Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्यप्रदेश का हर शहर है आर्थिक केंद्र, एमएसएमई पर हुई विस्तृत चर्चा
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश का हर शहर है आर्थिक केंद्र, एमएसएमई पर हुई विस्तृत चर्चा

    AdminBy AdminFebruary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्यप्रदेश का हर शहर है आर्थिक केंद्र, एमएसएमई पर हुई विस्तृत चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    मध्यप्रदेश का हर शहर अपने आप में एक आर्थिक केंद्र है। इंदौर में फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और ऑटो-कंपोनेंट के क्लस्टर हैं। प्रदेश में एक विविध औद्योगिक परिदृश्य है जो एमएसएमई के लिए नए अवसर देता है। राज्य में सूती वस्त्र, कृत्रिम कपड़े, चीनी मिलें, वनस्पति तेल, सोयाबीन तेल, सीमेंट, भारी विद्युत उपकरण, कागज और फर्नीचर जैसे उद्योग स्थापित हैं। इसके अलावा 15 से ज्यादा औद्योगिक क्लस्टर हैं। प्रत्येक क्लस्टर की अपनी विशेषज्ञता है।

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भारतीय उद्योग परिसंघ मध्य प्रदेश ने एमएसएमई के विकास के लिए नए अवसरों की पहचान के लिए विशेषज्ञों की विशेष मीटिंग बुलाई है।

    श्री सुधीर मुतालिक, सदस्य-सीआईआई राष्ट्रीय परिषद ने कहा की मध्यप्रदेश के तेज गति से आर्थिक विकास करने के लिए एमएसएमई के सभी सेक्टरों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सभी स्तरों पर निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से जुड़े कई राज्यों ने पारंपरिक कारणों से एमएसएमई के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम किया है। मध्यप्रदेश में इसकी असीम संभावना है। अब इस सेक्टर को और अधिक आगे बढ़ाने के लिए नई नीति भी आ गई है। उन्होंने विशेषज्ञों से आग्रह किया कि वे अनुभव से मध्यप्रदेश में एमएसएमई विकास को बढ़ावा देने के लिए नीतियों और रणनीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

    विस्तृत चर्चा में सुश्री प्रियंका दास, सचिव, एमएसएमई विभाग, मध्यप्रदेश, श्री कुलीन लालभाई, अध्यक्ष, सीआईआई राष्ट्रीय वस्त्र एवं परिधान समिति, डॉ के नंदकुमार, सदस्य, सीआईआई राष्ट्रीय परिषद अध्यक्ष, नीति एवं व्यापार सुगमता पर कोर समूह, सीआईआई राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद और श्री आशीष वैश्य, अध्यक्ष, सीआईआई मध्य प्रदेश और अन्य सभी प्रतिभागी शामिल रहे।

    भोपाल जैव प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और खाद्य प्र-संस्करण के केंद्र के रूप में उभर रहा है। सरकार वित्तीय प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे के विकास, नीतिगत सुधार और कौशल कार्यक्रमों सहित विभिन्न रूपों में सक्रिय रूप से सहायता प्रदान कर रही है। सरकार का पूरा ध्यान एमएसएमई को बाजारों तक पहुंच बनाने, तकनीकी अपनाने और वित्तीय समावेशन में सुधार करने पर केंद्रित है।

    मीटिंग में आर्थिक विकास को गति देने, रोजगार पैदा करने और नवाचार को बढ़ावा देने में एमएसएमई की अपार क्षमता को रेखांकित किया गया। सरकार और उद्योग हितधारकों को चुनौतियों का समाधान करने और आगे के अवसरों का लाभ उठाने के लिए सहयोगात्मक रूप से काम करना जारी रखना चाहिए। इसमें सभी प्रतिभागियों और सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।

    एमएसएमई की जमीनी स्तर पर जरूरतों को पूरा करने वाली नीतियों को क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश को नई पहचान मिलेगी और एमएसएमई विकास के लिए वातावरण बनेगा। सब मिलकर मध्यप्रदेश और भारत में एक सुदृढ़ एमएसएमई ईको सिस्टम बनाने की दिशा में काम करें।

    नीति और व्यापार करने में आसानी पर कोर समूह के अध्यक्ष सीआईआई राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद और सीएमडी केमट्रोल्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड श्री आशीष वैश्य अध्यक्ष, सीआईआई मध्यप्रदेश और अध्यक्ष, श्री गिर्राज स्टील्स श्री कुलीन लालभाल अध्यक्ष, सीआईआई राष्ट्रीय वस्त्र और परिधान समिति और कार्यकारी निदेशक अरविंद लिमिटेड, डॉ. के. नंदकुमार सदस्य, सीआईआई राष्ट्रीय परिषद ने नए अवसरों पर चर्चा की।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों की घेराबंदी से नक्सली फरार; रायफल और सामग्री बरामद

    March 15, 2026

    संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 15, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: ग्वालियर अस्पताल की लिफ्ट 20 दिन से बंद, कराहते मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ाया जा रहा

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026

    भारत में IAS-IPS-IFS के 2834 पद खाली, SC-ST-OBC के कितने अधिकारी हैं?

    March 16, 2026

    राज्यसभा की तीसरी सीट कांग्रेस के हाथ से जाएगी? हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर पार्टी में बढ़ी चिंता

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.