Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर उसके खनिज संसाधनों से जुड़े एक समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया
    विदेश

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर उसके खनिज संसाधनों से जुड़े एक समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया

    AdminBy AdminFebruary 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर उसके खनिज संसाधनों से जुड़े एक समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कीव
    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर उसके खनिज संसाधनों से जुड़े एक समझौते को "तोड़ने" का आरोप लगाया है। हालांकि यह समझौता कभी आधिकारिक रूप से फाइनल नहीं हुआ था, लेकिन ट्रंप ने बुधवार (19 फरवरी) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि "यूक्रेन ने वह समझौता तोड़ा है।" ट्रंप का दावा है कि जब अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट पिछले हफ्ते कीव गए थे, तो यूक्रेनी अधिकारियों ने इस समझौते को "लगभग मंजूर" कर लिया था, लेकिन फिर "बेसेन्ट के साथ रूखा व्यवहार किया गया और अंततः उन्हें इनकार कर दिया गया।"

    ट्रंप पिछले कुछ समय से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए जेलेंस्की को ही जिम्मेदार ठहराया और उन्हें तानाशाह तक करार दिया है। हाल ही में फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "मैं यह सुन-सुनकर थक चुका हूं कि यह (युद्ध) पुतिन की गलती है। जेलेंस्की कई बैठकों में शामिल हुए, लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।" ट्रंप के इन बयानों से न केवल यूक्रेन बल्कि अमेरिका के यूरोपीय सहयोगी भी हैरान हैं। उनके हमलों से यह भी स्पष्ट हो गया है कि ट्रंप प्रशासन रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अपनी नीति में बदलाव कर रहा है। विशेषज्ञों को इसके पीछे ट्रंप का लालच भी नजर आता है। ये लालच है यूक्रेन के 'खनिज', जो अमेरिका के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

    क्या था प्रस्तावित समझौता?
    अमेरिका ने प्रस्ताव दिया था कि वह यूक्रेन को रूस के खिलाफ समर्थन देने के बदले उसके महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों पर 50 प्रतिशत पहुंच चाहता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस समझौते को लेकर सकारात्मक थे, लेकिन उन्होंने अधिक अनुकूल शर्तों की मांग की। यूक्रेन प्राकृतिक खनिज संपदाओं से समृद्ध देश है, जहां कई महत्वपूर्ण धातुएं पाई जाती हैं। इनका इस्तेमाल रक्षा उपकरणों, स्वच्छ ऊर्जा समाधानों (जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों), इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और सेमीकंडक्टर्स के निर्माण में होता है। इन खनिजों का वैश्विक स्तर पर सीमित भंडार है और इनका खनन कठिन है, जिससे इनका महत्व और बढ़ जाता है। अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए ये इसलिए भी जरूरी हैं क्योंकि इनका सबसे बड़ा स्रोत चीन है।

    यूक्रेन के पास कितने महत्वपूर्ण खनिज हैं?
    यूक्रेन के पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय एवं यूक्रेनी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट के अनुसार, "यूक्रेन के पास अमेरिका द्वारा पहचाने गए 50 रणनीतिक खनिजों में से 22 और यूरोपीय संघ द्वारा सूचीबद्ध 34 महत्वपूर्ण खनिजों में से 25 मौजूद हैं।" खासतौर पर यूक्रेन ग्रेफाइट, लिथियम, टाइटेनियम, बेरिलियम और यूरेनियम जैसे खनिजों के मामले में बेहद अच्छी स्थिति में है।

