Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»ब्राजील में टला बड़ा विमान हादसा, 200 यात्री से भरा विमान पक्षी से टकराया, कराई इमरजेंसी लैंडिंग
    विदेश

    ब्राजील में टला बड़ा विमान हादसा, 200 यात्री से भरा विमान पक्षी से टकराया, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    AdminBy AdminFebruary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्राजील में टला बड़ा विमान हादसा, 200 यात्री से भरा विमान पक्षी से टकराया, कराई इमरजेंसी लैंडिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ब्रेसिलिया

    ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा टल गया है। गुरुवार को रियो डी जनेरियो से साओ पाउलो जा रहे LATAM एयरलाइन्स के A321 विमान को एक पक्षी से टकराने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। इस टक्कर से विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में प्लेन की नोज (सामने का हिस्सा) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। इससे साफ है कि विमान को काफी नुकसान हुआ है और ये बड़े हादसे की वजह बन सकता था।

    स्थानीय मीडिया और TMZ के अनुसार, LATAM एयरलाइन्स का यह A321 विमान गुरुवार सुबह रियो डी जनेरियो के गेलियो एयरपोर्ट से साओ पाउलो के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी से टकरा गया। टकराव के बाद विमान में हुए नुकसान की वजह से उसे वापस एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। विमान में 200 यात्री सवार थे। राहत की बात ये रही कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्रियों को बाद में दूसरी उड़ानों से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

    हादसे ने बढ़ा दी है चिंता
    यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान किस प्रजाति के पक्षी से टकराया। दक्षिण अमेरिका में कई बड़ी प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं, जो इस तरह का नुकसान पहुंचाने में सक्षम हैं। कुछ महीने पहले ही ब्राजील में एक छोटे विमान को भी आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी, जब एक बड़ा गिद्ध कॉकपिट से टकरा गया था।

    यह घटना विमानन सुरक्षा के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। पक्षियों से टकराव, खासकर उड़ान भरने और लैंडिंग के दौरान विमानों के लिए एक बड़ा खतरा हैं। इस तरह की घटनाओं से ना केवल विमानों को नुकसान होता है, बल्कि यात्रियों की जान को भी खतरा पैदा होता है। एक्सपर्ट का मानना है कि विमानन कंपनियों और हवाई अड्डा अधिकारियों को पक्षियों से टकराव को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने की जरूरत है। हालिया समय में हवाई यात्रा से जुड़े ऐसे हादसे हुए हैं, जिससे चिंता बढ़ी है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured
    Admin

    Related Posts

    इजरायल का बेरूत पर हमला! मिसाइल गिरते ही ढही बहुमंजिला इमारत, 6 की मौत

    March 18, 2026

    यूपी को बड़ी सौगात: 28 तारीख को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, पीएम मोदी रहेंगे मुख्य अतिथि

    March 18, 2026

    शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव: सीएम

    March 18, 2026

    विधानसभा पहुंचकर बदली सोच: 140 पूर्व नक्सलियों ने जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का सच

    March 18, 2026

    डबल इंजन सरकार ने 9 वर्षों में सुरक्षा, विकास और रोजगार का नया मॉडल पेश किया: मुख्यमंत्री

    March 18, 2026

    इंदौर अग्निकांड पर पीएम मोदी का शोक संदेश, पीड़ित परिवारों को दी जाएगी आर्थिक मदद

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन, फार्म से फैशन तक एक ही प्लेटफॉर्म पर उद्योग

    March 18, 2026

    खरगे का तंज—प्यार हमसे, शादी मोदी से, PM मोदी भी हंसे, संसद में छाया मजेदार पल

    March 18, 2026

    जयंती के सशक्त नेतृत्व से बदली गांव की तस्वीर

    March 18, 2026

    हॉस्पिटल हादसा: तीन सफाई कर्मियों की मौत पर भूपेश बघेल का सख्त रुख, जिम्मेदारों को सजा देने की मांग

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.