Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया- महिला दिवस पर नई पहल करेंगे पीएम मोदी
    देश

    पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया- महिला दिवस पर नई पहल करेंगे पीएम मोदी

    AdminBy AdminFebruary 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया- महिला दिवस पर नई पहल करेंगे पीएम मोदी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    हर महीने की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया। इस मन की बात में उन्होंने युवाओं और नारी शक्ति की बात की। उन्होंने महिला दिवस पर एक नई पहल का भी ऐलान किया। उन्होने इसरो और स्पेस सेक्टर को लेकर कहा, इसरों की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। दूसरे देशों के बहुत सारे सैटलाइट्स इसरो भेज चुका है। एक बडी बात यह भी रहा है कि स्पेस साइंटिस्ट की हमारी टीम में नारीशक्ति की भागेदारी लगातार बढ़ रही है। मुझे यह देखकर खुशी होती है कि आज स्पेस सेक्टर युवाओं के लिए पसंदीदा है। कुछ समय पहले तक किसी ने इस सेक्टर में प्राइवेट सेक्टर और स्टार्टअप के बारे में नहीं सोचा है। युवाओं के लिए स्पेस सेक्टर बेहतरीन ऑप्शन बन रहा है। आने वाले कुछ ही दिनों में नेशनल साइंस डे मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों और युवाओं का साइंस में इंटरेस्ट और पैशन होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है जिसे आप वन डे ऐज ए साइंटिस्ट कह सकते हैं। आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, मर्जी के अनुसार कोई भी दिन चुन सकते हैं। उस दिन आप किसी रिसर्च लैब या स्पेस सेंटर जैसी जगहों पर जरूर जाएं।

    उन्होंने कहा, स्पेस और साइंस की तरह एक और क्षेत्र है जो तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। वह क्षेत्र है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। एक सम्मलेन में मैं गया था वहां भारत की इस क्षेत्र में प्रगति की खूब सराहना की गई। हमारे देश में लोग एआई का उपयोग किस तरह से हो रहा है इसके कई मामले देखने को मिले। तेलंगाना के एक स्कूल में शिक्षक ने एआई टूल की मदद से कोलामी भाषा में गाना कंपोज कर दिया। वे एआई के उपयोग से कई अन्य भाषाओं में गीत तैयार कर रहे हैं। स्पेस सेक्टर हो या फिर एआई. यह हमारे युवाओँ में नई क्रांति को जन्म दे रही है। नई -नई तकनीक को अपनाने में भारत के लोग किसी से पीछे नहीं है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारीशक्ति को लेकर कहा, अगले महीने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह दिन नारीशक्ति को नमन करने का अवसर होता है। देवी महात्म्य का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, सभी विद्याएं देवी के ही विभन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं। समस्त नारीशक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। देश की मातृशक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। हंसा मेहता का मानना था कि हमारे झंडे में केसरिया रंग से नारी शक्ति की भावनाएं व्यक्त होती हैं। आज उनकी बातें सच साबित हो रही हैं। आप किसी भी क्षेत्र पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाओं को योगदान कितना व्यापक है। इस बार महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे कि एक्स और इन्स्टाग्राम अकाउंट पर देश की कुछ प्रेरणास्रोत महिलाओं के लिए एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। जिन महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को वे अपनी उपलब्धियों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। प्लेटफॉर्म मेरा होगा लेकिन उनकी चुनौतियों की बात होगी। आप भी नमो ऐप पर बनाए गए विशेष फोरम से इसका हिस्सा बनें।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आपमें से बहुत सारे लोग होंगे जिन्होंने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों का आनंद लिया होगा। देशभर के 11 हजार एथलीट्स ने इसमें भाग लिया। इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरूप को पेश किया। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस बार उत्तराखंड सातवें स्थान पर रहा। यही तो पावर ऑफ स्पोर्ट्स है। इससे भावी पीढ़ियां प्रेरित होती हैं वहीं कल्चर ऑफ एक्सिलेंस को भी बढ़ावा मिलता है। आज देशभऱ में खेलों के कुछ यादगार प्रदर्शनों की चर्चा है। इस खेल में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाली सर्विसेज की टीम को बधाई।

    पीएम मोदी ने कहा, बहुत से खिलाड़ी खेलो इंडिया के देन हैं। आंध्र की ज्योति हों या अन्य कोई खिलाड़ी। सबने देश को नई उम्मीद दी है। यूपी के भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने भी देशवासियों का दिल जीता। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में चैंपियन्स के नंबर हैरान करने वाले हैं। उन्होंने कहा, हमें खुशी है कि युवा एथलीटों के संकल्प और मेहनत के बल पर भारत ग्लोबल स्पोर्टिंग पावर हाउस बन रहा है। देहरादून में नेशनल गेम्स की ओपनिंग के दौरान एक मुद्दा उठाया है। यह विषय है मोटापा। एक फिट देश बनने के लिए हमें ओबेसिटी से निपटना ही होगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा, बच्चों में भी मोटापो की समस्या चार गुना बढ़ गई है। यह हमें सोचने पर मजबूर करता है। अधिक वजन या मोटापा कई तरह की परेशानियों और बीमारियों को भी जन्म देता है। हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों से इस चुनौती से निपट सकते हैं। एक तरीका है कि खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कमी करना। तय कर लीजिए कि हर महीने 10 फीसदी कम तेल उपयोग करेंगे। आप तय कर सकते हैं कि जो तेल खाने के लिए खरीदा जाता है उसे 10 फीसदी कम ही खरीदेंगे। मैं आज मन की बात में इस विषय पर स्पेशल मेसेज भी शेयर करना चाहता हूं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा की बात शेयर की।
     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured PM Modi
    Admin

    Related Posts

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    मध्य प्रदेश की 22.77 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनीं, देश के टॉप-5 राज्यों में चौथे स्थान पर

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, जल गंगा अभियान की सफलता के लिए स्थानीय निकायों की सक्रियता आवश्यक

    March 19, 2026

    इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स; जनता पर 4000 तक का वित्तीय बोझ

    March 19, 2026

    इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच, ब्रेक स्पीड टेस्ट चार बार किया

    March 19, 2026

    ग्वालियर शहर का मास्टर प्लान तैयार, 3 दिशा में बढ़ेगी सीमा, 600 करोड़ की लागत अनुमानित

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोत्तरी

    March 19, 2026

    ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

    March 19, 2026

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    एमपी ने 43,014 गांवों का ड्रोन सर्वे करके 54.18 लाख लोगों को दिया संपत्ति कार्ड, गुजरात-महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.