Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कानपुर-सागर हाईवे पर दुर्घटना, टक्कर के बाद ट्रक ने कार को 50 मीटर घसीटा… हादसे में भोपाल के 4 की मौत
    मध्यप्रदेश

    कानपुर-सागर हाईवे पर दुर्घटना, टक्कर के बाद ट्रक ने कार को 50 मीटर घसीटा… हादसे में भोपाल के 4 की मौत

    AdminBy AdminFebruary 28, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कानपुर-सागर हाईवे पर दुर्घटना, टक्कर के बाद ट्रक ने कार को 50 मीटर घसीटा…  हादसे में भोपाल के 4 की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल /महोबा

     यूपी के महोबा में भीषण सड़क हादसे में महाकुंभ से लौटते 4 की मौत। यूपी के महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया।

    इसमें महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर भोपाल को लौटती एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ट्रक के नीचे घुस गई।हादसे में 3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार सवार घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया, जबकि चालक फरार हो गया।

    ट्रक में फंसी ऑल्टो जेसीबी की मदद से निकली

    महोबा में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोग मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी थे।

    हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे के दौरान हुई टक्कर के बाद ट्रक कार को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल निवासी चारों लोग एक साथ कार से प्रयागराज महाकुंभ गए थे।

    शुक्रवार की सुबह ये लोग अल्टो कार से वापस लौटकर भोपाल जा रहे थे। रास्ते में कानपुर सागर हाईवे पर थाना कस्बा श्रीनगर के पास बने बरा नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी और इसे 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

    नरेश नागर पुत्र सिद्धनाथ, अवधेश नागर पुत्र बाबूलाल निवासीगण हिनौती सड़क बैसरिया राेड भोपाल अन्य लोगों के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए थे। शुक्रवार की सुबह ये लोग अल्टो कार से वापस लौटकर भोपाल जा रहे थे। रास्ते में कानपुर सागर हाईवे पर थाना कस्बा श्रीनगर के पास बने बरा नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी और इसे 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

    ट्रक पुलिस के कब्जे में, चालक फरार

        पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि उसका चालक फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि चालक को झपकी आने से कार गलत साइड में पहुंच गई जिससे टक्कर हो गई।

        भोपाल के हिनौती सड़क बैसरिया राेड निवासी नरेश नागर पुत्र सिद्धनाथ, अवधेश नागर पुत्र बाबूलाल अन्य लोगों के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए थे। शुक्रवार की सुबह सभी आल्टो कार से लौट रहे थे।

        हादसे में नरेश नागर, अवधेश व चालक भूरा गुर्जर निवासी बरखेड़ी थाना नजीराबाद जिला भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। 23 वर्षीय पूजा नागर निवासी अरनिया माता थाना नीमच जिला राजगढ़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

    तीन लोगों की मौके पर मौत
    हादसे में नरेश नागर, अवधेश व चालक भूरा गुर्जर निवासी बरखेड़ी थाना नजीराबाद जिला भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 23 वर्षीय पूजा नागर निवासी अरनिया माता थाना नीमच जिला राजगढ़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन मशीन से सड़क से अलग कराया गया।

    चालक को नींद आने की वजह से हुआ हादसा
    एसपी पलाश बंसल ने बताया क‍ि मौके पर तत्काल एंबुलेंस, पुलिस को भेजा गया था। अल्टो कार व ट्रक में भिड़ंत हुई है। इसमें चार यात्री सवार थे और चारों मप्र राज्य के निवासी थे। प्रथम दृष्टया पता चला है कि चालक को नींद आने के कारण यह दूसरे साइड में चले गए। जिससे यह दुर्घटना हुई। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दिवंगत के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई कराई जा रही है।

    चालक को झपकी आने से हुआ यह भीषण सड़क हादसा

    हादसे और हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचे। एसपी ने मौके पर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनके स्वजन को सूचना दी है।

    एसपी पलाश बंसल ने बताया क‍ि मौके पर तत्काल एंबुलेंस, पुलिस को भेजा गया था। अल्टो कार व ट्रक में भिड़ंत हुई है। इसमें चार यात्री सवार थे और चारों मप्र राज्य के निवासी थे। प्रथम दृष्टया पता चला है कि चालक को नींद आने के कारण यह दूसरे साइड में चले गए। जिससे यह दुर्घटना हुई।

    तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दिवंगत के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई कराई जा रही है।

    सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर

    एक अन्य सड़क हादसे में महाशिवरात्रि के अवसर पर देवपूजा करने चिचोली थाना क्षेत्र के असाड़ी गांव आए हरदा जिले के निवासी पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरदा जिले के डहरिया गांव निवासी 68 वर्षीय भूरा पिता छन्नू अपने बेटे फूलचंद विश्वकर्मा के साथ अषाढ़ी में देवपूजा करने आए थे।

    पूजा के बाद बुधवार रात अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया।

    जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भूरा विश्वकर्मा की मौत हो गई। फूलचंद की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में दूसरी बाइक का चालक को भी गंभीर रूप से घायल होने पर भोपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वह कोमा में चला गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    accident Featured
    Admin

    Related Posts

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026

    मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट

    March 18, 2026

    सड़क हादसे के घायलों की जान बचाने के लिए थाना स्टॉफ को दिया जाए विशेष प्रशिक्षण

    March 18, 2026

    शासकीय नर्सरियों को बनाया जायेगा आदर्श नर्सरी : मंत्री कुशवाह

    March 18, 2026

    इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ती आग की घटनाएं: तीन साल का आंकड़ा चौंकाने वाला, रोज़ 25 हादसे क्यों?

    March 18, 2026

    9 साल पूरे होने पर Yogi Adityanath का दावा- यूपी में नवरात्र और रमजान शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाते हैं

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    19 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहेगा सावधान

    March 18, 2026

    इजरायल का बड़ा हमला! खुफिया मंत्री खतिब के मारे जाने का दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

    March 18, 2026

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026

    पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का आरोप, विदेश मंत्री ने कूटनीतिज्ञों से कहा– सच उजागर करें

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.