Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंदौर में 600 बस स्टाप बनाने की है योजना, यत्रियों को मिलेगी वाई-फाई व मोबाइल-लैपटाप चार्जर की सुविधा
    मध्यप्रदेश

    इंदौर में 600 बस स्टाप बनाने की है योजना, यत्रियों को मिलेगी वाई-फाई व मोबाइल-लैपटाप चार्जर की सुविधा

    AdminBy AdminFebruary 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर में 600 बस स्टाप बनाने की है योजना, यत्रियों को मिलेगी वाई-फाई व मोबाइल-लैपटाप चार्जर की सुविधा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर

     इंदौर शहर में सिटी बस के सभी बस स्टाप का स्वरूप भी जल्द बदलेगा। फिलहाल बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे के पास अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा मुरैना की कंपनी को शहर में 200 बस स्टाप बनाने का जिम्मा दिया गया है।

    कंपनी ने फिलहाल बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर डेमो के रूप में एक बस स्टाप तैयार किया है। इस बस स्टाप पर यात्रियों को वाई-फाई सुविधा के अलावा मोबाइल-लैपटाप चार्जर भी मिलेगा। अभी जो बस स्टाप बनाया है उसकी छत को पारदर्शी रखा गया है।

    ऐसे में बस स्टाप पर बैठने वाले यात्रियों को धूप से परेशान नहीं होना होगा। एआईसीटीएसएल के प्रोजेक्ट प्रभारी अभिनव चौहान के मुताबिक, अभी डेमो के रूप में बस स्टाप तैयार किया है। यात्रियों की जरूरत के मुताबिक, बस स्टाप की डिजाइन में बदलाव भी किए जाएंगे।

    इंदौर में 600 बस स्टाप बनाने की है योजना

    इंदौर वासियों को जल्द ही बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रहा है. शहर में ट्रैफिक की समस्याओं और भीड़ से निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से यह फैसला लिया गया है. दरअसल, अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने आम लोगों की यात्रा को आसान बनाने कि लिए 600 नए बस स्टॉप बनाने की घोषणा की गई है. शुरुआत में पहले 200 सिटी बस स्टोप बनाए जाएंगे. वहीं इस योजना पर जल्द ही कम शुरू हो सकते हैं.

    सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    इन नए बस स्टॉप पर यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा. बसों के समय की जानकारी के लिए LED स्क्रीन लगाए जाएंगे. वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की योजना बनाई गई है. अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया है कि अभी 200 बस स्टॉप के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं, जिसमें कुछ पुराने स्टॉप भी शामिल हैं जिससे नए तरीके से विकसित किया जाएगा.

    8 लाख की होगी लागत

    इंदौर में बन रहे नए बस स्टॉप की लागत करीब 8 लाख के आसपास होगी. वहीं आपको बताते चले कि इस बस स्टॉप के लिए एआईसीटीएसएल द्वारा जमीम मुहैय्या कराया जाएगा. तो वहीं इन बस स्टॉपों पर विज्ञापन भी लगाए जाएंगे. इसके लिए ठेकेदारों को 25 साल के लिए ठेके दिए जाएंगे.

    पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

    अटल इंदौर सिटी लिमिटेड के द्वारा शहर में इन बस स्टॉपों के बनाए जाने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को काफी बढ़ावा मिलेगा. जिससे शहर में ट्रेफिक की भी समस्या कम होगी. एआईसीटीएसएल के सीईओ के मुताबिक इन बस स्टपों से शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा. वही उन्होंने बताया कि आने लावे समय में बाकी के 400 बस स्टॉप भी बनाए जाएंगे.  

    बस स्टाप पर मिलेगी ये सुविधाएं

        वाई-फाई
        सीसीटीवी सर्विलांस
        मोबाइल चार्जर यूएसबी पोर्ट
        पब्लिक इंफार्मेशन सिस्टम
        रूट मैप
        आठ से 10 यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी
        दिव्यांगों के लिए रैंप

    बस स्टाप पर विज्ञापन से कंपनी करेगी कमाई

    पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत कंपनी बस स्टाप का निर्माण कर रही। बस स्टाप पर स्क्रीन लगा उस पर विज्ञापन से कंपनी कमाई करेगी। एक बस स्टाप के निर्माण पर लगभग 16 लाख रुपये खर्च का आंकलन किया गया है। प्रति बस स्टाप प्रतिमाह कंपनी 11,500 रुपये एआईसीटीएसएल को देगी।

    इस तरह 200 बस स्टाप से एआईसीटीएसएल को 23 लाख रुपये प्रतिमाह और दो करोड़ 76 लाख रुपये सालाना कमाई होगी। कंपनी को 15 साल के लिए बस स्टाप के संचालन का दिया जिम्मा दिया गया है।

       इंदौर में 600 बस स्टाप बनाने की है योजना

        200 बस स्टाप एआईसीटीएसएल बनाएगा
        400 बस स्टाप आईडीए बनाएगा

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bus stops Featured
    Admin

    Related Posts

    CM साय ने कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार है पूरी तरह प्रतिबद्ध

    March 16, 2026

    होर्मुज संकट में ट्रंप को झटका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मना किया, साउथ कोरिया ने दिया असमंजसपूर्ण जवाब

    March 16, 2026

    मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आने पर CM साय ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

    March 16, 2026

    CM साय ने कहा, कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा है अहम भूमिका

    March 16, 2026

    काटजू अस्पताल में मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज, में तैयार हुआ हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

    March 16, 2026

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सिंथन टॉप पर बर्फबारी में फंसे 200 से ज्यादा पर्यटकों को सेना और पुलिस ने सफलतापूर्वक बचाया

    March 16, 2026

    यूक्रेन खाड़ी देशों को देगा कोचिंग, ईरान के खतरनाक हथियार के खिलाफ होगी तैयारियां

    March 16, 2026

    CM साय ने कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार है पूरी तरह प्रतिबद्ध

    March 16, 2026

    होर्मुज संकट में ट्रंप को झटका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मना किया, साउथ कोरिया ने दिया असमंजसपूर्ण जवाब

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.