Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»संवेदना और अनुशासन के साथ सामाजिक दायित्व का बोध कराती है राष्ट्रीय सेवा योजना- उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार
    मध्यप्रदेश

    संवेदना और अनुशासन के साथ सामाजिक दायित्व का बोध कराती है राष्ट्रीय सेवा योजना- उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

    AdminBy AdminMarch 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संवेदना और अनुशासन के साथ सामाजिक दायित्व का बोध कराती है राष्ट्रीय सेवा योजना- उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अनूपपुर
     मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि युवा देश और प्रदेश के विकास की धुरी हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाजसेवा, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और साहचर्य की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा की नगरी में इस शिविर का आयोजन होना स्वयंसेवियों के जीवन का बेहद खास अनुभव एवं सुखमय आनंद होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र प्रेम की सीख देने की जीवंत इकाई है। इसके नाम से ही सेवा का भाव उत्पन्न होता है। यह संगठन विद्यार्थियों के गुणों का संवर्धन कर उन्हें समुदाय विकास की मूल भावना से ओत-प्रोत कर देश के विकास में सहयोग देता है। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार आज अनूपपुर जिले के अमरकंटक में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय नेतृत्व शिविर एवं सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि जिस समाज में जन्म लिया तथा जिस समाज ने हमें बोलना, चलना तथा समाज का परिचय करना सिखाया उस समाज का हमारे ऊपर कर्ज है तथा इस शिविर के माध्यम से हमको सामाजिक जीवन की अनुभूति को ग्रहण करना है तथा समाज को सही राह प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह बेहद प्रशंसनीय है कि आज हमारे विद्यार्थी एनएसएस को एक विषय के रूप में पढ़ रहे हैं। युवा ही देश का भविष्य हैं और इनमें सेवा भावना के विकास से देश का विकास और अधिक तीव्र गति से होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शिविर में सम्मिलित होने के लिए शुभकामनाएं दी।

    राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाती है- विधायक फुंदेलाल मार्को

    शिविर को संबोधित करते हुए विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल मार्को ने कहा कि एनएसएस के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाती है। यह संगठन हमें सह अस्तित्व भाव से जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन के बाकी गुणों के विकास के साथ-साथ सेवा भावना को भी अपनाएं और जीवन में आगे बढ़ें। विधायक पुष्पराजगढ़ द्वारा एनएसएस द्वारा स्वच्छता, शुचिता, रक्तदान, जनजागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता की सराहना की।‌

    अपनी मेहनत से समाज को नई दिशा दे रहे हैं युवा- कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुमार कुडरिया

    शिविर को अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुमार कुडरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सन् 1969 में राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वप्रथम प्रदेश के दो विश्वविद्यालयों में शुरू की गई एंव वर्तमान में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत युवा जुड़कर अपनी मेहनत से समाज को नई दिशा दे रहे हैं तथा अपने व्यक्तित्व का विकास कर रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को अनुशासन, कर्तव्य प्राणायता, सजगता, जागरूकता आदि सिखाती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नर्मदा की गोद में आयोजित प्रशिक्षण में अच्छी सीख लेने तथा अपना व्यक्तित्व निखारने की बात कही।

    उच्च शिक्षा मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का शुभारंभ

    कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल मार्को, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरु प्रोफेसर राजेंद्र कुमार कुडरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीपक प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय नेतृत्व शिविर एवं सम्मेलन का शुभारंभ किया। यह शिविर अमरकंटक में 2 से 8 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में एनएसएस शिविर से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया गया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित लक्ष्य गीत तथा चिंतन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री महिपाल सिंह गुर्जर, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम, नगर पालिका अमरकंटक अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह, अमरकंटक विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री अंबिका तिवारी, नगर पालिका अमरकंटक के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राम गोपाल द्विवेदी, राज्य एन एस एस अधिकारी श्री मनोज अग्निहोत्री, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक एन एस एस श्री अभिमन्यु प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक, एन एस एस स्वयं सेवक एवं आमजन उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    inder
    Admin

    Related Posts

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026

    मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग, वरना लगेगा 5000 रुपए का चालान

    March 5, 2026

    ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 फोर लेन बनेगा, 117 किमी के सफर में होगी सुविधा, NHAI की DPR अंतिम चरण में

    March 5, 2026

    भोपाल में तैयार हुई रूपरेखा, 17 मार्च को दिल्ली में कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन

    March 5, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Mercedes-Benz CLA इलेक्ट्रिक सेडान आई, 792 किमी रेंज और बुकिंग 10 मार्च से

    March 5, 2026

    नई स्टडी से खुलासा: मौत के बाद इंसान क्या-क्या सुन सकता है? जानिए हैरान कर देने वाले तथ्य

    March 5, 2026

    घर की तरक्की रोक सकती हैं बालकनी में रखी ये वस्तुएँ

    March 5, 2026

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.