Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»खतरनाक दर से हथियार बना रहा उत्तर कोरिया, रूस-चीन दे रहे साथ; UNSC की बैठक में बवाल…
    विदेश

    खतरनाक दर से हथियार बना रहा उत्तर कोरिया, रूस-चीन दे रहे साथ; UNSC की बैठक में बवाल…

    By June 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खतरनाक दर से हथियार बना रहा उत्तर कोरिया, रूस-चीन दे रहे साथ; UNSC की बैठक में बवाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने हाल ही में उत्तर कोरिया द्वारा सैन्य जासूसी सैटेलाइट प्रक्षेपित करने के असफल प्रयास पर तत्काल बैठक बुलाई थी।

    लेकिन इस बैठक का नतीजा वैसा नहीं निकला जैसा कि यूएनएससी को उम्मीद थी।

    इसके सदस्य देश इस मुद्दे पर बंटे दिखे। अमेरिका और उसके सहयोगी देश जापान व दक्षिण कोरिया किम जोंग उन की कार्रवाई को लेकर चीन और रूस के साथ भिड़ गए। 

    अमेरिका और उसके सहयोगियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की अवहेलना करते हुए सैटेलाइट ले जाने वाले रॉकेट को प्रक्षेपित करने के प्रयास के लिए उत्तर कोरिया की आलोचना की, जबकि रूस और चीन ने उत्तर कोरिया की कार्रवाई का बचाव किया।

    डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीकेआर) को परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए भी बैठक बुलाई गई थी।

    इस दौरान सुरक्षा परिषद को वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा 27 मई को नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए एक और टोही सैटेलाइट का अघोषित प्रक्षेपण कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि यह 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र निकाय के प्रस्तावों का उल्लंघन है और “कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए गंभीर खतरा” है।

    उत्तर कोरिया ने 27 मई को कहा था कि सैटेलाइट ले जाने वाले नए रॉकेट को लॉन्च करने का उसका प्रयास हवा में विस्फोट के कारण विफल हो गया।

    नवंबर 2023 में पहले किया गया प्रक्षेपण सफल रहा था और पिछले साल दिसंबर में प्योंगयांग ने घोषणा की थी कि वह इस साल तीन और सैन्य सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहा है। 

    15 देशों के संगठन को जानकारी देते हुए मध्य पूर्व और एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सहायक महासचिव खालिद खैरी ने कहा कि उत्तर कोरिया ने संबंधित अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों को सुरक्षा अधिसूचनाएं जारी नहीं कीं, जो अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन और समुद्री यातायात के लिए एक गंभीर जोखिम है।

    उन्होंने कहा कि भले ही हाल ही में किया गया प्रक्षेपण विफल रहा, लेकिन उत्तर कोरिया ने 2022 से अपनी मिसाइल प्रक्षेपण गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिसमें बैलिस्टिक मिसाइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके 100 से अधिक प्रक्षेपण किए गए हैं। यह प्रासंगिक सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है। 

    अमेरिका ने जताई चिंता

    अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि उत्तर कोरिया अपने गैरकानूनी हथियार कार्यक्रम को खतरनाक दर से आगे बढ़ा रहा है, जबकि चीन और रूसी उसको डिफेंड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों देश उत्तर कोरिया को उसकी मनमानी करने देते हैं और सुरक्षा परिषद को इसके खिलाफ बोलने से रोकते हैं।

    अमेरिकी दूत ने मॉस्को और बीजिंग और अन्य प्रभावशाली परिषद सदस्यों से भी सहयोग करने का आह्वान किया, जिनके पास वीटो पावर है।

    जापान के प्रतिनिधि ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि “सुरक्षा परिषद को विशेषज्ञों के पैनल को चुप कराने के लिए मजबूर होना पड़ा।” ऐसा उसी स्थायी सदस्य द्वारा वीटो के कारण हुआ जो यूक्रेन में उत्तर कोरिया से खरीदे गए हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। उनका इशारा रूस की तरफ था।

    ईयू ने उत्तर कोरिया पर उसके मिसाइल कार्यक्रम और रूस को समर्थन देने के लिए नए प्रतिबंध लगाए

    यूरोपीय संघ (ईयू) ने बैलिस्टिक और परमाणु मिसाइलों के विकास के निरंतर प्रयासों तथा रूस को समर्थन देने के कारण उत्तर कोरिया पर और अधिक प्रतिबंध लगा दिए हैं।

    ईयू परिषद ने शुक्रवार को कहा कि यात्रा और संपत्ति संबंधी इन पाबंदियों से नौ और लोग तथा संस्थान प्रभावित होंगे।

    यूरोपीय देशों के इस संगठन ने उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों को लेकर संयुक्त राष्ट्र की पाबंदियों की तर्ज पर 2006 में इस पर पाबंदियां लगाना शुरू किया था।

    ईयू परिषद ने अब तक कुल 77 लोगों और 20 कंपनियों या संस्थानों पर पाबंदी लगाई है। ईयू ने बताया कि परिषद ने आज छह और लोगों तथा तीन निकायों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसने कहा कि उत्तर कोरिया ने इस साल कम से कम 22 मिसाइल का प्रक्षेपण किया है।

    The post खतरनाक दर से हथियार बना रहा उत्तर कोरिया, रूस-चीन दे रहे साथ; UNSC की बैठक में बवाल… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    गाजा विवाद पर इजरायल की सख्ती, ट्रंप की मीटिंग में होंगे 8 मुस्लिम देश और पाकिस्तान

    February 10, 2026

    तेज भूकंप से नेपाल में दहशत, प्रशासन अलर्ट

    February 10, 2026

    मस्क और जकरबर्ग की तस्वीरें सामने आईं, एपस्टीन की ‘Wild’ पार्टी में थे शामिल

    February 10, 2026

    बांग्लादेश चुनाव: प्रधानमंत्री कौन बनेगा? सर्वे में इशारा, भारत विरोधी जमात की स्थिति कमजोर

    February 10, 2026

    US-बांग्लादेश डील: ट्रंप ने टैरिफ घटाए, यूनुस की भी की सराहना

    February 10, 2026

    बांग्लादेश चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप: ‘प्रो-इंडिया’ BNP के सामने खड़ी है ‘अमेरिकी’ जमात

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 11 फरवरी: ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत

    February 10, 2026

    मंत्री परमार ने, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की उज्जैन में स्थापना के लिए किया आग्रह

    February 10, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डबरा की घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए एवं गंभीर तीन घायलों को एक–एक लाख रुपए देने के दिये निर्देश

    February 10, 2026

    विधायक का अंडरग्राउंड रहस्य: ‘मूसा गैंग’ से डर का हवाला, पुलिस ने मना किया दावा

    February 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.