Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»खरमास 14 मार्च से शुरु होगा, नहीं होंगे शादी, गृह प्रवेश और मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त
    धर्म

    खरमास 14 मार्च से शुरु होगा, नहीं होंगे शादी, गृह प्रवेश और मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त

    AdminBy AdminFebruary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खरमास 14 मार्च से शुरु होगा, नहीं होंगे शादी, गृह प्रवेश और मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदू धर्म में प्रत्येक चीज का विशेष महत्व होता है। शादी-विवाह भी उन्हीं में से एक है। आज के आर्टिकल में हम आपको मार्च के महीने में वेडिंग डेट्स के बारे में बताएंगे।दरअसल, साल में दो बार खरमास आता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यों का आयोजन वर्जित माना जाता है। देखें मार्च का डेट यहां…

    ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस वर्ष 14 मार्च 2025 को सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास आरंभ हो जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब जाकर मांगलिक कार्यों वापस शुरू हो पाएंगे। बता दें कि खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। अन्यथा, शुभ फलों की प्राप्ती नहीं होती है।

    विवाह मुहूर्त

        हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 मार्च 2025 के दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। यह फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि का दिन होगा, जो विवाह के लिए शुभ माना जाता है।

        हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 मार्च 2025 के दिन भी विवाह के लिए शुभ संयोग है। उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र का मेल इस दिन को विवाह के लिए उत्तम बनाता है।

        हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ-साथ रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन प्रीति योग भी रहेगा, जो विवाह के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

        हिंदू पंचांग के अनुसार, 7 मार्च 2025 के दिन मृगशिरा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा, जिससे वैवाहिक जीवन सुखद और समृद्ध रहने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

        हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 मार्च 2025 को मघा नक्षत्र और रवि-शिव योग का मेल विवाह के लिए अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। यह संयोग दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला होगा।

    गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

    इसके अलावा, यदि गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो मार्च के महीने में 1 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च और 14 मार्च शुभ है। इन तिथियों पर गृह प्रवेश करने से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Kharmas
    Admin

    Related Posts

    इस बार बदलेगा पंचांग का गणित: 12 नहीं, 13 महीनों वाला होगा हिंदू नववर्ष 2026

    March 4, 2026

    मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए रोज जपें ये 5 हिंदू मंत्र

    March 4, 2026

    घर के मंदिर में 5 मूर्तियां और सफाई रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

    March 4, 2026

    क्या सुबह देखे गए सपने होते हैं सच? जानिए ब्रह्म मुहूर्त से उनका गहरा संबंध

    March 4, 2026

    गर्मियों में पहली बार AC चलाएं तो जरूर करें ये 5 काम

    March 4, 2026

    बच्चों के खराब या टूटे खिलौने रखना हो सकता है अशुभ, दान करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    FIH वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर: इंग्लैंड महिला हॉकी टीम का हैदराबाद में भव्य स्वागत

    March 4, 2026

    ‘आधी रात का सूरज’ का देश: जहां रात सिर्फ 40 मिनट की होती है

    March 4, 2026

    न्यूक्लियर फ्यूजन का कमाल: आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली, सूरज जैसी शक्ति अब इंसानों के पास

    March 4, 2026

    शादीशुदा विवाद: पत्नी का खुलासा – “सुहागरात के लिए कई बार कहा, लेकिन पति नाकाम”

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.