Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पेंच टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन लगातार कर रही शिकार
    मध्यप्रदेश

    पेंच टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन लगातार कर रही शिकार

    AdminBy AdminFebruary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पेंच टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन लगातार कर रही शिकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दमोह

    दमोह पेंच टाइगर रिजर्व से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़ी गई बाघिन यहां के माहौल में काफी घुलमिल गई है। बाघिन लगातार शिकार कर अपना पेट भर रही है। ऐसा लगने लगा है यह बाघिन भी यहां के जंगल को बहुत ज्यादा आबाद करेगी।

    बता दें रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व ऐसा रिजर्व क्षेत्र है, जहां की जलवायु और प्राकृतिक धरोहर जंगली जानवरों के रहवास का सबसे अच्छा स्थान है। यहां की जलवायु जानवरों के लिए फायदेमंद है। चाहे वह जानवर शाकाहारी हो या फिर मांसाहारी जो भी इस क्षेत्र में पहुंच जाता है वह अपना रहवास ही बना लेता है। यह प्रक्रिया वर्ष 2018 के बाद से लगातार देखते आ रहे हैं। जब यहां के नौरादेही अभ्यारण्य में पहली बार बाघ और बाघिन को लाया गया और छह साल के अंदर यहां 20 से अधिक बाघ हो गए। उनके भोजन की पर्याप्त व्यवस्था इस रिजर्व क्षेत्र में उपलब्ध है।

    इन्होंने बना लिया रहवास
    वर्ष 2018 में बाघिन राधा के दो महीने बाद एक बाघ को लाया गया था। उसको बाड़े में रखा गया था और दो दिन बाद ही उसने बाड़ा तोड़ लिया था, लेकिन वह स्थान छोड़कर नहीं भागा था। कजरी बाघिन जिसको बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से लाया गया था उसे डोगरगांव रेंज के खापा नामक स्थान जो ब्यारमा नदी के समीप है वहां छोड़ा गया था। कजरी ने अपना स्थान तीसरे दिन ही छोड़ दिया था। उसके बाद वह कई दिनों तक दमोह जिले की सीमा में घूमती रही। बाद में तेजगढ़ रेंज के जंगली क्षेत्र में उसका रेस्क्यू किया गया और उसको उसके मूल स्थान पर छोड़ा गया।

    वीरांगना टाइगर रिजर्व में बनेगा बसेरा
    बाघिन कजरी की हरकते देखने से ऐसा लग रहा था यहां बाघिन रुकेगी नहीं, लेकिन उसके बाद वह रुक गई और आज भी उसी रेंज में रुकी हुई है। अभी कुछ दिन पूर्व एक और बाघिन को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व लाया गया। उसको नौरादेही में छोड़ा जो आज भी उसी क्षेत्र में रुकी हुई है। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि बाघिन अब वीरांगना टाइगर रिजर्व में अपना बसेरा बना लेगी।

    यह है खासियत
    वीरांगना टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। यह टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के सागर, दमोह, और नरसिंहपुर ज़िलों में फैला है और दमोह के तेंदुखेड़ा ब्लॉक का 80 प्रतिशत हिस्सा इस टाइगर रिजर्व में शामिल हो गया है। यह टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का सातवां बाघ टाइगर रिजर्व है। इस टाइगर रिजर्व में बाघों के लिए बेहद अनुकूल वातावरण है और बेहतरीन रहवास के लिए स्थान है। गर्मियों से राहत पाने के लिए बड़ी-बड़ी नदी हैं, जिसमें बारह माह पानी भरा रहता है। बाघिन राधा, कजरी के बाद पेंच रिर्जव क्षेत्र से लाई गई बाघिन भी नौरादेही के जंगलों में रम गई है और अब वह यहीं रुकेगी, जिसकी उम्मीद विभाग के अधिकारी लगा रहे हैं। नौरादेही के उपवनमंडल अधिकारी प्रतीक दुबे ने बताया एन 6 को पेंच से वीरांगना टाइगर रिजर्व लाये दो सप्ताह होने को हैं। बाघिन पूरी तरह स्वस्थ है और अपने भोजन के लिए वह शिकार कर रही है। उसकी मॉनिटरिंग आईडी कॉलर से लगातार की जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    काटजू अस्पताल में मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज, में तैयार हुआ हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

    March 16, 2026

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026

    भोजशाला के पत्थरों ने उजागर किया सदियों पुराना रहस्य, 16 मार्च की सुनवाई पर सबकी नजरें

    March 16, 2026

    इंदौर से जलगांव, हैदराबाद, गोवा और बेलगाम-कोल्हापुर के लिए नई फ्लाइट्स, फ्लाई 91 और स्टार एयर का संचालन

    March 16, 2026

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    काटजू अस्पताल में मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज, में तैयार हुआ हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

    March 16, 2026

    सदी के दूसरे सबसे लंबे सूर्य ग्रहण का समय आया, सूतक टाइम नोट करें

    March 16, 2026

    जरीन खान ने बताया इंडस्ट्री में कैसे हर सीन में उन्हें किस या ब्रा दिखाने का दबाव डाला गया

    March 16, 2026

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.