Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»कनाडा के टोरंटो में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त,यात्रियों ने सुनाई खौफनाक दास्तान
    विदेश

    कनाडा के टोरंटो में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त,यात्रियों ने सुनाई खौफनाक दास्तान

    AdminBy AdminFebruary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनाडा के टोरंटो में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त,यात्रियों ने सुनाई खौफनाक दास्तान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ओटावा
     डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान सोमवार को टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 18 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, विमान उतरते समय फिसलकर पलट गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने एक्स पर बताया कि मिनियापोलिस से आ रही डेल्टा फ्लाइट के साथ एक घटना हुई, जिसमें 76 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हुई। इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक फ्लाइट रुकी रहीं।
    फिसलकर उल्टा हो गया विमान

    हादसे के बाद घटनास्थल से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मित्सुबिशी CRJ-900LR विमान को बर्फीली सतह पर उल्टा पड़ा दिखाया गया है, जबकि आपातकालीन कर्मचारी इसे पानी से धो रहे हैं। टोरंटो में आए शीतकालीन तूफान से बर्फ के कारण विमान कुछ हद तक छिप गया था। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन टीमें प्रतिक्रिया दे रही हैं। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का पता लगा लिया गया है।

    हादसे में किसी की मौत नहीं

    अधिकारियों के अनुसार, हालांकि विमान रनवे पर पलटकर उल्टा हो गया, लेकिन इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि विमान पलटने का क्या कारण था, लेकिन मौसम की इसमें भूमिका हो सकती है। कनाडा की मौसम सेवा के अनुसार, एयरपोर्ट पर बर्फबारी हो रही थी और हवाएं 52 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थीं। तापमान लगभग माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस था।

    टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अध्यक्ष और सीईओ डेबोरा फ्लिंट ने सोमवार दोपहर रनवे पर विमान हादसे के बाद किसी की मौत न होने का श्रेय एयरपोर्ट पर मौजूद प्रथम प्रतिक्रिया दल और अन्य प्रशिक्षित कर्मियों को दिया। फ्लिंट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी की जान नहीं नहीं गई और इसका श्रेय हमारे वीर और प्रशिक्षित पेशेवरों, एयरपोर्ट पर मौजूद हमारे प्रथम प्रतिक्रिया दल को जाता है।

    चमगादड़ों की तरह उल्टे लटके थे पैसेंजर

    दुर्घटनाग्रस्त विमान के एक यात्री कोकोव के हवाले से सीएनएन ने बताया कि जब तक विमान जमीन पर नहीं गिरा, तब तक उन्हें कुछ पता नहीं था कि मामला क्या है। कोकोव ने कहा, हम जमीन से टकराए और बगल में गिर गए। फिर हम चमगादड़ों की तरह उल्टे लटक गए। कोकोव ने कहा कि वह सीट बेल्ट खोलकर जमीन पर गिरे और फिर विमान से बाहर निकल गए, लेकिन कुछ अन्य लोगों को अपनी सीट से नीचे उतरने में मदद की जरूरत पड़ी।

    पियर्सन एयरपोर्ट पर आखिरी बड़ी दुर्घटना 2 अगस्त 2005 को हुई थी, जब पेरिस से उतर रहा एक एयरबस A340 रनवे से फिसल गया और तूफानी मौसम के बीच उसमें आग लग गई। एयर फ़्रांस फ़्लाइट 358 में सवार सभी 309 यात्री और चालक दल के सदस्य दुर्घटना में बच गए।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    plane crashes
    Admin

    Related Posts

    ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़ा ‘सबसे सुरक्षित’ शहर

    March 14, 2026

    84 ईरानी नाविकों के शव तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना, शिया देश ने बदले की कसम खाई

    March 14, 2026

    अमेरिका का बड़ा कदम: मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का आदेश

    March 14, 2026

    उत्तर कोरिया की मिसाइल लॉन्च, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने का किया ऐलान

    March 14, 2026

    अमेरिकी दूतावास पर बगदाद में हेलीपैड पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

    March 14, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बंगाल चुनाव: BJP के प्रमुख नेताओं को चुनाव में उतारने की योजना, CM कैंडिडेट कौन बनेगा?

    March 15, 2026

    AI और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल से डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% तक बढ़ेगी, 2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत

    March 15, 2026

    हिमालय के जंगलों में गिरावट, सरकारी रिपोर्ट ने किया खुलासा- 2 साल में 2.2% ग्रीन कवर गायब

    March 15, 2026

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.