Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का विजयी आगाज, बेस्ट फील्डर के लिए कोहली, शुभमन गिल या केएल राहुल?, जाने किसे मिला
    खेल

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का विजयी आगाज, बेस्ट फील्डर के लिए कोहली, शुभमन गिल या केएल राहुल?, जाने किसे मिला

    AdminBy AdminFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का विजयी आगाज, बेस्ट फील्डर के लिए कोहली, शुभमन गिल या केएल राहुल?, जाने किसे मिला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का विजयी आगाज रहा। बांग्लादेश को पहले मुकाबले में 6 विकेट से रौंदकर भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत की। भारत की जीत में मोहम्मद शमी के साथ शुभमन गिल चमके। शमी ने जहां 5 विकेट हॉल लेकर गेंदबाजी में कहर बरपाया, वहीं बल्ले से गिल ने कमाल दिखाया और अपने वनडे करियर का 8वां शतक जड़ा। बांग्लादेश ने भारत के सामने 229 रनों का टारगेट रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 47वें ओवर में ही चेज कर लिया। मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर के लिए मेडेल सेरेमनी हुई जिसमें विराट कोहली, शुभमन गिल और केएल राहुल के नाम शॉर्टलिस्ट हुए।

    शुभमन गिल ने स्लिप में मेहदी हसन मिराज का शानदार कैच लपका, वहीं विराट कोहली ने भी दो लाजवाब कैच पकड़ अपना योगदान दिया। हालांकि इन दोनों को पछाड़ते हुए केएल राहुल ने चैंपियंस ट्रॉफी में पहला बेस्ट फील्डर का मेडल अपने नाम किया। राहुल ने शानदार विकेट कीपिंग के साथ कुल तीन कैच लपके, जिसका उन्हें मेडल के रूप में ईनाम मिला।

    कैसा रहा भारत वर्सेस बांग्लादेश मैच?
    टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, महज 35 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। उस समय ऐसा लग रहा था कि भारत बांग्लादेश को 100 रन के अंदर समेट देगा, मगर तब तौहीद हृदोय (100) और जाकर अली (68) ने शतकीय साझेदारी कर ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि बांग्लादेश को 200 के पार पहुंचाने में भी मदद की। बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 228 रनों पर सिमट गई।

    इस स्कोर का पीछा टीम इंडिया ने 46.3 ओवर में 6 विकेट रहते आसानी से कर लिया। शुभमन गिल वनडे करियर का 8वां शतक जड़ 101 रनों की नाबाद पारी खेली, इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Champions Trophy
    Admin

    Related Posts

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026

    एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: लवलीना-निकहत पर टिकी भारतीय दल की उम्मीदें

    March 4, 2026

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    March 4, 2026

    T20 वर्ल्ड कप में 5-0 से दबदबा, क्या सेमीफाइनल में बदलेगा इतिहास?

    March 4, 2026

    सेमीफाइनल से पहले Sam Curran का बयान वायरल, कहा- वानखेड़े में भारत को देंगे कड़ी टक्कर

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश में रेलवे विस्तार तेज: 108 गांव प्रभावित, 2030 तक ट्रैक पर दौड़ेगी नई लाइन

    March 4, 2026

    नई इलेक्ट्रिक हैचबैक से विदेशी कंपनी का धमाका, फीचर्स में होंगे शानदार बदलाव, पंच और टियागो ईवी की टेंशन बढ़ेगी

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    जल संरक्षण के साथ ही ग्रामीण आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.