Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»लंदन-सिंगापुर में मैनेजमेंट सीखेंगे मंत्री-विधायक, छत्तीसगढ़ की विधानसभा पूरी तरह से डिजिटल होगी
    छत्तीसगढ़

    लंदन-सिंगापुर में मैनेजमेंट सीखेंगे मंत्री-विधायक, छत्तीसगढ़ की विधानसभा पूरी तरह से डिजिटल होगी

    AdminBy AdminFebruary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लंदन-सिंगापुर में मैनेजमेंट सीखेंगे मंत्री-विधायक, छत्तीसगढ़ की विधानसभा पूरी तरह से डिजिटल होगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    छत्तीसगढ़ की विधानसभा पूरी तरह से डिजिटल होगी। विधानसभा के सदस्य यानी मंत्री-विधायकों को प्रशिक्षण के लिए लंदन-सिंगापुर ले जाने की तैयारी है। विधानसभा परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा सदस्यों का इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेंजमेंट, रायपुर (आईआईएम) में दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। आईआईएम के प्रशिक्षण के बाद जरूरत के मुताबिक विधायकों की टीम बनाकर प्रशिक्षण के लिए लंदन और सिंगापुर ले जाने पर भी विचार चल रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रबंधन संस्थानों में सरकार के मंत्री और विधायक सरकार चलाने के लिए मैनेजमेंट स्किल, बजट का सही इस्तेमाल, कम्युनिकेशन स्किल और पालिसी मेकिंग के तौर तरीकों को मैनेजमेंट गुरुओं से सीखेंगे। बजट सत्र के दौरान सोमवार को ही सभी विधायक और मंत्री नया रायपुर में बन रहे विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने भी जाएंगे। इस मौके पर विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

    विपक्ष से आग्रह, सदन का करें भरपूर उपयोग
    सदन में विपक्षी दलों के हंगामा होने से कार्यवाही बाधित होने के प्रश्न पर अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि विधानसभा का एक-एक सेकेंड विपक्ष के लिए होता है। जितने प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्य काल या अन्य की सूचनाएं हैं, ये विधानसभा में प्रशासन की जवाबदेही तय करने का माध्यम हैं। इसका जितना उपयोग करेंगे, उतनी ही विपक्षी दलों की धार तेज होगी। विपक्ष की अच्छाई के लिए उनसे आग्रह है कि सदन की कार्यवाही का अधिक से अधिक उपयोग करें। विधानसभा के बाहर जितना सक्रिय रहें, उससे ज्यादा भीतर सक्रिय रहें तो बेहतर होगा।

    विधानसभा अध्यक्ष ने की विष्णु देव साय सरकार की प्रशंसा
    विष्णु देव साय सरकार और डॉ. रमन सिंह सरकार के कार्यकाल में कितना अंतर पाते हैं। इस सवाल पर डॉ. सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं। उस समय लोगों को एक रुपये किलो चावल देने की बात हो, स्किल या इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो, इनमें 15 वर्षों तक काम किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 महीने की सरकार में रिकॉर्ड बनाया है। विष्णु देव साय सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में काम किया। 3,100 रुपये में धान खरीदी का विषय हो, दो साल का किसानों का बकाया बोनस, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी का मामला हो या फिर 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपये हर महीने देने की बात हो। हर मामले में इस सरकार ने बेहतर काम किया। भूमिहीन मजदूरों को भी राशि मिल रही है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के प्रश्न पर डॉ. सिंह ने कहा कि रविवार को भारत पाकिस्तान का मैच था। उसी अंदर में जवाब दूं, तो भाजपा ने हैट्रिक लगाई है। ऐतिहासिक परिणाम रहा है।
     
    ई-विधान पोर्टल पर मिलेगी सारी जानकारी
    विधानसभा की वेबसाइट पर ई-विधान पोर्टल में बजट प्रस्तुत होने के बाद विभागवार बजट की संपूर्ण जानकारी तथा अन्य संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को उपलब्ध कराया जाएगा। ई-विधान पोर्टल पर सभा से संबंधित पटल पर रखे जाने वाले समस्त साहित्य को उपलब्ध कराया जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured
    Admin

    Related Posts

    काटजू अस्पताल में मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज, में तैयार हुआ हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

    March 16, 2026

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026

    8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 35% इजाफा, जनवरी से एरियर का मिलेगा भुगतान

    March 16, 2026

    भोजशाला के पत्थरों ने उजागर किया सदियों पुराना रहस्य, 16 मार्च की सुनवाई पर सबकी नजरें

    March 16, 2026

    इंदौर से जलगांव, हैदराबाद, गोवा और बेलगाम-कोल्हापुर के लिए नई फ्लाइट्स, फ्लाई 91 और स्टार एयर का संचालन

    March 16, 2026

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    काटजू अस्पताल में मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज, में तैयार हुआ हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

    March 16, 2026

    सदी के दूसरे सबसे लंबे सूर्य ग्रहण का समय आया, सूतक टाइम नोट करें

    March 16, 2026

    जरीन खान ने बताया इंडस्ट्री में कैसे हर सीन में उन्हें किस या ब्रा दिखाने का दबाव डाला गया

    March 16, 2026

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.