    समझौते को लेकर विवाद और ट्रंप का दावा
    हालांकि इस समझौते की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन व्यापक रूप से इसे यूक्रेन द्वारा भविष्य में सहायता सुरक्षित करने का एक तरीका माना जा रहा है, जबकि ट्रंप पहले से दी गई अमेरिकी सैन्य सहायता के बदले भुगतान चाहते हैं। फाइनेंशियल टाइम्स रिपोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा, "यूक्रेन हमें 500 अरब डॉलर मूल्य के संसाधन (खनिज भंडार, ईंधन और बंदरगाह जैसी अवसंरचना) देने का ऋणी है।" यह राशि अमेरिका द्वारा 2014 से अब तक दी गई कुल 69.2 अरब डॉलर की सैन्य सहायता से कहीं अधिक है।

    समझौते पर बातचीत और जेलेंस्की का रुख
    यह प्रस्ताव म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान चर्चा में आया, जिसके बाद जेलेंस्की ने एपी न्यूज एजेंसी को बताया, "मैंने मंत्रियों को समझौते पर हस्ताक्षर करने नहीं दिया क्योंकि मेरी नजर में यह समझौता हमारी रक्षा और हितों की सुरक्षा के लिए तैयार नहीं था।" अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि अगर अमेरिका को यूक्रेन में खनन लाइसेंस या खनिज संसाधनों के दोहन की आर्थिक हिस्सेदारी मिलती है तो यह खुद ही एक सुरक्षा गारंटी होगी, क्योंकि अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएगा। लेकिन जेलेंस्की अधिक ठोस सैन्य और आर्थिक सहायता की गारंटी चाहते हैं।

    ट्रंप के सामने कई बड़ी अड़चनें
    यूक्रेन का संविधान कहता है कि देश की भूमिगत संपदाएं वहां के नागरिकों की हैं। नेशनल एसोसिएशन ऑफ माइनिंग इंडस्ट्री ऑफ यूक्रेन की संस्थापक क्सेनिया ओरीनचाक के अनुसार, "किसी भी समझौते को यूक्रेनी कानून के अनुरूप होना होगा।" यूक्रेन के पास खनिज संसाधनों का पर्याप्त आधुनिक डेटा नहीं है। अमेरिका स्थित सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज की निदेशक ग्रेसेलिन बास्कारन के अनुसार, "खनिज भंडार पर सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अधिकांश सर्वेक्षण सोवियत संघ के जमाने में किए गए थे।" रूस के आक्रमण से पहले, यूक्रेन और यूरोपीय संघ के बीच खनिज संसाधनों के लिए एक रणनीतिक साझेदारी समझौता हुआ था।

    रूसी कब्जे वाले क्षेत्र
    इसके अलावा, यूक्रेन के महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों में से कई हिस्से वर्तमान में रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थित हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, "रूसी सेना पहले ही यूक्रेन के पांचवें हिस्से पर कब्जा कर चुकी है, जिसमें कई दुर्लभ खनिज भंडार शामिल हैं।" 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    इजरायल का बेरूत पर हमला! मिसाइल गिरते ही ढही बहुमंजिला इमारत, 6 की मौत

    March 18, 2026

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    विश्व पदक विजेता अंतिम पंघाल पर भारी पड़ी मीनाक्षी गोयत, एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में एंट्री

    March 18, 2026

    हाईकोर्ट ने गेस्ट फैकल्टी के नियमितीकरण की याचिका खारिज की, सिंगल बेंच ने दी अहम टिप्पणी

    March 18, 2026

    नेपाल में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था

    March 18, 2026

    कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे 555 श्रद्धालुओं को सीएम योगी ने दी ₹1-1 लाख की सहायता

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन, फार्म से फैशन तक एक ही प्लेटफॉर्म पर उद्योग

    March 18, 2026

    खरगे का तंज—प्यार हमसे, शादी मोदी से, PM मोदी भी हंसे, संसद में छाया मजेदार पल

    March 18, 2026

    जयंती के सशक्त नेतृत्व से बदली गांव की तस्वीर

    March 18, 2026

    हॉस्पिटल हादसा: तीन सफाई कर्मियों की मौत पर भूपेश बघेल का सख्त रुख, जिम्मेदारों को सजा देने की मांग

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.