Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रतलाम में थाना परिसर में युवक ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
    मध्यप्रदेश

    रतलाम में थाना परिसर में युवक ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

    AdminBy AdminFebruary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रतलाम में थाना परिसर में युवक ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रतलाम
    रतलाम शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र परिसर में 35 वर्षीय अजय पवार उर्फ अजय चोटी ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी, कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है।

    पुलिस के अनुसार 6 व 7 सितंबर 2013 की रात ईश्वर नगर क्षेत्र में
    ऑटो में आग लगाकर उसके चालक नरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की थी, तो पता चला था कि हत्या आरोपित अजय पवार ने की है तथा ऑटो में आग भी उसने लगाई है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में अजय सिंह पवार को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा वर्ष 2016 में सुनाई थी। कुछ समय पहले वह जेल से छूट कर आया है। उक्त प्रकरण में मुकेश कटारा गवाह था।

    9 जनवरी 2025 को अजय व मुकेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अजय ने मुकेश कटारा और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने का प्रकरण दीनदयाल नगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। मामला 7 वर्ष से काम की सजा होने से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। शुक्रवार रात अजय सिंह नशे की हालत में पेट्रोल और माचिस लेकर दीनदयाल नगर थाने पहुंचा और दबाव बनाते हुए मुकेश व उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा, उसका कहना था कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन अजय ने बोतल से शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

    पहले भी दी थी मरने की धमकी
    पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया तथा मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। अजय ने 6 फरवरी 2025 तथा 14 फरवरी 2025 को भी नशे की हालत में थाना परिसर में आकर मरने की धमकी दी थी। अजय सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास मारपीट के कुल 6 मामले पंजीबद्ध है। एसपी राकेश खाखा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    काटजू अस्पताल में मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज, में तैयार हुआ हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

    March 16, 2026

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026

    भोजशाला के पत्थरों ने उजागर किया सदियों पुराना रहस्य, 16 मार्च की सुनवाई पर सबकी नजरें

    March 16, 2026

    इंदौर से जलगांव, हैदराबाद, गोवा और बेलगाम-कोल्हापुर के लिए नई फ्लाइट्स, फ्लाई 91 और स्टार एयर का संचालन

    March 16, 2026

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    काटजू अस्पताल में मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज, में तैयार हुआ हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

    March 16, 2026

    सदी के दूसरे सबसे लंबे सूर्य ग्रहण का समय आया, सूतक टाइम नोट करें

    March 16, 2026

    जरीन खान ने बताया इंडस्ट्री में कैसे हर सीन में उन्हें किस या ब्रा दिखाने का दबाव डाला गया

    March 16, 2026

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.