Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है, न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन का दिखेगा असर
    खेल

    पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है, न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन का दिखेगा असर

    AdminBy AdminFebruary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है, न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन का दिखेगा असर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लाहौर
    पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में काफी खराब रहा था और इसका असर अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी देखने को मिल सकता है। पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है और बताया जा रहा है कि उस दौरे पर जाने वाली टीम से कुछ सीनियर खिलाड़ी खुद को अलग कर सकते हैं। पाकिस्तान 29 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है लेकिन वह एक भी मैच जीते बिना इससे बाहर हो गया।

    न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी हार
    पाकिस्तान ने कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन की भारी हार के साथ अभियान शुरू किया और फिर दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से छह विकेट से हार गया। रावलपिंडी गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टीम का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। इस मामले की जानकारी रखने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी ने कहा कुछ खिलाड़ी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें न्यूजीलैंड की यात्रा करनी चाहिए?

    न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है सीमित ओवर की सीरीज
    पाकिस्तान को 16 मार्च से पांच अप्रैल तक सफेद गेंद के दौरे के दौरान पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलने हैं। बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह खुद को दौरे के लिए अनुपलब्ध रखने पर विचार कर रहे हैं। एक सूत्र ने कहा, इन खिलाड़ियों को पता है कि चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें बाहर किए जाने की काफी आशंका है। वे अब नए चेहरों को आजमाना चाहेंगे, इसलिए ऐसे खिलाड़ी खुद अपना ना वापस लेने के बारे में सोच रहे हैं। वे अगला कदम उठाने के लिए अपने प्रतिनिधियों के साथ परामर्श कर रहे हैं।

    रिजवान के भविष्य को लेकर अनिश्चितता
    कप्तान मोहम्मद रिजवान के भविष्य पर भी अनिश्चितता के बादल है क्योंकि चयनकर्ता इस साल के अंत में एशिया कप और अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टी20 टीम के पुनर्निर्माण के लिए अध्यक्ष को सिफारिश कर सकते है। इस बीच पीसीबी लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद के लिए एक नई भूमिका की तलाश कर रहा है। एक सूत्र के मुताबिक जावेद ने पिछले साल अकादमी में काम के लिए चेयरमैन मोहसिन नकवी से कई बार अनुरोध किया था। सूत्र ने कहा, अंतरिम मुख्य कोच के रूप में आकिब का कार्यकाल समाप्त हो गया है, अब उन्हें लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक वरिष्ठ पद का काम सौंपने पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड ने गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी के इस्तीफे के कारण जावेद को अंतरिम मुख्य कोच का पद संभालने के लिए कहा था। सभी फैसले नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद लिए जाएंगे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    रिटायर हुए सरफराज अहमद, बाबर आजम पर कही खास बात; भारत के खिलाफ उस ऐतिहासिक जीत की यादें ताजा

    March 15, 2026

    प्लेऑफ की जंग के लिए इराक का खास इंतजाम, FIFA World Cup 2026 क्वालीफायर खेलने प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको रवाना

    March 15, 2026

    भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी: अर्शदीप ने धोनी की बराबरी की, रोहित और कोहली टॉप पर

    March 15, 2026

    ICC ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को दी फटकार, खाते में डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

    March 15, 2026

    पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, बाबर आजम और फखर जमां की चोट पर PCB करेगा जांच

    March 15, 2026

    BCCI का बड़ा ऐलान, राहुल द्रविड़, शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को मिलेंगे कौन से अवॉर्ड?

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026

    भारत में IAS-IPS-IFS के 2834 पद खाली, SC-ST-OBC के कितने अधिकारी हैं?

    March 16, 2026

    राज्यसभा की तीसरी सीट कांग्रेस के हाथ से जाएगी? हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर पार्टी में बढ़ी चिंता

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.