Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»ममता बनर्जी की तरफ से ‘मृत्युकुंभ’ बताया जाना, महाकुंभ को लालू यादव के ‘फालतू’ बताने जैसा ही है
    व्यापार

    ममता बनर्जी की तरफ से ‘मृत्युकुंभ’ बताया जाना, महाकुंभ को लालू यादव के ‘फालतू’ बताने जैसा ही है

    AdminBy AdminFebruary 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ममता बनर्जी की तरफ से ‘मृत्युकुंभ’ बताया जाना, महाकुंभ को लालू यादव के ‘फालतू’ बताने जैसा ही है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    ममता बनर्जी की तरफ से 'मृत्युकुंभ' बताया जाना, महाकुंभ को लालू यादव के 'फालतू' बताने जैसा ही है, लेकिन उससे थोड़ा आगे की बात है. ऐसे भी समझ सकते हैं कि ममता बनर्जी ने महाकुंभ पर भी बिल्कुल वैसा ही स्टैंड लिया है जैसा अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर था. जनवरी, 2024 में अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की पहल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से ही हुई थी. जिसके बाद कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA के सहयोगी दलों बारी बारी अपना रुख साफ किया था. यूं तो ममता बनर्जी ने ऐसा बोलकर बीजेपी को निशाना बनाया है, लेकिन लगे हाथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी लपेटे में ले लिया है. ममता बनर्जी का बयान राहुल गांधी के महाकुंभ में डुबकी लगाने के ठीक पहले आया है, और 'मृत्युकुंभ' बोलकर ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को भी सकते में डाल दिया है.

    'शर्म आना चाह‍िए', CM ममता के 'मृत्युकुंभ' वाले बयान पर BJP का वार
    हो सकता है आने वाले दिनों में राहुल गांधी को भी महाकुंभ स्नान के लिए विपक्षी खेमे की तरफ से ही कठघरे में खड़ा कर दिया जाये. राहुल गांधी के महाकुंभ दौरे को लेकर अपडेट यही है कि पूरे परिवार का यात्रा प्लान फाइनल हो चुका है. महाकुंभ पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के बाद राहुल गांधी के संगम जाकर डुबकी लगाने का कार्यक्रम तय होना भी दिलचस्प लगता है. महू की रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या?

    आपको पेट में खाना मिलता है क्या?
    देखा जाये तो ममता बनर्जी पहले से ही सचेत हो गई हैं. तृणमूल कांग्रेस नेता को पता है कि अरविंद केजरीवाल के बाद अब उनकी ही बारी है. नीतीश तो पहले ही सरेंडर कर चुके हैं, और बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार के साथ क्या सलूक किया जाएगा, ये तो उनको भी नहीं पता होगा. बिहार में इसी साल, और पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

    महाकुंभ के माध्यम से बीजेपी पर ममता का निशाना
    महाकुंभ में मची भगदड़ में हुई मौतों पर अखिलेश यादव ने संसद में सवाल उठाया था, और ममता बनर्जी ने वही सवाल अपने तरीके से पश्चिम बंगाल विधानसभा में उठाया है.  ममता बनर्जी का सवाल है, 'महाकुंभ अब मृत्युकुंभ में बदल चुका है… वीआईपी लोगों को खास सुविधाएं दी जा रही हैं… भगदड़ की घटना के बाद कितने आयोग महाकुंभ भेजे गये?’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहाने बीजेपी को घेरते हुए ममता बनर्जी कहती हैं, बिना पोस्टमॉर्टम के ही शवों को पश्चिम बंगाल भेज दिया गया… वो कहेंगे कि लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई… और फिर मुआवजा नहीं दिया जाएगा… हमने यहां पोस्टमॉर्टम किया, क्योंकि आपने बिना डेथ सर्टिफिकेट के शव भेज दिये… लोगों को मुआवजा कैसे मिलेगा?

    विधानसभा में ममता बनर्जी ने कहा, मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं… मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं, लेकिन वहां गरीबों के लिए कोई ढंग की व्यवस्था नहीं है… अमीरों के लिए एक लाख रुपये तक के टेंट का इंतजाम है… मेले में भगदड़ की स्थिति बनती है, लेकिन एहतियाती इंतजाम जरूरी होते हैं. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का सपोर्ट किया है. अखिलेश यादव ने कहा है… ममता बनर्जी ने जो कहा वो सही है, क्योंकि भगदड़ में उनके राज्य के लोगों की जान गई है… मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं हो रही है. महाकुंभ पर विपक्षी नेताओं के बयान पर एक साथ रिएक्ट करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सनातन का अपमान बताया है. यूपी विधानसभा में योगी आदित्यनाथ कह रहे थे, जब हम यहां चर्चा में भाग ले रहे हैं… 56.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में डुबकी लगा चुके हैं… जब हम सनातन धर्म, मां गंगा, भारत या महाकुंभ के खिलाफ कोई बेबुनियाद आरोप लगाते हैं, या फर्जी वीडियो बनाते हैं, तो ये इन 56 करोड़ लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने जैसा है.

    बंगाल में बीजेपी नेताओं के खिलाफ ममता का एक्शन
    पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ साथ तीन बीजेपी विधायकों स्पीकर ने 30 दिनों के लिए या विधानसभा के बचे हुए सत्र के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया है. स्पीकर की कार्रवाई के बाद बीजेपी विधायक कह रहे हैं, हमें गर्व है कि हिंदुओं के लिए बोलने के कारण हमें सस्पेंड कर दिया गया है. ये मुसलमानों की सरकार है… अंसारुल बांग्ला की सरकार है… कश्मीरी आतंकवादियों की सरकार है… मुस्लिम तुष्टिकरण और हिंदू विरोधी सरकार है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Mamata Banerjee top-news
    Admin

    Related Posts

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल पटेल

    February 16, 2026

    बीएलओ से सीईओ तक सभी इलेक्शन कमीशन हैं, सभी की भूमिका महत्वपूर्ण: पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त रावत

    February 16, 2026

    शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई अंकित को मिली एसआई पद पर नियुक्ति

    February 16, 2026

    8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार की चेतावनी, कर्मचारियों के लिए अहम अपडेट

    February 16, 2026

    क्या है AI-पावर्ड भारत-विस्तार? जानिए कैसे बदल देगा खेती का भविष्य और बढ़ाएगा किसानों की आमदनी

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 17 फरवरी: इन राशियों के लिए शुभ संकेत, किस्मत देगी साथ

    February 16, 2026

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.