Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राजनीती»चुनाव नतीजों के 15 दिन बाद नरेंद्र मोदी के साथ नजर आएंगे उद्धव ठाकरे
    राजनीती

    चुनाव नतीजों के 15 दिन बाद नरेंद्र मोदी के साथ नजर आएंगे उद्धव ठाकरे

    By June 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुनाव नतीजों के 15 दिन बाद नरेंद्र मोदी के साथ नजर आएंगे उद्धव ठाकरे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमरावती विधायक रवि राणा ने दावा किया है कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के 15 दिन बाद मोदी सरकार में शामिल होंगे।अमरावती से मौजूदा सांसद रवि राणा की पत्नी नवनीत राणा ने इस बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 2019 में नवनीत राणा ने अमरावती से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव जीता था।अमरावती जिले के बडनेरा से विधायक ने रविवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह जानते हैं कि उद्धव ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में किस तरह बोलते रहे हैं। रवि राणा ने दावा किया, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मोदी जी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के 15 दिन बाद उद्धव ठाकरे मोदी सरकार में और नरेंद्र मोदी के साथ नजर आएंगे, क्योंकि आने वाला दौर मोदी का है और उद्धव ठाकरे यह जानते हैं।

    युवा स्वाभिमान पार्टी के विधायक ने कहा कि राज्य में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं को बीपी की दवाइयां और डॉक्टर अपने साथ रखने चाहिए, क्योंकि 4 जून को मतगणना के दिन उनमें से कई बीमार पड़ सकते हैं।एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) शामिल हैं। विधायक ने विश्वास जताया कि उनकी पत्नी नवनीत राणा अमरावती लोकसभा सीट से दो लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगी।उन्होंने कहा कि नवनीत राणा फिर से सांसद बनेंगी क्योंकि समाज के सभी वर्गों ने उन्हें बड़ी संख्या में वोट दिया है। अमरावती में नवनीत राणा का मुकाबला कांग्रेस विधायक बलवंत वानखेड़े और प्रहार जनशक्ति पार्टी के दिनेश बूब से था। राणा दंपती ने अप्रैल 2022 में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर एमवीए सरकार पर निशाना साधा था, जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ‘अडाणी-अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया GST’, राहुल गांधी

    September 26, 2024

    जम्मू-कश्मीर में अकेले दम पर सरकार बनाने वाले अब कर रहे गठबंधन

    September 26, 2024

    हंगामे के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही, AAP का एलजी पर हमला, भाजपा ने किया पलटवार

    September 26, 2024

    रैली में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,कांग्रेस आई तो हरियाणा को बर्बाद कर देगी

    September 26, 2024

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

    September 26, 2024

      आतिशी को दिल्ली पुलिस ने ‘जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की

    September 26, 2024
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नाइटक्लब में लगी आग ने छीनी 14 कर्मचारियों की जान, गोवा हादसे का भयावह वीडियो वायरल

    December 7, 2025

    घर बनाने का सपना हो जाएगा सच, आज़माएँ शनिदेव को प्रसन्न करने का यह उपाय

    December 7, 2025

    पद्मासन में बैठी गांधी की अनोखी मूर्ति की नीलामी, बोली लगाने वालों में जबरदस्त हलचल

    December 7, 2025

    बढ़ी सर्दी की दस्तक: दिल्ली-एनसीआर में तापमान लुढ़का, IMD का नया अपडेट जारी

    December 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.