Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»भारत और कतर की गहरी दोस्ती, पार्टनरशिप में बदली , किए दोहरे कराधान सहित 4 समझौतों पर हस्ताक्षर
    देश

    भारत और कतर की गहरी दोस्ती, पार्टनरशिप में बदली , किए दोहरे कराधान सहित 4 समझौतों पर हस्ताक्षर

    AdminBy AdminFebruary 18, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत और कतर की गहरी दोस्ती, पार्टनरशिप में बदली , किए दोहरे कराधान सहित 4 समझौतों पर हस्ताक्षर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नईदिल्ली
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के बीच मंगलवार को हैदराबाद हाउस में वार्ता हुई, जिसके बाद भारत और कतर ने अपने संबंधों को व्यापार, ऊर्जा, निवेश और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दोनों देश के शीर्ष नेताओं के बीच व्यापक मुद्दों पर वार्ता हुई है। वार्ता में दोनों देशों के बीच आपसी गहरे और पारंपरिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

    प्रवक्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने आज हैदराबाद हाउस में व्यापक चर्चा की। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, निवेश, नवाचार, प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-कतर संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।”

    दोनों नेताओं के द्विपक्षीय वार्ता से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर का हैदराबाद में गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी ने कतर के अमीर के आगमन पर प्रोटोकॉल तोड़ कर स्वयं हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।
    इससे पहले आज सुबह कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

    श्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आज शाम को, कतर के अमीर और सुश्री मुर्मु की राष्ट्रपति भवन में बैठक होगी। इसके बाद कतर अमीर रात को स्वदेश रवाना होंगे।

    पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी को लगाया गले

    कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पहुंचे और गले लगाकर शेख तमीम का स्वागत किया। अब ऐसे में सवाल यह है कि एक छोटा सा देश आखिर भारत के लिए इतना अहम क्यों हैं। ऐसे क्या कारण हैं जिसकी वजह से भारत कतर के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है। इससे पहले इन सवालों के जवाब पर चर्चा करें यहां आपको यह भी बता दें कि कतर की आबादी मात्र 29 लाख है। यहां 8 लाख से अधिक  तो भारतीय ही मौजूद हैं। कतर भले ही एक छोटा देश है लेकिन भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने में इस देश का बड़ा रोल है।
    ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर एक नजर

    भारत और कतर के बीच संबंध बेहद पुराने हैं। पुराने समय से ही अरब व्यापारियों का भारत के पश्चिमी तटों से गहरा संबंध रहा है। अरब व्यापारी मसाले, रत्न और अन्य सामानों का व्यापार करते थे। कतर की स्वतंत्रता (1971) के बाद भारत ने इसे तुरंत मान्यता दी और राजनयिक संबंध स्थापित किए।
    भारत और कतर के बीच हैं मजबूत संबंध

    वैसे देखने वाली बात यह भी है कि भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक रूप से मजबूत संबंध हैं। दोनों देश ना केवल व्यापार और निवेश में भागीदार हैं बल्कि ऊर्जा सुरक्षा, प्रवासी श्रमिकों और कूटनीति के क्षेत्र में भी एक-दूसरे पर निर्भर हैं।

    आर्थिक और व्यापारिक संबंध

    कतर भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति करने वाला एक प्रमुख देश है। कतर से भारत को तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) और पेट्रोलियम उत्पादों की बड़ी मात्रा में आपूर्ति की जाती है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 18 अरब डॉलर से अधिक का है। कृषि उत्पाद, धातु, रसायन, कपड़ा, मशीनरी जैसी चीजें भारत से कतर को निर्यात की जाती हैं वहीं LNG, पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन और प्लास्टिक कतर से भारत आयात करता है।

    ऊर्जा सहयोग में कतर की अहम भूमिका

    कतर भारत को LNG का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में कतर की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। भारत की पेट्रोलियम कंपनियां जैसे ONGC, GAIL, और Petronet LNG कतर के साथ कई दीर्घकालिक समझौतों में शामिल हैं। तो ऐसे में भारत कतर के साथ अच्छे रिश्ते क्यों चाहता है इसका जवाब समझना मुश्किल नहीं है।

    प्रवासी भारतीय और श्रम संबंध

    कतर में करीब 8 लाख से अधिक भारतीय प्रवासी कार्यरत हैं जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग 25 फीसदी हैं। भारतीय श्रमिक कतर के बुनियादी ढांचे, निर्माण स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्रों में प्रमुख योगदान दे रहे हैं। भारतीय प्रवासियों ने कतर की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है। इतना ही नहीं भारत और कतर के बीच उच्च स्तरीय राजनयिक यात्रा होती रही हैं। दोनों देशों के नेताओं ने कई महत्वपूर्ण समझौते किए हैं, जिनमें रक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और व्यापार शामिल हैं।

    रक्षा और सुरक्षा सहयोग

    भारत और कतर के बीच समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और रक्षा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ रही है। भारतीय नौसेना और कतर की नौसेना के बीच संयुक्त अभ्यास होते रहे हैं। समय के साथ रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों ने अहम प्रगति की है।

    भारत पर भरोसा करता है कतर

    यहां समझने वाली बात यह भी है कतर भारत पर काफी भरोसा करता है। कतर सबसे ज्यादा तीन देशों को अपना सामान भेजता है। पहले नंबर पर चीन है, दूसरे नंबर पर जापान और तीसरे पर भारत आता है। ऐसे में यह रिश्ता भरोसे का है, दोस्ती का है जो पिछले कई सालों से ऐसे ही चला आ रहा है। जानकार मानते हैं आने वाले सालों में भी यह रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा क्योंकि भारत और कतर का व्यापार इसी गति से बढ़ता रहेगा।

    भारत ने निभाई दोस्ती

    भारत ने कतर के साथ हमेशा दोस्ती निभाई है। साल 2017 कोई कैसे भूल सकता है जब कई देशों ने कतर का बायकॉट कर दिया था। कतर पर आरोप लगा था कि वो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उसकी जमीन से IS जैसे संगठन ऑपरेट कर रहे हैं। उस समय सऊदी अरब ने कतर के विमानों की अपने देश में एंट्री तक बैन करवा दी थी। लेकिन, ऐसे समय में भारत में ने कतर को बायकॉट करने के बजाय सहारा देने का काम किया था। अब दोनों देशों के बीच दोस्ती कितनी गहरी है इसका अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अमीर शेख तमीम का स्वागत एयरपोर्ट पहुंचकर किया। शेख और पीएम मोदी गले भी मिले साथ ही अब संबंधों को और गहरा करने के दिशा में दोनों देश आगे ही आगे बढ़ रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Modi
    Admin

    Related Posts

    विरासत अधिकार और शरीयत कानून पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, UCC पर संसद को दी सलाह

    March 10, 2026

    भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा पर गर्व करते हुए आगे बढ़ें : मंत्री परमार

    March 10, 2026

    भारत बना ऐपल का नया मैन्युफैक्चरिंग हब, 2025 में 5.5 करोड़ आईफोन का रिकॉर्ड उत्पादन

    March 10, 2026

    सावित्रीबाई फुले का सपना नारी बने शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मंत्री भूरिया

    March 10, 2026

    क्या यूपी चुनाव से ही लागू होगा 33% महिला आरक्षण? कानून में बदलाव की तैयारी

    March 10, 2026

    SIR केस पर CJI का कड़ा रुख: ‘ऐसी याचिका बर्दाश्त नहीं’, कोर्ट में जताई नाराजगी

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.