Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»अपने स्टैंड से हटे जो बाइडेन, यूक्रेन को दी बड़ी छूट; खारकीव में अब अमेरिकी हथियार बरपाएगा कहर…
    विदेश

    अपने स्टैंड से हटे जो बाइडेन, यूक्रेन को दी बड़ी छूट; खारकीव में अब अमेरिकी हथियार बरपाएगा कहर…

    By June 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अपने स्टैंड से हटे जो बाइडेन, यूक्रेन को दी बड़ी छूट; खारकीव में अब अमेरिकी हथियार बरपाएगा कहर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पुराने रुख से हटते हुए यूक्रेन को इस बात की इजाजत दे दी है कि रूस के खिलाफ चल रहे जंग में अब वह अमेरिका द्वारा भेजे गए हथियारों का इस्तेमाल कर सकेगा।

    BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब यूक्रेन अमेरिकी ATACMS मिसाइल का इस्तेमाल खारकीव को रूसी सेना से बचाने के लिए कर सकता है।

    इस मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर है। US अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन अमेरिकी हथियारों का उपयोग  “जवाबी हमले के उद्देश्य से” कर सकेगा, ताकि रूसी सेना पर जवाबी हमला किया जा सके और रूसी ठिकाने ध्वस्त हो सके।

    अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, नई नीति के मुताबिक यूक्रेन अब अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल रूसी सेना पर सीधा हमला करने के लिए कर सकता है।

    हालांकि, इनका इस्तेमाल यूक्रेन की भौगोलिक सीमा के अंदर ही होना चाहिए। एक अमेरिकी अधिकारी ने बीबीसी को यह भी बताया कि “रूस के अंदर आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) या लंबी दूरी के हमलों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के संबंध में हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।”

    दरअसल, रूसी सीमा से सटे यूक्रेन के शहर खारकीव में पिछले कुछ दिनों से रूस ताबड़तोड़ हमले कर रहा है और वहां यूक्रेनी सैन्य बलों पर बढ़त बनाए हुए है।  

    शुक्रवार को, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि खार्किव शहर के एक उपनगर में एक आवासीय इमारत पर रूसी गोलाबारी में तीन लोग मारे गए, जबकि 16 घायल हो गए हैं।

    इसे देखते हुए यूक्रेन ने अमेरिका समेत तमाम नाटो देशों से अनुरोध किया था कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए हथियारों के इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लिया जाय, ताकि वह रूस को मुंहतोड़ जवाब दे सके।

    अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने अपने हथियारों के रूस में इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध इसलिए लगा दिया था क्योंकि उन्हें डर है कि अगर यूक्रेन ने उनके हथियारों से रूस पर हमला बोला तो रूस इसे अपने ऊपर अमेरिकी हमला मानेगा।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि अगर अमेरिका समेत अन्य देशों ने अपने हथियार के इस्तेमाल की इजाजत यूक्रेन को दी तो उसका अंजाम बुरा होगा।

    The post अपने स्टैंड से हटे जो बाइडेन, यूक्रेन को दी बड़ी छूट; खारकीव में अब अमेरिकी हथियार बरपाएगा कहर… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    थमी नहीं बांग्लादेश में हिंसा: अल्पसंख्यक हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना

    January 16, 2026

    ग्रीनलैंड में तनाव बढ़ा, अमेरिका सैनिक भेजे, यूरोप ने ट्रंप की नीति पर जताई नाराजगी

    January 16, 2026

    ट्रेड ज्वार: अमेरिका ने ताइवान से बड़े सौदे के साथ शुल्क घटाया, चीन पर दबाव बढ़ा

    January 16, 2026

    ईरान ने ट्रंप को दी जान से मारने की चेतावनी, कहा– इस बार निशाना पक्का होगा

    January 16, 2026

    शोएब बशीर का काउंटी करियर नया मोड़, डर्बीशायर के साथ जुड़े अगले दो साल के लिए

    January 16, 2026

    यूएन मंच पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, कहा– नफरत की राजनीति छोड़ो

    January 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

    January 16, 2026

    प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    January 16, 2026

    श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिये हुई पहली रजिस्ट्री

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    January 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.