Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»इंग्लैंड ने बनाया चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया को दिया 352 रन का लक्ष्य
    खेल

    इंग्लैंड ने बनाया चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया को दिया 352 रन का लक्ष्य

    AdminBy AdminFebruary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंग्लैंड ने बनाया चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया को दिया 352 रन का लक्ष्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लाहौर
    चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जिसके बाद सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और ऑलराउंडर जो रूट की शानदार बल्लेबाजी की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 352 रनों का लक्ष्य रखा है।

    बता दें कि आज मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस ने इंग्लैंड को दो झटके दिए, लेकिन डकेट ने जो रूट के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और इंग्लैंड को संभाला। डकेट ने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाया और 143 गेंदों पर 17 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 165 रन बनाए। डकेट की पारी के दम पर ही इंग्लैंड 50 ओवर में आठ विकेट पर 351 रन बनाने में सफल रहा। डकेट के अलावा जो रूट ने 78 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 68 रन बनाए। रूट और डकेट के बीच तीसरे विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी हुई। रूट और बेन डकेट के बीच शानदार साझेदारी हुई जिसे ज़ैम्पा ने तोड़ा। हालांकि, डकेट और रूट के अलावा इंग्लैंड का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

    डकेट और रूट के अलावा इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने 23, जैमी स्मिथ ने 15, लियाम लिविंगस्टोन ने 14, फिल सॉल्ट ने 10, ब्रायडन कार्स ने 8 और हैरी ब्रूक ने 3 रन बनाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन और आदिल राशिद एक रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। गौरतलब है कि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए जो की टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2004 में न्यूजीलैंड ने अमेरिका के खिलाफ 347 रन बनाए थे। इंग्लैंड से बेन डकेट ने 143 बॉल पर 165 रन बनाए।

    चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज
    इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने आज 165 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना लिया है। उन्होंने 143 गेंदों पर 17 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

    इससे पहले, चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल के नाम था। उन्होंने 2004 में अमेरिका के खिलाफ नाबाद 145 रन बनाए थे। इस सूची में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2004 में भारत के खिलाफ 145 रन की पारी खेली थी। तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 141 रन बनाए थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    स्वदेशी टूर्नामेंट से मिलती है बेस्ट प्रैक्टिस: Ramit Tandon ने बताई सफलता की कुंजी

    March 18, 2026

    विश्व पदक विजेता अंतिम पंघाल पर भारी पड़ी मीनाक्षी गोयत, एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में एंट्री

    March 18, 2026

    हाईकोर्ट ने गेस्ट फैकल्टी के नियमितीकरण की याचिका खारिज की, सिंगल बेंच ने दी अहम टिप्पणी

    March 18, 2026

    कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे 555 श्रद्धालुओं को सीएम योगी ने दी ₹1-1 लाख की सहायता

    March 18, 2026

    MS धोनी ने छोड़ा अपना नंबर 7, क्या जडेजा से जुड़ा है इस फैसले का राज?

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    कचरा मुक्त होगा आदमपुर खंती! 55 करोड़ की योजना पर जल्द लगेगी मुहर

    March 18, 2026

    वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी

    March 18, 2026

    31 मार्च तक हर जिले को दिया गया सभी आईडी बनाने का लक्ष्य

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.