Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में रन बरस रहे, अभी तक 7 मैचों में 11 शतक लगे
    खेल

    पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में रन बरस रहे, अभी तक 7 मैचों में 11 शतक लगे

    AdminBy AdminFebruary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में रन बरस रहे, अभी तक 7 मैचों में 11 शतक लगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    पाकिस्तान की मेजबानी में हो रहे इस चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बरस रहे हैं। टूर्नामेंट का आधा सफर अभी बाकी है और इससे पहले ही एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड टूट चुका है। अब तक 11 शतक दर्ज हो चुके हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं कि पिचें बल्लेबाजों के लिए किसी शतक की खदान से कम नहीं हैं। जहां बल्लेबाज थोड़ी देर ठहर जाए तो फिर बिना किसी परेशानी के शतक बनाकर ही पवेलियन लौट रहा है। टूर्नामेंट में गुरुवार तक कुल नौ मैच खेले जाने थे, लेकिन बारिश के खलल की वजह से 7 मैच ही खेले जा सके हैं। यानी सिर्फ सात मैच की 14 पारियों में ही 11 शतक लगाए जा चुके हैं। इसका मतलब है कि इस एडिशन में लगभग हर 1.2 पारी में शतक लग रहा है। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम है। इंग्लैंड की मेजबानी में साल 2017 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में प्रत्येक 3 पारी में एक शतक लग रहा था। जो इस साल की तुलना में दो गुने से भी ज्यादा है।

    मेजबान की तरफ से शतक नहीं

    पाकिस्तान को 29 सालों के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। ऐसे में टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन पाकिस्तान की ओर से एक भी शतक नहीं आया। पाकिस्तान टूर्नामेंट में इकलौता देश रहा, जिसके किसी प्लेयर ने सेंचुरी नहीं बनाई। शतकों की इस रेस में न्यूजीलैंड सबसे आगे है। उसके तीन प्लेयर्स अब तक शतक लगा चुके हैं, जबकि भारत और इंग्लैंड के 2-2 बैटर्स शतक जमा चुके हैं।

    चैंपियंस ट्रॉफी के तीन सबसे बड़े टोटल
    356/5- ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 2025
    351/8- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, 2025
    347/4- न्यूजीलैंड vs अमेरिका, 2004
    दो बार गए 150 का स्कोर हुआ पार

    सिर्फ शतक ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट में बड़े शतक लग रहे हैं। अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में किसी बल्लेबाज ने 150 का आंकड़ा नहीं छुआ था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में इंग्लिश बैटर बेन डकेट ने 165 रन बनाए थे। यह टूर्नामेंट में सबसे बड़े इंडिविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड था। यह रिकॉर्ड चार दिन ही टिका। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ ही इस रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। उन्होंने बुधवार को 146 गेंद पर 177 रन की पारी खेली।

    स्ट्राइक रेट और ऐवरेज भी बेस्ट

    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि टूर्नामेंट का ओवरऑल स्ट्राइक रेट 90+ (91.58)। इंग्लैंड में 2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में 87.95 स्ट्राइक रेट से रन बने थे। जो अब दूसरा बेस्ट है। स्ट्राइक रेट के साथ टूर्नामेंट में बैटिंग ऐवरेज भी पिछले टूर्नामेंट्स की तुलना में बेस्ट है। बैटर्स 35.93 बैटिंग ऐवरेज से रन बना रहे हैं। यह सर्वाधिक है। साल 2017 का 35.73 बैटिंग ऐवरेज दूसरा बेस्ट है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Champions Trophy top-news
    Admin

    Related Posts

    स्पीड बनी जानलेवा! 7 साल में 1397 लोगों की मौत, फिर भी नहीं थम रही रफ्तार

    March 4, 2026

    Census 2027 बड़ा बदलाव: हर घर को मिलेगा अलग ID, सरकार बनाएगी नया डेटा सिस्टम

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026

    किसानों के लिए खुशखबरी! 2585 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार, ये काम करना होगा अनिवार्य

    March 4, 2026

    एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: लवलीना-निकहत पर टिकी भारतीय दल की उम्मीदें

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी

    March 4, 2026

    खराश से लेकर दर्द तक—गरारे से गले की हर परेशानी का समाधान

    March 4, 2026

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026

    सपा की रणनीति: 15 मार्च को सभी जिलों में कांशीराम जयंती मनाकर दलित वोटों को साधेगी पार्टी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.