Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»न्यू Apple iPad Air भारत में लॉन्च हुआ, इतनी है कीमत और ये हैं फीचर्स
    तकनीकी

    न्यू Apple iPad Air भारत में लॉन्च हुआ, इतनी है कीमत और ये हैं फीचर्स

    AdminBy AdminMarch 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न्यू Apple iPad Air भारत में लॉन्च हुआ, इतनी है कीमत और ये हैं फीचर्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Apple ने अपना नया iPad Air लॉन्च कर दिया है, जो M3 chip के साथ आता है. इस लेटेस्ट चिप की मदद से इस लेटेस्ट प्रोडक्ट में बेहतर परफोर्मेंस और एनहेंस्ड AI फीचर्स मिलेंगे. इस नए Apple iPad को दो स्क्रीन साइज में पेश किया है. यह एक लाइटवेट प्रोडक्ट है.

    न्यू Apple iPad Air के अंदर नया रिडिजाइन Magic Keyboard और एडवांस्ड ग्राफिक्स आर्किटेक्चर मिलेगा. इसमें न्यू M3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो M1 चिप की तुलना में दोगुना फास्ट परफोर्मेंस दे सकती है.

    iPad Air M3 में लेटेस्ट iPadOS के साथ Apple Intelligence का सपोर्ट मिलेगा.  यहां ऑप्शनल 5G कनेक्टिविटी का ऑप्शन मिलेगा, उसके लिए यूजर्स को सेल्यूलर वेरिएंट खरीदना होगा. इस न्यू iPad में USB-C port दिया गया है. यहां दो स्क्रीन साइज 11 इंच और 13 इंच मिलेंगे. Apple Intelligence की मदद से इसमें ये फीचर्स शामिल होंगे.

    Clean Up in Photos : फोटो से गैर जरूरी एलिमेंट्स को रिमूव कर सकेंगे

    Enhanced search : फोटो और वीडियो सर्च करने के लिए सपोर्ट मिलेगा.

    Image Wand in Notes : अपनी स्केच को आप प्रोफेशनल टच दे सकेंगे.

    Image Playground : टेक्स्ट प्रोम्प्ट की मदद से इमेज जनरेट कर सकेंगे.

    न्यू Siri:  ChatGPT के साथ इंटीग्रेशन मिलेगा.

    न्यू iPad Air M3 के साथ न्यू Magic Keyboard कंपेटेबल होगा, जो 14-key Function Row के साथ आता है. यह iPad के साथ मैग्नेटिकली अटैच हो सकता है.

    Apple iPad Air की कीमत

    iPad Air M3 का प्री ऑर्डर 4 मार्च से शुरू हो चुका है और इसकी सेल 12 मार्च से शुरू होगी. यह हैंडसेट दो डिस्प्ले साइज और चार कलर वेरिएंट में आता है, जिनके नाम ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे हैं.  

    11-inch iPad Air (Wi-Fi) की कीमत

    11-inch iPad Air (Wi-Fi) के शुरुआती वेरिएंट की कीमत  59,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. 256GB storage के लिए 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज के लिए 89,900 रुपये खर्च होंगे. इसमें 1TB वेरिएंट 1,09,900 रुपये का मिलेगा.  

    11-inch iPad Air with Wi-Fi + Cellular की कीमत

    11-inch iPad Air with Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की शुरुआती कीमत 74,900 रुपये है, इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 84,900 रुपये और 512GB स्टोरेज के लिए 1,04,900 रुपये खर्च होंगे.यहां
    इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये है, जिसमें 1TB स्टोरेज मिलेगी.

    13-inch iPad Air (Wi-Fi)  की कीमत  

    13-inch iPad Air (Wi-Fi) की शुरुआती कीमत  79,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. इसके अलावा 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 89,900 रुपये देने होंगे. इसके अलावा 512GB स्टोरेज के लिए 1,09,900 रुपये और 1TB storage के लिए 1,29,900 रुपये देने होंगे.

    13-inch iPad Air (Wi-Fi + Cellular) की कीमत

    13-inch iPad Air (Wi-Fi + Cellular) के 128GB स्टोरेज की कीमत 94,900 रुपये है. 256GB स्टोरेज के लिए 1,04,900 रुपये, 512GB स्टोरेज के लिए 1,24,900 रुपये और 1TB स्टोरेज के लिए 1,44,900 रुपये खर्च करने होंगे.

    11th-generation iPad भी हुआ अनवील

    Apple ने 11th-generation iPad को भी लॉन्च कर दिया है, जो A16 चिप के साथ आता है. यह A13 chip के साथ आने वाले 9th-generation iPad की परफोर्मेंस की तुलना में 50 परसेंट ज्यादा फास्ट है.

    11th-generation iPad की शुरुआती कीमत 34,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. सेल्यूलर मॉडल की शुरुआती कीमत 49,900 रुपये है. इसके Magic Keyboard के लिए 24,900 रुपये खर्च करने होंगे.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Apple iPad Air M3
    Admin

    Related Posts

    2025 में AI ऐप्स के सबसे बड़े यूज़र बने भारतीय, फिर भी इस एक चीज़ में रह गए पीछे

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    इंसानों से ज़्यादा होंगे AI सिस्टम? 2028 तक ऑटोनॉमस AI की चौंकाने वाली सच्चाई

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026

    Nothing का डबल सरप्राइज़: 5 मार्च को Phone 4a और 4a Pro की होगी एंट्री

    March 4, 2026

    आपके फोन की स्पीड चुरा रहे हैं ये ऐंड्रॉयड ऐप्स, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.