Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य: राजेन्द्र शुक्ल
    मध्यप्रदेश

    अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य: राजेन्द्र शुक्ल

    AdminBy AdminFebruary 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य: राजेन्द्र शुक्ल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकताओं में हेल्थ सेक्टर महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है। मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाएँ तेज गति से बढ़ रही हैं। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अधोसंरचना विकास और सहयोगी इन्वेस्टर पॉलिसी से निवेश बढ़ रहा है। आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सेवा और फार्मा क्षेत्र में असीम संभावनाएँ विकसित हुई हैं। आज हेल्थ सेवा क्षेत्र की जरूरतों की पूर्ति के लिये निजी क्षेत्र के पास असीम अवसर हैं। वर्तमान में भारत में और मध्यप्रदेश में मांग की कोई कमी नहीं है। राज्य में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में ड्राई पोर्ट हैं और लॉजिस्टिक्स की दृष्टि से यह एक उपयुक्त राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष प्रस्तावों के लिए वन-टू-वन चर्चा कर जनहित में आवश्यक प्रावधान भी करेंगे। जिससे सभी को लाभ मिले सकें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हेल्थ केयर, फार्मास्युटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेज सेशन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में निवेश के लिये निवेशकों को आमंत्रित किया।

    सरकार की नीयत और नीतियाँ औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल: राज्य मंत्री श्री पटेल
    राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि सरकार की नीयत और नीतियाँ औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व औद्योगिक वातावरण बना है, जिससे निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है।

     मध्यप्रदेश नीतियों, अधोसंरचना और केंद्रीय लोकेशन के कारण फार्मा क्षेत्र के लिए बन रहा है आदर्श गंतव्य: सचिव श्री अग्रवाल
    सचिव, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, भारत सरकार श्री अमित अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस नीति, लॉजिस्टिक हब और केंद्रीय लोकेशन के कारण इस क्षेत्र के लिए एक आदर्श गंतव्य बनता जा रहा है। मध्यप्रदेश में उज्जैन मेडिकल डिवाइस पार्क के माध्यम से इस क्षेत्र को और गति मिल रही है, जिससे निवेश और उत्पादन को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर दवा निर्माण में अग्रणी है, जहाँ 50 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट होता है, जो कुल वैश्विक जेनेरिक दवा बाजार का 20% है। भारत 190 देशों को दवाओं का निर्यात करता है और सख्त मानकों का पालन करता है। मेडिकल डिवाइस सेक्टर का बाजार 15.35 बिलियन डॉलर का है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले लाइनैक, कोबाल्ट, एमआरआई, सीटी स्कैन्स, वाल्व्स, ऑक्लूडर्स और इम्प्लांट्स जैसे एडवांस डिवाइसेज़ भारत में किफायती दरों पर बन रहे हैं। भारत 173 देशों को लगभग 4 बिलियन डॉलर मूल्य के मेडिकल डिवाइसेज़ का निर्यात कर रहा है। मेडिकल टूरिज्म के तहत बीते 5 वर्षों में 2.3 मिलियन मेडिकल वीज़ा जारी किए गए हैं। इनोवेशन ईको सिस्टम में लाइफ साइंसेज स्टार्ट-अप्स तेज़ी से बढ़ रहे हैं, बॉयो सिमिलर ड्रग्स में 98 स्वीकृत दवाएँ हैं, और AI से जुड़ी 4 लाख से अधिक प्रशिक्षित मैन पॉवर उपलब्ध है। ।

    प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में बड़ा कंज्यूमर मार्केट, केंद्रीय लोकेशन, लैंडपूल, पॉवर सरप्लस और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाएँ एवं सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में राज्य शीर्ष पर है और मात्र 30 से 45 दिनों में इंडस्ट्री को प्रारंभ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एक प्रमुख लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा है, जहाँ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का वृहद नेटवर्क, एयरपोर्ट, वित्तीय सहयोग, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और स्किल्ड मैन पॉवर उपलब्ध है। फार्मास्युटिकल्स और मेडिकल डिवाइसेज सेक्टर में भी राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है, जहाँ 300 से अधिक फार्मा और एपीआई कंपनियाँ तथा 50 से अधिक मेडिकल डिवाइस कंपनियाँ कार्यरत हैं। उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना की जा रही है, जिससे स्वास्थ्य उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। पीपीपी मोड पर 12 नवीन मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और डायग्नोस्टिक सेवाओं की स्थापना के लिए निजी सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    मध्यप्रदेश को निवेश के लिए बताया उपयुक्त स्थान
    स्वास्थ्य, फार्मास्युटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेज क्षेत्र के विशेषज्ञों ने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बताया। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के ग्लोबल हेड ऑफ ऑपरेशंस एवं सीनियर वाईस प्रेसिडेंट श्री राहुल अवस्थी ने कहा कि राज्य में हेल्थ केयर इंडस्ट्री का मजबूत नेटवर्क और अच्छा ईको सिस्टम है। सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेंट – एक्सटर्नल अफेयर्स डॉ. राजीव छिब्बर ने कहा कि यहाँ रॉ मटेरियल आसानी से उपलब्ध है, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। इन्वोल्यूशन हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव अग्रवाल और रीनी लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री अक्षत चौरड़िया ने कहा कि मध्यप्रदेश में विशाल टैलेंट पूल उपलब्ध है, जो फार्मा और हेल्थ सेक्टर की आवश्यकताओं को पूरा करता है। पिछले 15 वर्षों से इस क्षेत्र में निवेश किया जा रहा है और एपीआई उत्पादन के लिए मध्यप्रदेश एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Rajendra Shukla
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026

    न्यूक्लियर फ्यूजन का कमाल: आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली, सूरज जैसी शक्ति अब इंसानों के पास

    March 4, 2026

    शादीशुदा विवाद: पत्नी का खुलासा – “सुहागरात के लिए कई बार कहा, लेकिन पति नाकाम”

    March 4, 2026

    भोपाल में बड़ा बदलाव: पुराने सतपुड़ा-विंध्याचल भवन हटेंगे, अरेरा हिल्स पर तैयार होगा आधुनिक परिसर

    March 4, 2026

    उच्च शिक्षा में बढ़ी जेब की मार: डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस तीन गुना

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.