Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जोधपुर में मामा शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी कल, आज से VIP मूवमेंट, उतरेंगे 12 चार्टर विमान
    मध्यप्रदेश

    जोधपुर में मामा शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी कल, आज से VIP मूवमेंट, उतरेंगे 12 चार्टर विमान

    AdminBy AdminMarch 5, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जोधपुर में मामा शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी कल, आज से VIP मूवमेंट, उतरेंगे 12 चार्टर विमान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    बेटे की शादी की तैयारी का जायजा लेने और कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले के समापन समारोह में शिरकत करने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी अमानत से हो रही है। अमानत प्रसिद्ध शूज निर्माता कंपनी लिबर्टी के अनुपम बंसल की बेटी है। शादी की सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है। 6 मार्च को उम्मेद भवन पैलेस में कार्तिकेय और अमानत सात फेरे लेंगे।

    शिवराज ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। शादी में मेहमानों को राजस्थानी जायके का स्वाद मिलेगा। मेन्यू में मारवाड़ी केर सांगरी की सब्जी, गुलाब जामुन की सब्जी और जोधपुर का फेमस मिर्ची बड़ा खास तौर पर शामिल किया गया है।

    उम्मेद भवन पैलेस में 6 मार्च को कार्तिकेय और अमानत बंसल सात फेरे लेंगे। कार्तिकेय शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे हैं, जबकि अमानत प्रसिद्ध शूज निर्माता कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।

    मेहमानों के ठहरने के लिए पैलेस सहित जोधपुर के चार होटल बुक किए गए हैं।

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 66वां जन्मदिन है। उन्होंने इस मौके पर उम्मेद पैलेस में पौधारोपण किया।

    कार्तिकेय और अमानत की 6 मार्च को शादी है। उम्मेद पैलेस में आज मेहंदी की रस्म होगी। रात को संगीत का प्रोग्राम होगा। मंत्री अपनी पत्नी साधना सिंह, बड़े बेटे कार्तिकेय (दूल्हा), छोटे बेटे कुणाल, छोटी बहू रिद्धि और कुछ रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को ही जोधपुर पहुंच गए थे। आज भी मेहमानों का आना जारी रहेगा। दोपहर में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर आएंगे।

    एयरपोर्ट पर आई जोधपुरी लस्सी
    एयरपोर्ट पर सभी मेहमानों का स्वागत कलाकारों ने स्वर लहरियों से किया गया। मेहमानों का एयरपोर्ट पर लस्सी और काजू कतली से मुंह मीठा करवाया गया। एयरपोर्ट पर सभी मेहमानों के लिए रेड कारपेट बिछाया गया।
    चार्टर विमान से आएंगे मेहमान
    कार्तिकेय और अमानत की शादी के कार्यक्रम जोधपुर में मंगलवार से शुरू हो गए। इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ जोधपुर पहुंचे। इनके अलावा अन्य मेहमानों के आने का सिलसिला बुधवार सुबह से शुरू होगा। सूत्रों की मानें तो एयरपोर्ट पर करीब 12 चार्टर विमान उतरेंगे।

    शादी को लेकर क्या बोले पिता-पुत्र

        शिवराज सिंह-"बेटियों को हमेशा बेटों से बढ़कर माना है। अब हमारे घर में भी बेटी आ रही है। उसके स्वागत में सभी लगे हुए हैं।"
        दूल्हे कार्तिकेय-"सांस्कृतिक नगरी में नए जीवन की शुरुआत करने की खुशी है। शादी की तैयारियों का सारा जिम्मा परिवार ने संभाला है।"

    देर रात इंदौर पहुंची बारात का स्वागत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े पुत्र कार्तिकेय की बारात देर रात इंदौर पहुंची। बसों से आई बारात का स्वागत करने बड़ी संख्या में भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंगलवार सुबह बारात इंदौर एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए रवाना हो गई, जहां 6 मार्च को उम्मेद पैलेस में शादी का आयोजन होगा।

    मेहमानों को मिलेगा राजस्थानी जायका, जानें शादी में क्या होगा खास…

    मिर्ची बड़े के साथ-साथ जोधपुर की प्रसिद्ध मिठाइयां होंगी समारोह से जुड़े सूत्रों के अनुसार- केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान इस पूरे आयोजन को बहुत ही सादगीपूर्ण रखने के पक्ष में हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े वेंडर्स को भी इस बारे में बताया था।

    इस कारण शादी का खाना पूरी तरह शाकाहारी होगा। उसमें भी खासतौर पर राजस्थान के देसी पकवानों को शामिल किया गया है। हाई प्रोफाइल मेहमानों को मारवाड़ी व्यंजनों को परोसा जाएगा।

    जानकारों की मानें तो मेन्यू में केर सांगरी, गट्टे की सब्ज़ी, कचौरी और मिर्ची बड़े के साथ-साथ जोधपुर की प्रसिद्ध मिठाइयां होंगी। गुलाब जामुन, राजभोग व चक्की की सब्जी और चपाती के साथ बाजरे का सोगरा भी परोसा जाएगा।

    हल्दी सहित वर निकासी की रस्म संपन्न कार्तिकेय और अमानत की शादी के फंक्शन भोपाल में 2 मार्च से शुरू हो गए हैं। हल्दी की रस्म अदा की गई थी। 3 मार्च की शाम को वर निकासी के अवसर पर गणेश अंबिका पूजन संपन्न हुआ।

    एयरपोर्ट पर उतरेंगे एक दर्जन चार्टर विमान कार्तिकेय और अमानत की शादी के कार्यक्रम जोधपुर में आज से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ आज जोधपुर आएंगे। इनके अलावा अन्य मेहमानों के आने का सिलसिला बुधवार सुबह से शुरू होगा। सूत्रों की मानें तो इन दो दिनों में जोधपुर एयरपोर्ट पर ही करीब 12 चार्टर विमान भी उतरेंगे।

    देश की राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल विवाह समारोह में देशभर से करीब 300 से ज्यादा VVIP मेहमानों के जोधपुर आने की उम्मीद है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्रसिंह शेखावत, जनरल वीके सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित देश व प्रदेश के कई अन्य मंत्री भी शादी समारोह में शिरकत करेंगे।

    मेहमानों के रुकने के लिए पैलेस सहित चार होटल बुक रिश्तेदारों और अन्य VVIP के लिए उम्मेद भवन पैलेस में इंतजाम किया गया है। इसके अलावा होटल आईटीसी वेलकम, रेडिसन और अजीत भवन में भी बुकिंग की जा चुकी है।

    पिछले साल हुई थी सगाई अमानत बंसल ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। दोनों की सगाई पिछले साल 17 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured shivraj
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026

    न्यूक्लियर फ्यूजन का कमाल: आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली, सूरज जैसी शक्ति अब इंसानों के पास

    March 4, 2026

    शादीशुदा विवाद: पत्नी का खुलासा – “सुहागरात के लिए कई बार कहा, लेकिन पति नाकाम”

    March 4, 2026

    भोपाल में बड़ा बदलाव: पुराने सतपुड़ा-विंध्याचल भवन हटेंगे, अरेरा हिल्स पर तैयार होगा आधुनिक परिसर

    March 4, 2026

    उच्च शिक्षा में बढ़ी जेब की मार: डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस तीन गुना

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.