Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»Seema Haider पांचवी बार मां बनेगी, गोद भराई की रस्म में बताया पाकिस्तानियों का जुल्म!
    राज्य

    Seema Haider पांचवी बार मां बनेगी, गोद भराई की रस्म में बताया पाकिस्तानियों का जुल्म!

    AdminBy AdminMarch 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Seema Haider पांचवी बार मां बनेगी, गोद भराई की रस्म में बताया पाकिस्तानियों का जुल्म!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नोएडा
    पाकिस्तान
    से भारत आई सीमा हैदर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं और इस बार भी उनका एक वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, सीमा हैदर इस बार अपनी प्रेग्नेंसी के कारण सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं और यह उनका पांचवां बच्चा होगा। सीमा ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी है।

    सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका 9वां महीना चल रहा है और मार्च में उनकी डिलीवरी होने वाली है। सीमा ने यह भी बताया कि उन्होंने अब तक चार बच्चों को जन्म दिया है और अब यह उनकी पांचवी प्रेग्नेंसी है।

    मोहल्ले की महिलाओं ने गाए पारंपरिक गीत

    मोहल्ले की महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर और पूरे रीति-रिवाज के साथ ये रस्में पूरी कीं। मेरे भाई एपी सिंह… सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें वह कह रही हैं कि मैं तैयार होकर आई हूं, मेरी गोद भराई होने वाली है। मेरे पहले से ही चार बच्चे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब मैं गोद भराई कर रहा हूँ और मैं पहली बार गोद भराई देख रहा हूँ। मैंने इतनी खुशी कभी नहीं देखी जितनी भारत में देख रहा हूँ। मेरे भाई डॉ. एपी सिंह भी आ रहे हैं। खाने-पीने का इंतजाम किया गया है।

    सीमा ने इस वीडियो को अपनी गोद भराई की रस्म के दौरान बनाया। रविवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में उनकी गोद भराई का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ समारोह में खूब खुशियां मनाई गईं। सीमा ने बताया कि उनकी यह गोद भराई की रस्म पहली बार हो रही है, जबकि उनके पहले से चार बच्चे हैं।

    आपको बता दें कि सीमा हैदर और सचिन की दोस्ती पबजी गेम के जरिए शुरू हुई थी, जिसके बाद सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थीं। सीमा की भारत आने की कहानी भी चर्चा में रही है, और अब उनके परिवार में एक और सदस्य जुड़ने जा रहा है, जिसे लेकर वह बेहद खुश हैं।

    इस वीडियो के बाद सीमा के प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, कुछ यूजर्स इस पर तंज भी कस रहे हैं, लेकिन सीमा की खुशी में चार चांद लग गए हैं।

    घर में शुरू हुईं बच्चे के आने की तैयारियां

    सीमा हैदर के ससुराल में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चे के जन्म से पहले ही सचिन मीना घर में ढोलक लेकर आ गए हैं, वो पूजा पाठ की तैयारी भी करते नजर आ रहे हैं। घर में डीजे लगवाने की भी चर्चा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीमा की डिलीवरी जल्द ही होने वाली है।

    इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि उनके चार बच्चे हैं लेकिन उनकी गोदभराई की रस्म कभी नहीं हुई। यह पहली बार है जब उनकी गोदभराई हो रही है। इस दौरान एपी सिंह अपनी मां और परिवार के साथ आए और भाई के तौर पर गोदभराई की रस्में पूरी की।
    मुंह बोले भाई और सचिन मीणा के साथ झुमकर किया डांस

    कार्यक्रम आसपास की महिलाएं भी पहुंची और पारंपरिक गीत गाए। सभी रस्में पूरी होने के बाद सीमा हैदर एपी सिंह, सचिन मीणा और अन्य लोगों के साथ झूम कर डांस करती नजर आईं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Seema Haider
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, 80 वॉ महा- अधिवेशन का दिया न्यौता

    February 18, 2026

    बजट 2026-27 “समृद्ध मध्यप्रदेश @2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में सशक्त कदम: राज्यमंत्री पटेल

    February 18, 2026

    लीलाटोला में शराब दुकान हटाने को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन, ग्रामीणों में आक्रोश

    February 18, 2026

    जनगणना 2027 पर मुख्यमंत्री साय का संदेश— हर व्यक्ति, हर परिवार जरूरी

    February 18, 2026

    मध्यप्रदेश के नगरों के युगांतकारी परिवर्तन और आधुनिक अधोसंरचना का मार्ग प्रशस्त करेगा यह बजट : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

    February 18, 2026

    शिक्षा और विकास पर बड़ा फोकस, नई पीढ़ी की मजबूत नींव रखेगा बजट : श्री सिंह

    February 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का आक्रामक रुख, खामेनेई का बड़ा बयान — अमेरिकी नौसेना को दी सख्त धमकी

    February 18, 2026

    मध्य प्रदेश बजट 2026: सड़क परियोजनाओं पर जोर, विकास को मिलेगी नई गति – जानें खास बातें

    February 18, 2026

    मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, 80 वॉ महा- अधिवेशन का दिया न्यौता

    February 18, 2026

    बजट 2026-27 “समृद्ध मध्यप्रदेश @2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में सशक्त कदम: राज्यमंत्री पटेल

    February 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.