूल आ सकेगा। ज्यादा फ्यूल आने से यह लॉन्ग रेंज मिशन को भी अंजाम दे सकेगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Rafale-M jets
    Admin

    Related Posts

    शिवावतार महायोगी से मुख्यमंत्री ने की नागरिकों के सुखमय जीवन की मंगलकामना

    January 15, 2026

    14 जनवरी के स्नान पर्व में 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान – ऋषिराज, माघ मेला अधिकारी

    January 15, 2026

    देश में अग्रणी राज्यों में, उत्तर प्रदेश में 2316 ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना

    January 15, 2026

    CM मोहन यादव की अहम भूमिका, भाजपा अध्यक्ष चुनाव और MP में 8 लाख करोड़ के 209 कामों की शुरुआत

    January 15, 2026

    SC में ED की बड़ी डिमांड: ‘कोलकाता कमिश्नर और बंगाल DGP को हटाया जाए’

    January 15, 2026

    आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज वैभव सूर्यवंशी की धूम, मैच कब और कहां देखें

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    शिवावतार महायोगी से मुख्यमंत्री ने की नागरिकों के सुखमय जीवन की मंगलकामना

    January 15, 2026

    देश में अग्रणी राज्यों में, उत्तर प्रदेश में 2316 ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना

    January 15, 2026

    14 जनवरी के स्नान पर्व में 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान – ऋषिराज, माघ मेला अधिकारी

    January 15, 2026

    गोल्ड रेट आज (15 जनवरी): 22-24 कैरेट के ताजा दाम अपने शहरों में

    January 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.