Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»वास्तु के अनुसार कामधेनु गाय की मूर्ति या तस्वीर घर में रखने से मिलते हैं कई लाभ
    धर्म

    वास्तु के अनुसार कामधेनु गाय की मूर्ति या तस्वीर घर में रखने से मिलते हैं कई लाभ

    AdminBy AdminFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वास्तु के अनुसार कामधेनु गाय की मूर्ति या तस्वीर घर में रखने से मिलते हैं कई लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आपने कई लोगों को कामधेनु गाय की मूर्ति या तस्वीर घर में रखते देखा होगा। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को बहुत ही अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखने की जरूरत है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।  

    कामधेनु गाय के वास्तु नियम
    कामधेनु की मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व कोने यानी ईशान कोण में रखना चाहिए। यह दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में कामधेनु की मूर्ति स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है, जिससे सुख-शांति का माहौल बना रहता है। लेकिन भूल से भी कामधेनु की मूर्ति को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता।

    कहां रखें मूर्ति
    वास्तु के अनुसार, आप कामधेनु की मूर्ति को घर के मंदिर या लिविंग रूम में भी रख सकते हैं। साथ ही इस मूर्ति को ऐसी जगह पर रखने का भी फायदा मिलता है जहां यह आसानी से दिखाई दे, तभी इसका अधिक प्रभाव देखने को मिलता है।

    आप घर के मुख्य द्वार पर भी कामधेनु की मूर्ति या फिर तस्वीर लगा सकते हैं। वहीं अगर आप कामधेनु की मूर्ति को अपने ऑफिस में रख रहे हैं, तो इसके लिए उत्तर या पूर्व दिशा बेहतर मानी जाती है।

    कैसी होनी चाहिए मूर्ति
    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में पीतल, तांबा, चांदी या सोने से बनी कामधेनु गाय की मूर्ति रखना अधिक शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप  संगमरमर या मिट्टी से बनी मूर्ति भी अपने घर में रख सकते हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि मूर्ति में बछड़ा भी जरूर होना चाहिए। आप चाहें तो घर में कामधेनु की तस्वीर भी लगा सकते हैं।

    रखें इन बातों का ध्यान
    अगर आपके घर में कामधेनु की मूर्ति विराजमान है, तो आपको कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। मूर्ति पर कभी भी धूल न जमने दें और न ही उसे गंदा होने दें। आर चाहें, तो नियमित रूप से इस मूर्ति की साफ-सफाई भी कर सकते हैं।

    इसके लिए कामधेनु की मूर्ति को गंगाजल से धोकर और फूल, अक्षत और धूप-दीप से सजाकर इसकी पूजा करें। अगर आप इन सभी नियमों का पालन करते हुए अपने घर में कामधेनु की मूर्ति स्थापित करते हैं, तो आपको इसके कई लाभ देखने को मिल सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    सदी के दूसरे सबसे लंबे सूर्य ग्रहण का समय आया, सूतक टाइम नोट करें

    March 16, 2026

    19 या 20 मार्च: कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

    March 16, 2026

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    कौन सी मंजिल बनाती है घर को भाग्यशाली? वास्तु के अनुसार जानिए कीमती चीजें रखने की सही जगह

    March 15, 2026

    नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये 9 उपाय, बदलेगी किस्मत

    March 15, 2026

    जब रिश्ता और आत्मसम्मान में चुनना पड़े… प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सही रास्ता

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

    March 16, 2026

    ओडिशा के हॉस्पिटल में भयानक आग, ICU में भर्ती 10 मरीजों ने गंवाई जान

    March 16, 2026

    चुनाव की तारीखों के कारण IPL 2026 का शेड्यूल हो सकता है प्रभावित, BCCI को करना पड़ सकता है बदलाव

    March 16, 2026

    मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आने पर CM साय ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.