Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अधिकारी की एक पोस्ट पर किया कमेंट, जिसपर उन्होंने आपत्ति जताई, पोस्ट पर हंसने की मिली सजा, अब मिली जमानत
    देश

    अधिकारी की एक पोस्ट पर किया कमेंट, जिसपर उन्होंने आपत्ति जताई, पोस्ट पर हंसने की मिली सजा, अब मिली जमानत

    AdminBy AdminFebruary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अधिकारी की एक पोस्ट पर किया कमेंट, जिसपर उन्होंने आपत्ति जताई, पोस्ट पर हंसने की मिली सजा, अब मिली जमानत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    महिला IAS अधिकारी की फेसबुक पोस्ट पर रिएक्ट कर फंसे एक शख्स को जमानत मिल गई है। हालांकि, इसके लिए उन्हें सैकड़ों किमी का सफर तय करना पड़ा है। दरअसल, अधिकारी की एक पोस्ट पर कमेंट किए गए थे, जिसपर उन्होंने आपत्ति जताई थी। मामला ने तूल पकड़ा और महिला IAS ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। असम के नलबाड़ी टाउन में IAS अधिकारी वर्नाली डेका की पोस्ट पर 'हाहा' इमोजी रिएक्ट करने के मामले में अमित चक्रवर्ती नाम के एक शख्स को जमानत मिल गई है। साइबर स्टॉकिंग और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में फंसे आरोपी को कोकराझार कोर्ट से जमानत मिली है। खास बात है कि इस सशर्त जमानत के लिए चक्रवर्ती को 273 किमी की दूरी तय करनी पड़ी।

    शिकायत के बाद चक्रवर्ती को घर से 273 किमी दूर कोकराझार कोर्ट में तलब भी किया गया था। महिला IAS अधिकारी ने चक्रवर्ती के अलावा नरेश बरुआ और अब्दुल सुबूर चौधरी नाम के दो और लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी।

    क्या था मामला
    साल 2023 में बरुआ ने IAS अधिकारी की एक फेसबुक पोस्ट पर कमेंट किया था कि 'मैम आज मेकअप नहीं किया?' इस कमेंट पर चक्रवर्ती ने इमोजी के साथ हाहा रिएक्ट कर दिया था। कमेंट पर डेका ने भी प्रतिक्रिया दी कि 'आपकी दिक्कत क्या है?' इसके बाद उन्होंने कोकराझार पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। बाद में कोर्ट में डेका और आरोपी के बीच हुई चर्चा के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकारों से बातचीत में चक्रवर्ती ने कहा था, 'मैंने सिर्फ फेसबुक पोस्ट पर रिएक्ट किया था…। और सिर्फ हंसने के लिए मुझे आज जमानत लेनी पड़ी। मुझे नहीं पता कि वर्नाली डेका IAS अधिकारी हैं या डिप्टी कमिश्नर हैं।' उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को पुलिस स्टेशन ने उन्हें फोन किया और बताया कि उनके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है।

    चक्रवर्ती ने कहा था, 'जब मैंने डिटेल पूछी, तो उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया। इसके बाद मेरे एक वकील दोस्त ने केस समझने में मेरी मदद की। मैं नहीं समझ पा रहा कि आखिर कैसे एक IAS अधिकारी को इतनी छोटी सी बात पर इतना बड़ा ऐक्शन लेने का समय मिल गया।' उन्होंने कहा, 'फेसबुक पर मेरे हंसने के सिर्फ रिएक्शन पर मुझे परेशान किया गया। मैंने किसी नरेश बरुआ की पोस्ट पर रिएक्ट किया था…। इसके अलावा मुझे इस केस के बारे में कुछ नहीं पता।'

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    ias top-news
    Admin

    Related Posts

    राशिफल 26 फरवरी 2026: मेष से मीन तक, जानें किसे मिलेगी खुशियों की सौगात और किसे बरतनी होगी सावधानी

    February 25, 2026

    सावंत vs बोरकर: जमीन उपयोग नियमों पर नहीं थम रहा विवाद, आंदोलन जारी

    February 25, 2026

    SIR मुद्दे पर सियासत तेज: बंगाल में BJP का हमला, पूर्व मुख्य सचिव पर कार्रवाई की मांग

    February 25, 2026

    शिवराज सिंह चौहान बोले—किसानों के हित सर्वोपरि, समझौता किसी कीमत पर नहीं

    February 25, 2026

    मेगा बजट का खाका तैयार, पोषाहार राशि बढ़ी; कैबिनेट ने लिए कई बड़े निर्णय

    February 25, 2026

    ज्यूडिशियरी में करप्शन पढ़ाने पर बवाल, NCERT कंटेंट में नेताओं के आपराधिक बैकग्राउंड का जिक्र

    February 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राशिफल 26 फरवरी 2026: मेष से मीन तक, जानें किसे मिलेगी खुशियों की सौगात और किसे बरतनी होगी सावधानी

    February 25, 2026

    BJP का संगठनात्मक फेरबदल: मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की नई टीम घोषित, देखें पूरी लिस्ट

    February 25, 2026

    सावंत vs बोरकर: जमीन उपयोग नियमों पर नहीं थम रहा विवाद, आंदोलन जारी

    February 25, 2026

    कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फॉरेस्ट ऑउलेट का दिखाई देना, शुभ संकेत

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.