Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»ट्रंप को कुर्सी सौंप कर पछता रहे हैं अमेरिकी?, ट्रंप के फैसलों से US में मची खलबली! , विदेश नीति पर भी जनता असंतुष्ट
    विदेश

    ट्रंप को कुर्सी सौंप कर पछता रहे हैं अमेरिकी?, ट्रंप के फैसलों से US में मची खलबली! , विदेश नीति पर भी जनता असंतुष्ट

    AdminBy AdminMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रंप को कुर्सी सौंप कर पछता रहे हैं अमेरिकी?, ट्रंप के फैसलों से US में मची खलबली! , विदेश नीति पर भी जनता असंतुष्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन
    अमेरिकी मीडिया नेटवर्क CBS द्वारा किए गए हालिया सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। इस सर्वे में अमेरिकी नागरिकों ने खुलकर अपने विचार रखे और बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने जिन वादों के साथ राष्ट्रपति पद हासिल किया था, अब वे उन सभी मुद्दों को नजरअंदाज कर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, टैक्स राहत, और विदेश नीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ट्रंप सरकार के कदमों से लोग संतुष्ट नहीं हैं।

    अमेरिका की जनता आर्थिक सुधार चाहती है
    सर्वे में हिस्सा लेने वाले 82 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे चाहते हैं कि सरकार अर्थव्यवस्था में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करे। 80 प्रतिशत लोगों ने बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने की मांग की, जबकि 59 प्रतिशत लोग टैक्स में छूट चाहते हैं। मैक्सिको बॉर्डर को लेकर ट्रंप सरकार ने जो सख्त रुख अपनाया है, वह जनता को उतना जरूरी नहीं लग रहा। सिर्फ 51 प्रतिशत लोगों ने ही इसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताया, जबकि 73 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सरकार इसे जरूरत से ज्यादा तूल दे रही है।

    बेरोजगारी बढ़ाने पर लगी ट्रंप सरकार!
    69 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन नई नौकरियों के अवसर पैदा करने के बजाय नौकरियां खत्म करने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। वहीं, केवल 29 प्रतिशत लोग ही मानते हैं कि ट्रंप सरकार महंगाई को लेकर गंभीर है।

    विदेश नीति पर भी जनता असंतुष्ट
    सर्वे के नतीजे बताते हैं कि ट्रंप सरकार की विदेश नीति को लेकर भी जनता संतुष्ट नहीं है। 42 प्रतिशत लोगों का मानना है कि विदेश नीति में हुए बदलावों से अमेरिका की स्थिति खराब हो सकती है। वहीं, केवल 31 प्रतिशत लोग इसे सही मानते हैं।

    यूक्रेन विवाद पर ट्रंप सरकार पर उठे सवाल
    यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी अमेरिकी जनता ने अपनी राय दी। 52 प्रतिशत लोगों ने यूक्रेन का समर्थन किया, जबकि केवल 4 प्रतिशत लोग रूस के पक्ष में दिखे। ट्रंप सरकार ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने पर रोक लगा दी थी, जिसे 51 प्रतिशत लोगों ने गलत बताया। उनका मानना है कि ट्रंप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ज्यादा समर्थन कर रहे हैं, जबकि उन्हें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का साथ देना चाहिए था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    निखिल गुप्ता को पन्नू हत्याकांड में लंबी सजा का खतरा, 29 मई को सुप्रीम कोर्ट/अदालत निर्णय

    March 4, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव, United States Embassy ने जॉर्डन-यरुशलम जाने पर दी सख्त सलाह

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: ईंधन महंगा, बंदरगाहों पर अटका चावल का बड़ा स्टॉक

    March 3, 2026

    ईरान पर सख्त तेवर में Benjamin Netanyahu, बोले- ‘कई साल नहीं लगेंगे, जल्द होगा फैसला’

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के एक्शन से अमेरिका बैकफुट पर, जानें कौन से 10 फैसले लिए

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां

    March 4, 2026

    ‘गबरू’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगे सनी देओल, रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट—सलमान खान करेंगे सरप्राइज़ एंट्री

    March 4, 2026

    Census 2027 बड़ा बदलाव: हर घर को मिलेगा अलग ID, सरकार बनाएगी नया डेटा सिस्टम

    March 4, 2026

    पानी पहुंचा तो आई मुस्कान, ठरकपुर में विकास की नई कहानी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.