Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंदौर शहर में मेट्रो रेल के लिए बनेगी टनल और अंडर ग्राउंड स्टेशन, एडीबी दे रहा है लोन, तीन महीने का समय लगेगा
    मध्यप्रदेश

    इंदौर शहर में मेट्रो रेल के लिए बनेगी टनल और अंडर ग्राउंड स्टेशन, एडीबी दे रहा है लोन, तीन महीने का समय लगेगा

    AdminBy AdminFebruary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर शहर में मेट्रो रेल के लिए बनेगी टनल और अंडर ग्राउंड स्टेशन, एडीबी दे रहा है लोन, तीन महीने का समय लगेगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर
    इंदौर शहर में मेट्रो के अंडरग्राउंड (भूमिगत) हिस्से के निर्माण को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है। एयरपोर्ट से रीगल तिराहे तक मेट्रो का 8.9 किलोमीटर का अंडरग्राउंड हिस्सा हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लि.-टाटा प्रोजेक्ट लि. संयुक्त उपक्रम में तैयार करेगी। इस हिस्से में अप व डाउन लाइन की दो अंडरग्राउंड टनल और सात अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे। इस अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट पर कंपनी 2190.91 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए देश की चार बड़ी कंपनियों में मुकाबला था। इसमें से टाटा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सबसे कम वित्तीय बिड (बोली) रखी।

    एडीबी दे रहा है लोन
    इंदौर के अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) 1600 करोड़ रुपये का लोन दे रहा है। ऐसे में एडीबी सबसे कम वित्तीय बिड लगाने वाली कंपनी का वित्तीय मूल्यांकन कर एनओसी जारी करेगी। इसके बाद ही कंपनी को अंडरग्राउंड मेट्रो के निर्माण का वर्क आर्डर जारी किया जाएगा।

    तीन महीने का समय लगेगा
    इस प्रक्रिया में करीब तीन माह का समय लगेगा। इसके बाद ही अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। मेट्रो के अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट के लिए 60 फीसद राशि एडीबी के लोन से मिलेगी। वहीं 20 फीसद राशि केंद्र सरकार व 20 फीसद राशि राज्य सरकार दे रही है।

    अंडरग्राउंड मेट्रो का रूट व प्रमुख स्टेशन
    एयरपोर्ट
    बीएसएफ
    रामचंद्र नगर
    बड़ा गणपति
    छोटा गणपति
    राजवाड़ा
    रीगल

    चार साल में पूरा करना होगा काम
    मेट्रो के अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट के वित्तीय मूल्यांकन की प्रक्रिया के तहत कंपनी को वर्क आर्डर जारी करने में अभी तीन से चार माह का समय लेगा। कंपनी को चार साल में निर्माण कार्य पूरा करना होगा।

    एयरपोर्ट व बड़ा गणपति से शुरू होगा सबसे पहले निर्माण कार्य
    कंपनी मेट्रो के अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट के लिए एयरपोर्ट व बड़ा गणपति के पास वेयर हाउस की जमीन पर करीब 800 वर्गमीटर हिस्से में खोदाई कर अंडरग्राउंड मेट्रो की टनल बनाने वाली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को जमीन की 20 मीटर गहराई में उतारा जाएगा।

    छह-छह मीटर चौड़ी दो सुरंगें होंगी तैयार
    इस प्रोजेक्ट में जमीन के नीचे मेट्रो की अप व डाउन लाइन के लिए छह-छह मीटर चौड़ी दो सुरंगनुमा रास्ते तैयार होंगे।

    इंदौर मेट्रो : यलो लाइन
    कुल लंबाई : 31.32 किमी
    एलिवेटेड हिस्सा : 22.62 किमी
    अंडरग्राउंड हिस्सा : 8.6 किमी
    मेट्रो स्टेशन कुल : 28
    एलिवेटेड स्टेशन : 21
    भूमिगत स्टेशन : 7

    बंगाली से रीगल के हिस्से को लेकर फंसा है पेंच
    मेट्रो प्रोजेक्ट में बंगाली चौराहे से रीगल तिराहे तक का हिस्सा फिलहाल एलिवेटेड बनना प्रस्तावित है। जनप्रतिनधियों की मांग पर इस हिस्से को अंडरग्राउंड करने की योजना भी बनाई गई। इस बदलाव के कारण राज्य सरकार पर 1600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आ रहा है। ऐसे में इस हिस्से पर मेट्रो का निर्माण अंडरग्राउंड होगा या एलिवेटेड, इस पर उलझन बनी हुई है। रेडिसन चौराहे से रीगल तक जिस कंपनी को एलिवेटेड हिस्से का निर्माण का जिम्मा दिया गया है, उसने भी रेडिसन से रोबोट चौराहे तक ही एलिवेटेड हिस्से का निर्माण कार्य शुरू किया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured
    Admin

    Related Posts

    काटजू अस्पताल में मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज, में तैयार हुआ हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

    March 16, 2026

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026

    8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 35% इजाफा, जनवरी से एरियर का मिलेगा भुगतान

    March 16, 2026

    भोजशाला के पत्थरों ने उजागर किया सदियों पुराना रहस्य, 16 मार्च की सुनवाई पर सबकी नजरें

    March 16, 2026

    इंदौर से जलगांव, हैदराबाद, गोवा और बेलगाम-कोल्हापुर के लिए नई फ्लाइट्स, फ्लाई 91 और स्टार एयर का संचालन

    March 16, 2026

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    काटजू अस्पताल में मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज, में तैयार हुआ हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

    March 16, 2026

    सदी के दूसरे सबसे लंबे सूर्य ग्रहण का समय आया, सूतक टाइम नोट करें

    March 16, 2026

    जरीन खान ने बताया इंडस्ट्री में कैसे हर सीन में उन्हें किस या ब्रा दिखाने का दबाव डाला गया

    March 16, 2026

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.