Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हर विधा-हर क्षेत्र में विद्यमान भारतीय ज्ञान का, पुनर्शोध के साथ दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता: उच्च शिक्षा मंत्री परमार
    मध्यप्रदेश

    हर विधा-हर क्षेत्र में विद्यमान भारतीय ज्ञान का, पुनर्शोध के साथ दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

    AdminBy AdminFebruary 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हर विधा-हर क्षेत्र में विद्यमान भारतीय ज्ञान का, पुनर्शोध के साथ दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता: उच्च शिक्षा मंत्री परमार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कार्ययोजना : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

    समस्त संस्थानों का आपसी सामंजस्य, प्रदेश के शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगा : परमार
    हर विधा-हर क्षेत्र में विद्यमान भारतीय ज्ञान का, पुनर्शोध के साथ दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता: उच्च शिक्षा मंत्री परमार
    आईआईएसईआर में, राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता में विचार-मंथन: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

    भोपाल
    भारत का ज्ञान, विश्व मंच पर सबसे पुरातन और सर्वश्रेष्ठ ज्ञान है, यह ज्ञान परम्परा एवं मान्यता के रूप में भारतीय समाज में सर्वत्र विद्यमान है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर, भारतीय समाज में परंपराएं एवं मान्यताएं स्थापित हुई हैं। हर विधा-हर क्षेत्र में विद्यमान भारतीय ज्ञान को युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में वर्तमान वैश्विक आवश्यकतानुरूप, पुनः शोध एवं अनुसंधान कर दस्तावेजीकरण की आवश्यकता है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को भोपाल स्थित "भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान" के तत्वावधान में, मध्यप्रदेश में स्थित केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता में कृषि, स्वास्थ्य सेवा, अर्धचालक एवं क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धि (एआई) के अंगीकरण को बढावा देने के लिये एक दिवसीय विचार-मंथन कार्यक्रम में कही।

    उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन की आवश्यकता है। इसके लिए राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय संस्थानों के मध्य ज्ञान एवं संसाधनों को परस्पर साझा कर, प्रदेश के शैक्षणिक विकास में संस्थानों की उपयोगिता सुनिश्चित करनी होगी। परमार ने कहा कि सभी संस्थानों के पास अपने संसाधन और क्षमता हैं, इनका उपयोग आपसी सामंजस्य के साथ परस्पर साझा कर, प्रदेश के शैक्षणिक उत्थान में करने की आवश्यकता है। परमार ने कहा कि यह प्रकल्प, मध्यप्रदेश (विशेषकर भोपाल) को शैक्षणिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगा।

    साथ ही कृषि, स्वास्थ्य सेवा, अर्धचालक और क्वांटम प्रौद्योगिकी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को अपनाने को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ाने और अकादमिक क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने के लिए, उच्च शिक्षा संस्थानों को नव-दृष्टि देने में सहायक सिद्ध होगा। परमार ने आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में स्थित सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को एक साथ मिलकर आना होगा, जिससे उच्च शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार आदि के क्षेत्र में नवीन आयाम स्थापित किए जा सकें। परमार ने कहा कि विचार मंथन कार्यक्रम से प्राप्त सुझावों एवं निष्कर्षों के आधार पर आगामी कार्ययोजना बनाएंगे। परमार ने प्रदेश के शैक्षणिक उत्थान की दृष्टि से महत्वपूर्ण विचार मंथन के लिए आयोजक एवं सहभागी संस्थानों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

    भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल (आईआईएसईआर भोपाल) के तत्वावधान में, संस्थान के आगन्तुक निवास में, प्रदेश में स्थित केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के शैक्षणिक संस्थानों के निमित्त एक दिवसीय विचार-मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत तीन सत्रों में विषयवार चर्चा-परिचर्चा की गई। विचार-मंथन सत्र में प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।सभी ने मध्यप्रदेश विशेषकर भोपाल को शैक्षणिक, ज्ञान और नवाचार का हब बनाने तथा भोपाल में वैश्विक स्तर के कन्वेंशन सेन्टर की स्थापना करने को लेकर अपने-अपने विचार रखे। बोर्डिंग, डायनिंग तथा बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक कन्वेंशन सेन्टर स्थापित करने पर जोर दिया गया।

    सभी पैनलिस्टों ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिशियल इंटेलेजेंस) की भूमिका पर विचार-विमर्श किया तथा इसी जुड़ी विविध संभावानाओं को तलाशने का प्रयास किया। सभी पेनलिस्टों ने एआई के बढ़ते महत्व को देखते हुए उक्त क्षेत्रों में अंगीकार करने की बात कही। साथ ही कृषि पर आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देने और विभिन्न संस्थानों की मौजूदा विशेषज्ञता का उपयोग करके कृषि-तकनीक से संबंधित सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने पर विमर्श हुआ। दो या अधिक संस्थानों के शिक्षण प्रणाली एवं अनुसंधान हितों को ध्यान में रखते हुए एग्रो-टेक्नालॉजी में एआई का उपयोग, हेल्थकेयर, फॉर्मेसी जैसे नये पाठ्यक्रमों को शामिल कराने पर भी जोर दिया गया।

    इस अवसर पर सचिव तकनीकी शिक्षा रघुराज राजेन्द्रन, आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरबड़े और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल के निदेशक प्रो. गोवर्धन दास सहित प्रदेश में स्थित केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के कुलगुरु, निदेशक एवं सम्बंधित प्रतिनिधियों सहित उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक प्रो. धनवीर सिंह राणा ने आभार व्यक्त किया।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured inder
    Admin

    Related Posts

    नई स्टडी से खुलासा: मौत के बाद इंसान क्या-क्या सुन सकता है? जानिए हैरान कर देने वाले तथ्य

    March 5, 2026

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026

    मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग, वरना लगेगा 5000 रुपए का चालान

    March 5, 2026

    धारावी का ‘गरीबी का बाजार’: विदेशी 2 घंटे की बदहाली देखने के लिए देते हैं 15,000 रुपये

    March 5, 2026

    ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 फोर लेन बनेगा, 117 किमी के सफर में होगी सुविधा, NHAI की DPR अंतिम चरण में

    March 5, 2026

    2000 KM रेंज और ब्रह्मोस से तेज, दिल्ली से बटन दबाते ही किराना हिल्स बनेगा मलबा

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Mercedes-Benz CLA इलेक्ट्रिक सेडान आई, 792 किमी रेंज और बुकिंग 10 मार्च से

    March 5, 2026

    नई स्टडी से खुलासा: मौत के बाद इंसान क्या-क्या सुन सकता है? जानिए हैरान कर देने वाले तथ्य

    March 5, 2026

    घर की तरक्की रोक सकती हैं बालकनी में रखी ये वस्तुएँ

    March 5, 2026

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.