Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व नौरादेही को भारतीय भेड़ियों के प्राकृतिक आवास के तौर पर जाना जाता, अब होगी रिसर्च
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व नौरादेही को भारतीय भेड़ियों के प्राकृतिक आवास के तौर पर जाना जाता, अब होगी रिसर्च

    AdminBy AdminMarch 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व नौरादेही को भारतीय भेड़ियों के प्राकृतिक आवास के तौर पर जाना जाता, अब होगी रिसर्च
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सागर
     देश में सबसे ज्यादा भेड़िये मध्यप्रदेश में है. खास बात ये है कि मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) भारतीय भेड़ियों के प्राकृतिक आवास के तौर पर जाना जाता है. मध्यप्रदेश को वुल्फ स्टेट का दर्जा दिलाने में नौरादेही का अहम योगदान है. खास बात ये है कि यहां पर भेड़ियों पर रिसर्च भी चल रही है. जबलपुर स्थित स्टेट फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (SFRI) पर रिसर्च कर रही है.

    तीन भेड़ियों पर होगी रिसर्च
    2023 में शुरू हुआ ये प्रोजेक्ट दो साल के लिए है. इसी कड़ी में नौरादेही टाइगर रिजर्व ने यहां के भेड़ियों पर रिसर्च के लिए तीन भेड़ियों को रेडियो काॅलर पहनाने की अनुमति एनटीसीए (National Tiger Conservation Authority) से मांगी है. अनुमति मिलते ही नौरादेही टाइगर रिजर्व के तीन भेड़ियों को रेडियो काॅलर पहनाया जाएगा और रिसर्च को आगे बढ़ाया जाएगा. इस रिसर्च का उद्देश्य बाघ और तेंदुए जैसे जानवरों के बीच भेड़ियों का जीवन, उनका पसंदीदा खान पान, रहवास और उनकी दिनचर्या के बारे में जानना है.

    नौरादेही भारतीय भेड़िये और ग्रे वुल्फ का प्राकृतिक आवास
    नौरादेही को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिले फिलहाल एक साल ही बीता है. अगर नौरादेही की बात करें, तो टाइगर के पहले इसकी पहचान भेड़ियों के प्राकृतिक आवास के रूप में थी. नौरादेही को 1975 में भेड़ियों के प्राकृतिक आवास के रूप में अभ्यारण्य का दर्जा दिया गया था. करीब 1197 वर्ग किमी वाले नौरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य के लोगो (Logo) में भी ग्रे वुल्फ नजर आता था.

    नौरादेही टाइगर रिजर्व में भेड़ियों पर रिसर्च

    देशभर में 2022 में भेड़ियों की गणना करायी गयी थी. जिसमें सबसे ज्यादा भेड़ियों के साथ मध्यप्रदेश को पहला स्थान मिला था. मध्‍य प्रदेश में 772, राजस्‍थान में 532 और गुजरात में 494 भेड़िए पाए गए थे. इसके अलावा अन्य राज्यों में इनकी संख्या काफी कम थी. भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा की गयी इस गणना में भारत में कुल 3170 भेड़िए पाए गए थे. जिनमें से करीब 20 प्रतिशत मध्य प्रदेश में ही थे.

    भेड़ियों पर दो साल की रिसर्च नौरादेही में
    राज्य वन अनुसंधान संस्थान द्वारा फरवरी 2024 में भारतीय भेड़ियों पर रिसर्च नौरादेही टाइगर रिजर्व में शुरू की गयी थी. जानकार बताते हैं कि, ''मध्यप्रदेश में ग्रे वुल्फ का सबसे बड़ा आवास नौरादेही टाइगर रिजर्व है. यहां पर भेड़िए आसानी से देखे जा सकते हैं. यहां बाघों की संख्या बढ़ने के बाद ये रिसर्च शुरू की गयी. जिसका एक उद्देश्य ये भी है कि बाघों के यहां आने के बाद इनके रहन-सहन,जीवन, खान पान पर क्या असर हुआ है.''

    तीन भेड़ियों को रेडियो काॅलर पहनाने की मांगी अनुमति
    नौरादेही टाइगर रिजर्व में चल रही रिसर्च के लिए तीन भेड़ियों को पहली बार रेडियो काॅलर पहनाने की अनुमति एनटीसीए (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) से मांगी गयी है. अनुमति मिलते ही तीन भेड़ियों को रेडियो काॅलर पहनाया जाएगा. एसएफआरआई के शोधकर्ता वैज्ञानिकों ने तय किया है कि नौरादेही में भेड़िए झुंड में रहते हैं. अलग-अलग झुंड वाले तीन भेड़ियों का चयन करके रेडियो काॅलर पहनाया जाएगा. रेडियो काॅलर पहनाने के बाद उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.

    इस शोध से टाइगर रिजर्व के मैनेजमेंट में मिलेगी मदद
    नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. एए अंसारी बताते हैं कि, ''मध्य प्रदेश शासन के आदेश पर SFRI (State Forest Research Institute) ने भेड़ियों के अध्ययन के लिए शोध परियोजना स्वीकृत की. दो वर्ष में होने वाले इस अध्ययन के तहत तीन भेड़ियों को रेडियो काॅलर पहनाकर मॉनीटरिंग की जानी है. इसका उद्देश्य नौरादेही का जो एरिया है, इसमें भेड़ियों के व्यवहार पर अध्ययन किया जाए. कैसे वह शिकार करता है, शिकार में क्या पसंद है, कब और कितने दिन में शिकार करता है. इनके रहवास, ये किस तरह झुंड में रहते हैं और कैसी इनकी दिनचर्या है. इन सबका अध्ययन करने के लिए रेडियो काॅलर पहनाया जाएगा.''

    ''इससे हमें ये फायदा होगा कि नौरादेही टाइगर रिजर्व का मैनेजमेंट करने में हमे मदद मिलेगी. इसलिए तीन भेड़ियों को रेडियो काॅलर पहनाने की अनुमति मांगी गयी है. अनुमति मिलते ही एसएफआरआई और टाइगर रिजर्व प्रबंधन ये काम करेगा. मध्यप्रदेश में पहली बार भेड़ियों को रेडियो काॅलर पहनाया जा रहा है.''

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    wolves
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026

    शादीशुदा विवाद: पत्नी का खुलासा – “सुहागरात के लिए कई बार कहा, लेकिन पति नाकाम”

    March 4, 2026

    भोपाल में बड़ा बदलाव: पुराने सतपुड़ा-विंध्याचल भवन हटेंगे, अरेरा हिल्स पर तैयार होगा आधुनिक परिसर

    March 4, 2026

    उच्च शिक्षा में बढ़ी जेब की मार: डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस तीन गुना

    March 4, 2026

    कच्चे से पक्के आशियाने का सफर, जनमन योजना ने रनिया बाई को दिया सम्मानभरा जीवन

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.