Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, शॉपिंग स्टोर और अन्य सुविधाएं विकसित की करेगी
    मध्यप्रदेश

    NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, शॉपिंग स्टोर और अन्य सुविधाएं विकसित की करेगी

    AdminBy AdminFebruary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, शॉपिंग स्टोर और अन्य सुविधाएं विकसित की करेगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     ग्वालियर
    मध्य प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और राजस्थान से गुजरने वाले 17 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। इन राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे मौजूद खाली जमीन को नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट (एनएचएलएम) कंपनी द्वारा विकसित कर लीज पर दिया जाएगा।

    ऐसी जमीन पर फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट, शॉपिंग स्टोर, टायलेट सुविधा, पार्किंग, ईवी चार्जिंग स्टेशन और डोरमेट्री तैयार की जाएगी। अभी तक ये सुविधाएं सिर्फ एक्सप्रेस-वे पर ही मिलती हैं, जहां विशेष रूप से ये प्रविधान एनएचएआइ द्वारा किए जाते हैं, लेकिन अब हाइवे किनारे भी ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    लीज पर दिया जाएगा

    ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर 86 हजार वर्गफीट जमीन को विकसित कर लीज पर दिया जाएगा। इसके लिए घाटीगांव में जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। ग्वालियर के अलावा मध्य प्रदेश में एनएच 52 भोजपुर-समलीकलां हाइवे पर भाटखेड़ी में 2.77 लाख वर्गफीट जमीन चिह्नित की गई है।

    यात्रि सुविधाओं का ध्यान

    दरअसल, अब भी राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे लोगों द्वारा निजी तौर पर ढाबे, छोटे होटल व दुकानों का संचालन किया जाता है। इन राजमार्गों पर टोल प्लाजा के आसपास ही कुछ सुविधाएं मिल पाती है, जबकि नए बने एक्सप्रेस वे पर यात्री सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाता है।

    इसको देखते हुए अब पुराने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे भी यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। खाली पड़ी जमीन को लीज पर देने से सरकार को भी राजस्व प्राप्त होगा। इसके चलते अब यह पहल शुरू की गई है।

    इन स्थानों का किया है चयन

    ग्वालियर-शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 46 पर घाटीगांव के पास और भोजपुर-समलीकलां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 52 पर भाटखेड़ी में जगह चिह्नित करने के साथ ही पानागढ़-पलसित पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 19 पर बुदबुद में, पानागढ़-पलसित पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 19 पर रसूलपुर में, वरोरा-वानी महाराष्ट्र राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 पर शेंबल में जगह चिह्नित की गई है।

    वहीं, महाराष्ट्र में ही एनएच 930, एनएच 52, एनएच 161, एनएच 53, एनएच 361 पर भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। राजस्थान में एनएच 58 का चयन किया गया है।
    ये मिलेंगी सुविधाएं, क्षेत्रीय कारीगरों को भी मिलेगा बढ़ावा

    इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर जमीन लीज पर देकर फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, शापिंग स्टोर, कार-बस पार्किंग, प्राथमिक चिकित्सा, लैंडस्केपिंग, बच्चों के खेलने का एरिया, सुरक्षा जागरूकता कोना विकसित किया जाएगा।

    इसके साथ ही ईवी चार्जिंग स्टेशन व 10 से 25 बेड की डोरमेट्री तैयार होगी। इस प्रोजेक्ट की सबसे विशेष बात यह है कि यहां क्षेत्रीय कला को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय कारीगरों को भी कियोस्क व स्टाल मुहैया कराया जाएगा। ऐसे में इन राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वाले लोग क्षेत्र विशेष की कलाकृतियों को खरीद भी सकेंगे।

    भूमि का उपयोग होगा, यात्रियों को सुविधा मिलेगी

        राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद भूमि को लीज पर देने से उसका उपयोग होता है और यात्री सुविधाओं में भी वृद्धि हो जाती है। यही कारण है कि एनएचएआई की सहयोगी संस्था नेशनल हाइवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी द्वारा ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर घाटीगांव में खाली पड़ी भूमि को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू की है। – प्रशांत मीना, मैनेजर-एनएचएआई, ग्वालियर

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured nhai
    Admin

    Related Posts

    इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन, फार्म से फैशन तक एक ही प्लेटफॉर्म पर उद्योग

    March 18, 2026

    जयंती के सशक्त नेतृत्व से बदली गांव की तस्वीर

    March 18, 2026

    कांग्रेस, सपा-बसपा ने किसान को बनाया कर्जदार, हमारी सरकार ने उसे फिर उत्पादक श्रेणी में खड़ा किया: मुख्यमंत्री

    March 18, 2026

    हॉस्पिटल हादसा: तीन सफाई कर्मियों की मौत पर भूपेश बघेल का सख्त रुख, जिम्मेदारों को सजा देने की मांग

    March 18, 2026

    MP को बड़ी सौगात: धार में टेक्सटाइल का मेगा सेंटर, MITRA पार्क में रजिस्ट्रेशन शुरू

    March 18, 2026

    सीएम ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश बना उत्तर प्रदेश, इसी महीने पूरा हो रहा गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन, फार्म से फैशन तक एक ही प्लेटफॉर्म पर उद्योग

    March 18, 2026

    खरगे का तंज—प्यार हमसे, शादी मोदी से, PM मोदी भी हंसे, संसद में छाया मजेदार पल

    March 18, 2026

    जयंती के सशक्त नेतृत्व से बदली गांव की तस्वीर

    March 18, 2026

    हॉस्पिटल हादसा: तीन सफाई कर्मियों की मौत पर भूपेश बघेल का सख्त रुख, जिम्मेदारों को सजा देने की मांग

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.