Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसा संयोग, क्यों बढ़ी फैन्स की धड़कन
    खेल

    चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसा संयोग, क्यों बढ़ी फैन्स की धड़कन

    AdminBy AdminMarch 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसा संयोग, क्यों बढ़ी फैन्स की धड़कन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से आईसीसी इवेंट में आमने-सामने हैं। वैसे तो जब इन दोनों टीमों का मैच होता है तो फैन्स की धड़कन बढ़ ही जाती है। लेकिन इस बार फैन्स कुछ ज्यादा ही बेचैन हैं। इस बेचैनी की वजह है चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 के वनडे वर्ल्डकप सेमीफाइनल का संयोग। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई खेमे में स्टीव स्मिथ की मौजूदगी ने इस संयोग को और बड़ा कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है यह संयोग और क्यों बढ़ी है भारतीय फैन्स की धड़कन और बेचैनी।

    ऐसी है समानता
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और वनडे वर्ल्डकप 2015 के सेमीफाइनल में एक जबर्दस्त समानता है। चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल के दौरान भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से और न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। साल 2015 में खेले गए वनडे वर्ल्डकप में भी सेमीफाइनल लाइनअप ऐसी ही थी। तब पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 281 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया था।

    स्टीव स्मिथ ने जमाया था शतक
    वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। बाद में भारतीय टीम 233 तक ही पहुंच पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 95 रनों से जीत लिया था। इस मैच में स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली थी। वही स्टीव स्मिथ इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे हैं।

    2023 वनडे वर्ल्डकप में भी यही टीमें
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, वर्ल्डकप 2015 के साथ-साथ 2023 के वनडे वर्ल्डकप में भी यही चारों टीमें सेमीफाइनल में थीं। हालांकि लाइनअप थोड़ी अलग थी। 2023 वनडे वर्ल्डकप में सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर और ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में ऑट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया था।

    यह संयोग भी कर रहे हैरान
    -2015 वनडे वर्ल्डकप में भी विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भी कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया है।
    -2015 में वर्ल्डकप से पहले 2014 आईपीएल में केकेआर विजेता बनी थी। वहीं, इस बार भी पिछले साल की आईपीएल विजेता केकेआर ही है।
    -2014 आईपीएल में भी केकेआर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जॉर्ज बेली की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम को फाइनल में हराया था। 2024 के आईपीएल में केकेआर ने कंगारू कप्तान पैट कमिंस की टीम एसआरएच को हराया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में सजेगा स्क्वैश का महासंग्राम, 18-22 मार्च तक इंडियन ओपन

    March 4, 2026

    FIH वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर: इंग्लैंड महिला हॉकी टीम का हैदराबाद में भव्य स्वागत

    March 4, 2026

    आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी: 28 मार्च से शुरुआत, 31 मई को फाइनल

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.