Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- तीन महीने के भीतर अली तौकीर शेख के नेटवर्क को बेनकाब करेंगे
    देश

    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- तीन महीने के भीतर अली तौकीर शेख के नेटवर्क को बेनकाब करेंगे

    AdminBy AdminFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- तीन महीने के भीतर अली तौकीर शेख के नेटवर्क को बेनकाब करेंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिसपुर
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि सरकार तीन महीने के भीतर पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के नेटवर्क को बेनकाब कर सारे तथ्य विधानसभा के समक्ष रखेगी। अली तौकीर के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से होने की बात कही जा रही है, और मुख्यमंत्री सरमा तथा भाजपा के अन्य नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न उसके साथ भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रही हैं।

    हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा, "मैं असम विधानसभा से वादा करता हूं कि हम इस अली तौकीर के नेटवर्क को बेनकाब कर देंगे। हमें तीन महीने का समय दीजिए, हम तथ्यों के साथ विधानसभा में लौटेंगे। ढेर सारे तथ्य हैं।"

    सरमा ने कहा कि उन्हें अनौपचारिक रूप से तथ्यों की जानकारी दी गई है, इसलिए उन्हें तथ्यों का पता है। हालांकि, तथ्यों को रिकॉर्ड पर रखा जाना बाकी है। उन्होंने कहा, "तथ्यों का ढेर है। जब वे सामने आएंगे तो हम सबकी आत्मा कांप उठेगी।"
    गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ एक ब्रिटिश नागरिक हैं। वह पूर्व में एक ऐसे संगठन में अली शेख के मातहत काम कर चुकी हैं, जिस पर भारत में आईएसआई के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप है।

    असम कैबिनेट के आदेश के बाद अली शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर असम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। असम पुलिस के डीजीपी ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जिसकी अगुवाई आईपीएस अधिकारी एमपी. गुप्ता कर रहे हैं। एसआईटी के अन्य सदस्य आईपीएस प्रणबज्योति गोस्वामी, मोइत्रयी डेका और रोजी कलिता हैं।

    इस मामले को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है और विपक्षी दल के देश विरोधी तत्वों के साथ संबंध होने के आरोप लगा रही है। एलिजाबेथ के शादी के 12 साल बाद भी भारतीय नागरिकता नहीं लेने पर भी वह सवाल उठा रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Himanta Biswa Sarma top-news
    Admin

    Related Posts

    अमेरिका की दोहरी नीति: पहले आंख दिखाई, अब भारत से रूसी तेल खरीदने की अपील; ईरान का कड़ा जवाब

    March 14, 2026

    LPG सिलेंडर की कमी से संसद कैंटीन में चाय और कॉफी नहीं मिल रही!

    March 14, 2026

    इंदौर-शारजाह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन चलेगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, खाली दिनों में बैंकॉक की उड़ान संभव

    March 14, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, 1,484 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

    March 14, 2026

    31 मार्च तक करें ये काम, वरना सुकन्या समृद्धि खाता हो सकता है निष्क्रिय

    March 14, 2026

    जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से बड़ी मदद, 4000 करोड़ फंड और कर्ज सीमा में बढ़ोतरी

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका की दोहरी नीति: पहले आंख दिखाई, अब भारत से रूसी तेल खरीदने की अपील; ईरान का कड़ा जवाब

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत आज, बिलासपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 14, 2026

    बस्तर में पंचायत और जगदलपुर में पार्षद चुनाव की बन रही फोटोयुक्त मतदाता सूची

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.