Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»रवि नेगी ने मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया, कहा चोरी कर ले गए सरकारी AC, TV और कुर्सियां
    व्यापार

    रवि नेगी ने मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया, कहा चोरी कर ले गए सरकारी AC, TV और कुर्सियां

    AdminBy AdminFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रवि नेगी ने मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया, कहा चोरी कर ले गए सरकारी AC, TV और कुर्सियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक रवि नेगी ने आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि सिसोदिया ने पटपड़गंज विधानसभा कैंप कार्यालय से सरकारी संपत्ति जैसे एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखे गायब कर दिए हैं. इस मामले को लेकर रवि नेगी ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है और कहा है कि वे सिसोदिया को इस मुद्दे पर नोटिस भेजेंगे.

    BJP विधायक रवि नेगी का आरोप: सरकारी संपत्ति की चोरी

    सोमवार रात को भाजपा विधायक रवि नेगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने मनीष सिसोदिया पर पटपड़गंज विधानसभा कैंप कार्यालय से सरकारी सामान चोरी करने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा,”आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया का असली चेहरा सामने आ गया है. उन्होंने चुनाव से पहले ही विधानसभा कैंप कार्यालय से सरकारी संपत्ति गायब कर दी. एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखे तक चोरी कर लिए. भ्रष्टाचार की ये हदें पार कर चुके हैं. हम जनता के हक की रक्षा करेंगे और ऐसे भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेंगे.”

    रविंद्र नेगी ने लगाया चोरी का आरोप

    रविंद्र नेगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, 'आप पार्टी के पूर्व पटपड़गंज विधायक मनीष सिसोदिया ने चुनावों से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया था. विधायक कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल, चेयर और पंखा चोरी कर लिए गए. उनकी भ्रष्टाचार की सीमा अब पार हो चुकी है.'

    नेगी ने सिसोदिया और उनकी टीम पर आरोप लगाते हुए कहा, 'उन्होंने कार्यालय से सामान गायब कर दिया. ऑफिस पूरी तरह से खाली है. ये लोग चोर हैं, इन्हें यह भी शर्म नहीं कि अगला विधायक कहां बैठेगा.'

    बताया क्या-क्या गायब हुआ

    पटपड़गंज विधायक ने कहा कि कार्यालय से जो सामान गायब हुआ है, उसमें 250-300 कुर्सियां, ₹2-3 लाख का टीवी और ₹12 लाख की साउंड सिस्टम शामिल है. उनका कहना था कि सिसोदिया और उनकी टीम ने न केवल सरकारी संपत्ति को ले लिया बल्कि उसे नुकसान भी पहुंचाया और दरवाजे तोड़ दिए.

    बता दें कि पटपड़गंज से इस बार आप ने अवध ओझा को टिकट दिया था. इस सीट से विधायक मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़े थे. नेगी ने अवध ओझा को 28,072 वोटों से हराया था.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    manish top-news
    Admin

    Related Posts

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अमेरिकी एजेंसी का दावा, विमान पहले से ही खराब था

    March 15, 2026

    तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आसिम मुनीर के साथ पहलगाम में मचाई तबाही, अब मोस्ट वांटेड आतंकी

    March 15, 2026

    पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, ड्रोन हमलों के बाद सैन्य ठिकाना हुआ निशाना

    March 15, 2026

    एयर इंडिया का ऐतिहासिक कदम: अबू धाबी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द

    March 15, 2026

    एमपी में रिजल्ट 23 मार्च तक, 1 अप्रैल से स्कूल होंगे खुलेंगे, ड्रॉप-आउट रोकने के लिए शिक्षक घर-घर जाएंगे

    March 15, 2026

    28 दिन में 18 लाख से अधिक बाइक और स्कूटर बिके, जानें कौन सी कंपनियों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नेपाल में श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 भारतीयों की मौत, मंदिर से लौट रहे थे यात्री

    March 15, 2026

    मंडीदीप में LPG एजेंसी पर छापा, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त; जबलपुर में पुलिस ने हॉकर के घर से 10 सिलेंडर और 47 गैस बुक बरामद

    March 15, 2026

    दवाओं की ताकत बढ़ाने का ‘सीक्रेट’ मिला, कैंसर उपचार में बड़ी कामयाबी

    March 15, 2026

    कोर्ट का अहम फैसला: लेफ्टिनेंट कर्नल की याचिका पर एफआईआर रद्द, आपसी सहमति से बने संबंध को रेप नहीं माना जा सकता

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.